Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 18, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा

Himanshu Kumarहमारा लोकतन्त्र और न्याय, परीक्षा में तभी पास होंगे, जब ये उन्हें न्याय देंगे, जिनके साथ हम रोज अन्याय ही करते हैं. ये आदिवासी, ये दलित, ये महिलायें, अल्पसंख्यक, इन्हें जब भी न्याय देने की बात आती है, तभी हमारा लोकतंत्र और न्यायतंत्र घुटने टेक देता है.

राजस्थान में 22 साल पहले एक दलित स्त्री, भंवरी देवी के साथ गांव के दबंग पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया था. भंवरी देवी को सज़ा देने के लिये उसके साथ बलात्कार किया गया था. भंवरी देवी का अपराध यह था कि उसने “… बड़ी जाति की एक छोटी बच्ची का बाल विवाह रुकवाने की कोशिश की थी.“

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

भंवरी देवी को गांव में बाल विवाह रोकने के लिये सरकार ने ही नियुक्त किया था, लेकिन सरकार ने भंवरी देवी की कोई मदद नहीं की. भंवरी ने थाने में बलात्कार की रपट लिखवाई तो थानेदार ने सबूत के लिये भंवरी देवी का लंहगा उतरवा कर थाने मे जब्त कर लिया. भंवरी पति की पगड़ी लपेट कर घर लौटी. राजस्थान के महिला संगठन भंवरी देवी की मदद में आगे आये. दो साल तक महिलायें भंवरी के साथ अदालत जाती रहीं. अदालत में सभी दबंग वकील इन लोगों को लहंगा पार्टी कह कर चिढाते थे. तब राजस्थान में भाजपा की सरकार थी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भाजपा के नेता भैरों सिंह शेखावत थे. भैरों सिंह शेखावत पहले पुलिस अधिकारी रहे थे. भैरों सिंह शेखावत को भ्रष्टाचार के कारण पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था, और बाद वे में चुनाव लड़ कर नेता बन गये थे. भैरों सिंह शेखावत ने कहा-‘‘इस महिला को मेरे पास लाओ, मैं पुलिस में रहा हूं. मैं पहचान सकता हूं कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है ?

भैरों सिंह शेखावत भंवरी देवी से मिले. मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “यह औरत झूठ बोल रही है; धौले बाल वाली से कौन बलात्कार करेगा ?“ अदालत ने कहा कि-“बड़ी जाति के लोग एक छोटी जाति की महिला के साथ बलात्कार नहीं कर सकते.“ मामला सर्वोच्च न्यायालय में गया. 18 साल से भंवरी देवी इन्साफ का इंतज़ार ही कर रही है.

मैं पिछले साल राजस्थान गया. भंवरी देवी से भी मिला. मैंने भंवरी देवी का फोटो खींचा तो उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘‘क्यों खीच रहे हो मेरा फोटो ? क्या इससे मुझे इन्साफ मिल जाएगा ?’’ मैं क्या जवाब देता ? उसे क्या पता मैं भी उसी जैसा हूं !

हमारी न्याय व्यवस्था की, हमारे लोकतंत्र की जब भी परीक्षा होती है, तभी यह फेल हो जाता है. हमारा लोकतन्त्र और न्याय, परीक्षा में तभी पास होंगे, जब ये उन्हें न्याय देंगे, जिनके साथ हम रोज अन्याय ही करते हैं. ये आदिवासी, ये दलित, ये महिलायें, अल्पसंख्यक, इन्हें जब भी न्याय देने की बात आती है, तभी हमारा लोकतंत्र और न्यायतंत्र घुटने टेक देता है.

हम कोशिश कर रहे हैं कि हमारा लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था मजबूत बन जाए. हमारा लोकतन्त्र और न्यायतंत्र ’अंकित गर्ग’ की मूंछों और राजस्थान के दबंगों की बंदूकों से ना डरे. हम जीवन भर इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा लेंगे और जिस दिन इस देश की सोनीसोरी और भंवरीदेवी इस देश के लोकतंत्र और न्यायतन्त्र को उत्तीर्ण हो जाने का प्रमाण पत्र दे देंगी, तभी हम मानेंगे कि हां, अब आज़ादी आयी है.

  • हिमांशु कुमार

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

खुश रहना अच्छा है पर खुशफहमी में रहना नहीं

Next Post

लेधा बाई का बयान : कल्लूरी का “न्याय”

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

लेधा बाई का बयान : कल्लूरी का "न्याय"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा की गैर-जिम्मेदार बेशर्म सरकार

September 1, 2017

क्या सच में ये अमीर अपनी मेहनत से अमीर बने हैं ?

June 10, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.