Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

गुलामी भारतीयों की सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 22, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुलामी भारतीयों की सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

धर्म, मूर्खता और भय के त्रिशूल के माध्यम से भारतीय जनमानस में गुलामी इस कदर गहरे समाई है कि यह भारतीयों की सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन गई है. राजसत्ता के आगे संपूर्ण समर्पित भारतीय जनमानस सदियों से भक्ति के नाम पर मूर्खता, धर्म के नाम पर गुलामी और प्रभुकृपा के नाम पर अंधविश्वास का दिव्य प्रदर्शन करती रही है और, आज 21वीं सदी में भी उनके ये नैसर्गिक गुण अपने शबाब पर कायम है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

अगर ऐसा नहीं होता तो क्या यह संभव था कि देश की इतनी बड़ी आबादी नरेंद्र मोदी जैसे क्रूर ,मूर्ख, जुमलेबाज, बहुरुपिया और राष्ट्रहंता व्यक्ति की जय-जयकार करते हुए उसे परमब्रह्म परमेश्वर का अवतार और हिन्दू ह्रदयसम्राट समझकर उसके इशारों पर नाचती, और अपना सब कुछ गंवाकर भी उसे राष्ट्र का उद्धारक समझती. ‘होइहें सोई जे राम रची राखा, का कोई तर्क बढ़ावहीं साखा’, ‘कोय नृप होय हमें का हानि, चेरी छाड़ ना होयब रानी,’ या ‘जेहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए’ जैसे लोकोक्तियों और मुहावरों में दृढ़ विश्वास करने वाली जनता इसके अलावा और कर भी क्या सकती है ?

जिस देश की जनता का सर्वस्व लूट लिया गया, वर्तमान के साथ भविष्य भी छीन लिया गया, भावी पीढ़ीओं को हमेशा के लिए मूर्ख और गुलाम बनाए रखने की साज़िश की जा रही हो, नवजवानों को बेरोजगार बनाकर, किसानों और मजदूरों को मजबूर और गुलाम बनाकर और मध्यम वर्ग को अंधकारमय भविष्य का भय दिखाकर आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया गया हो, धर्मपरायणता और राष्ट्रभक्ति के नाम पर जिनके सारे अधिकार छीन लिए गए हों, और जिनकी जुबां पर ताले जड़ दिए गए हों, वे अब भी ऐसा करने वाले नरेन्द्र मोदी का गुणगान और जय-जयकार करें तो स्पष्ट हो जाता है कि भारत की जनता के डीएनए में ही गुलामी है, और जिससे बाहर निकलना भी उसे पसंद नहीं.

जो समाज या समुदाय किसी एक व्यक्ति को ही राष्ट्र समझने की भूल करे, राष्ट्रहंता को राष्ट्र उद्धारक समझने लगे; जो व्यक्ति सांप्रदायिकता का जहर पूरे देश में जो फैला दें, सांप्रदायिक दंगों की आग में जो देश को झोंक दें, और जो किसी धर्म का भय दिखाकर एवं उसके दिल में हमेशा के लिए खौफ पैदा करने के लिए नरसंहार करने में भी शर्म करने के बदले गौरवान्वित महसूस करता हो, उस व्यक्ति को धर्म-ध्वज रक्षक समझने लगे, तो उसकी मूर्खता का इससे बड़ा और क्या प्रमाण हो सकता है ?

जिस देश के नागरिक अपने को आजाद नागरिक न समझ गुलाम और भक्त समझने लगें तो समझ लीजिए कि वे आजाद परिंदा बनकर रहना नहीं चाहते, बल्कि पिंजरे में बंद तोता बनकर रहना चाहते हैं, जिसे समय-समय पर मालिक खाने के लिए कुछ दे देता है, और तोता मालिक के सिखाए शब्दों को रटते रहता है.

जिस देश की बहुसंख्यक मेहनतकश अवाम को गरीब, अकिंचक, लाचार, भीखमंगा और मजलूम बनाकर जलालत की जिंदगी जीने के लिए मजबूर कर दिया गया हो, और यह आबादी उस व्यक्ति के विरुद्ध आवाज उठाने, उससे सवाल करने, उसकी आलोचना करने और उसके खिलाफ जनांदोलन करने से भी परहेज करती हो, तो यह स्वत: प्रमाणित हो जाता है कि यह आबादी आजाद नागरिकों की न होकर गुलामों की भीड़ है, जिनकी जुबां काट दी गई हो, जिनके हाथ-पैरों में बेड़ियां पड़ी हों. जिनका विश्वास, आत्मसम्मान, साहस, जोश, ऊर्जा और उत्साह का अपहरण हो गया हो, और वे जिंदा लाश के रूप में रूपांतरित हो गए हों.

जब भी कभी किसी देश में ऐसी स्थिति आती है कि लोग एक व्यक्ति विशेष में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के दर्शन करने लगें, राष्ट्र का नियंता और उद्धारक समझने लगें, और धर्म और राष्ट्र के नाम पर अपना सर्वस्व समर्पित करने के लिए तैयार हो जाएं, तो यह आसानी से समझा जा सकता है कि उस देश में फासीवाद के लिए आवश्यक परिस्थितियों का निर्माण हो गया है, और वहां की जनता गुलाम बनकर अपने तथाकथित उद्धारक या राष्ट्र नायक के पीछे-पीछे भेंड़ की तरह चलकर अपना भविष्य कुर्बान करने के लिए तैयार हैं.

अब भी समय है कि हम सभी देशवासी आपसी भेदभाव भूलाकर परस्पर सहयोग और भाईचारे की भावना से एकजुट होकर इस राष्ट्रद्रोही सरकार के आतंक के खिलाफ तब तक जनसंघर्ष करने के लिए कमर कस लें, जब तक कि इसे भारत भूमि से हमेशा के लिए समाप्त न कर दिया जाए. काम मुश्किल नहीं है. मुश्किल है हमें आपसी भेदभाव, घृणा, विभेद और प्रतिद्वंदिता को भूलाना और धर्म और राष्ट्र के सौदागरों के जाल से अपने-आप को मुक्त करना.

जिस दिन हम यह समझ लेंगे की हम सभी किसी धर्म, जाति, क्षेत्र और वर्ण के न होकर भारत के रहने वाले भारतीय हैं, और हम सभी भारतवासियों के भाग्य और भविष्य एक-दूसरे के साथ अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं, हम इतने ताकतवर हो जाएंगे कि इन फासीवादी ताकतों को हम आसानी से शिकस्त दी सकते हैं.

फासीवादी ताकतें जनता की एकजुटता, गोलबंदी और लामबंदी से ही घबराती और डरती है, और इसीलिए वे हमेशा ही इस प्रयास में रहती हैं कि बहुसंख्यक मेहनतकश लोगों के बीच विभाजन पैदा किया जा सके. और उस विभाजन का फायदा उठाकर सत्ताधारी वर्ग के हित में मनमाना निर्णय लिए जा सकें और पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के हाथ इतना मजबूत किया जा सके कि वे देश की सारी संपत्ति, संपदा और प्राकृतिक संसाधनों को लूटकर अपनी तिजोरी भर सकें.

अगर समय निकल गया तो फिर पछताने के अलावा हमारे पास और कुछ भी नहीं बचेगा. तब फिर यदि हमें होश आया भी तो यही कहना पड़ेगा कि ‘सब कुछ लूटाके होश में आए तो क्या हुआ ?’

  • राम अयोध्या सिंह

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

चीन : एक जर्जर देश के कायापलट की अभूतपूर्व कथा

Next Post

मंडी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

मंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अयोग्य शासकों ने कोरोना के नाम पर आम जनता को ही एक दूसरे का दुश्मन बना दिया

September 9, 2020

मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौतें क्या किसी दवाइयों के परीक्षण का परिणाम है ?

June 23, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.