Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

खतरे में जनतंत्र: नौकरशाहों का विधायिका पर हमला, कितना जनतांत्रिक ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 23, 2018
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


जनतंत्र में जनता और विधायिका के बीच नौकरशाही एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है, जिसके माध्यम से विधायिका अपने निर्णयों को आम जनता तक लागू करा पाती है. जनतंत्र में विधायिका और नौकरशाही दोनों देश की आम जनता के प्रति जबावदेह होती है, परन्तु वर्तमान भारत में जनतंत्र की परिभाषा बदलती दीख रही है, जहां विधायिका और नौकरशाही दोनों ही देश की आम जनता के प्रति अपनी जबावदेही और जवाबदारी दोनों से मुक्त नजर आ रही है. जनतंत्र में  विधायिका और नौकरशाही की यह बदलती जिम्मेदारी देश में जनतंत्र की नींव को खोखली कर रही है. जनतंत्र के लिए यह खतरनाक संकेत हैं.

विधायिका और नौकरशाही आज केवल जनता के टैक्स के पैसों से जमा धन पर ऐश करने का संस्थान बन गई है. इसके लिए विधायिका और नौकरशाही किसी भी स्तर तक गिर सकती है. विधायिका और नौकरशाही का अब एक ही साझे मकसद, जनता को लूटकर अपनी ऐशगाह को मजबूत करना, के लिए काम कर रही है. यही कारण है देश में सरकारी नीतियों के कारण 11 साल की बच्ची ‘भात-भात’ कहते हुए भूख से मर जाती है, तो वहीं दूसरी ओर अंबानी की पत्नी सुबह के चाय के लिए 2.5 लाख रूपया प्रति प्याला के दर से रूपये खर्च करती है. इतनी बड़ी असमानता यूं ही नहीं बनी है. यह विधायिका और नौकरशाही की जनतंत्र के प्रति बदलती भूमिका का परिचायक है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

नौकरशाही की बदलती भूमिका और सोच को स्पष्ट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आईएएस एसोसिएशन के एक बैठक को सम्बोधित करते हुए बताते हैं कि “दिल्ली सरकार में बहुत-बहुत बड़े सिनियर आॅफिसर हैं, सिनियर मोस्ट. उन्होंने फाईल पर एक लंबा नोट लिखा. फाईल पर उन्होंने लिखा कि ‘परमानेंट ब्यूरोक्रेसी इज द गवर्नमेंट, मिनिस्टरर्स आर एडवाईजिरी’ (स्थायी नौकरशाह ही सरकार है, मंत्री वगैरह केवल सलाहकार हैं).”  भाजपा-कांग्रेस ने जनतंत्र में विधायिका और नौकरशाही के बीच के संबंध के समझ को किस हद तक गिरा दिया है, केजरीवाल के इस बयान में देखा जा सकता है और शब्दों से उनकी पीड़ा भी महसूस की जा सकती है.

नौकरशाही ने जनंतत्र की बुनियादी समझ को ही बदल दिया है और नौकरशाही के इस समझ को बनाने में विधायिका का सबसे बड़ा हाथ है. दरअसल जनतंत्र में विधायिका जनता द्वारा चुनी जाती है, और यह सर्वोच्च मानी जाती है. परन्तु कई दशकों से विधायिका में जिस प्रकार बड़े पैमाने पर नकारे, अपराधी और भ्रष्ट लोगों ने अपनी जगह बना ली है, जिसका एक मात्र काम ही जनता को लूटना और उनके टैक्स के पैसों से ऐश करना मात्र है, ने नौकरशाही को भी खुद के जैसा नकारा, अपराधी और भ्रष्ट बना डाला है. अब जब दिल्ली की एक छोटी-सी आधी-अधूरी सत्ता पर एक ईमानदार सरकार जो खुद को जनता के प्रति जवाबदेह मानती है और उसके लिए काम करना चाहती है तब यह नकारे, भ्रष्ट नौकरशाह हैरान-परेशान हो रहे हैं और जनतंत्र की अपनी मनमानी व्याख्या कर रहे हैं.

दिल्ली सचिवालय पर एक नकारे-भ्रष्ट नौकरशाह अंशु प्रकाश, जो केन्द्र के नकारे, अपराधी और भ्रष्ट विधायिका के पक्षपोषक हैं, ने अपनी जवाबदेही जनता के प्रति किसी भी हालत में करने को तैयार नहीं है. इस कारण केन्द्र की भाजपा सरकार के विधायिका के हाथों राजनीतिक दाव खेलकर दिल्ली सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली की जनता के हाथों नकारे जा चुके कांग्रेस और भाजपा दिल्ली की आम जनता की समस्याओं को दिल्ली सरकार न कर सके शुरूआत से ही ऐड़ी-चोटी का जोर लगाये हुए हैं, तो वहीं दिल्ली सहित देश की जनता दिल्ली की आम आदमी की सरकार को बचाये रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. यही कारण है कि भाजपा-कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीतिक के पोषक लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को तबाह नही कर सकी है. ऐसे में अब भाजपा-कांग्रेस और इनके टुकड़ों पर पलने वाले शेष नारायण सिंह जैसे टुकरखोर पत्रकार टेलीविजन के कैमरे पर बैठ कर खुलेआम आम आदमी पार्टी के खिलाफ अभद्रता प्रदर्शित करते हैं और मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जैसे भ्रष्ट और नकारे अफसरों को दिल्ली सरकार के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं, बेहद शर्मनाक है.

भाजपा-कांग्रेस जैसे नकारे जा चुके भ्रष्ट लोगों के हाथों का खिलौना बन चुके अंशु प्रकाश दिल्ली सरकार पर बेसिर-पैर के आरोप लगे रहे हैं. प्रकाश ने मंगलवार को पुलिस शिकायत में कहा, ‘विधायक अमानातुल्लाह खान और मेरी बाई तरफ खड़ा विधायक/व्यक्ति, जिसकी पहचान मैं कर सकता हूं, ने मेरी तरफ से बिना किसी उकसावे के मुझे पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने मुझे मेरे सिर और कनपटी पर कई बार मारा. इस दौरान मेरा चश्मा जमीन पर गिर गया और मैं पूरी तरह ‘सदमे की स्थिति’ में पहुंच गया. घटना के बाद मैं किसी तरह कमरे से बाहर जाने, अपने आधिकारिक कार में बैठने और मुख्यमंत्री आवास को छोड़ने में सफल हुआ’, झूठ का पुलिंदा मात्र है, जिसकी न तो कोई नैतिक और न ही कोई ठोस आधार है.

एक पिटा हुआ व्यक्ति आराम से चहलकदमी करता हुआ बाहर कतई नहीं जा सकता जबकि सीसीटीवी फूटेज में साफ दीख रहा है कि आराम से टहलते हुए अंशु प्रकाश बाहर आ रहे हैं. वहीं जिस मुद्दे पर उनकी तथाकथित मार-कुटाई हुई उस विषय पर तो उनकी सचमुच पिटाई होनी चाहिए थी. आखिर ये भ्रष्ट-नकारे लोग बचे हुए कैसे हैं, यही आश्चर्य का विषय है. इस देश के आम जनता की सहनशीलता इतनी ज्यादा है कि वह ‘भात-भात’ करते हुए अपने बच्चे की मौत को तो देख सकता है, पर बंदुक उठा कर अपने बच्चों के लिए ‘भात’ छीन कर नहीं ला सकता.

निश्चित तौर झूठे और भ्रष्ट मुख्य सचिव अंशु प्रकाश, जिनकी निष्ठा आम जनता और जनतंत्र के प्रति कतई नहीं है, फौरन नौकरशाही जैसे महत्वपूर्ण जबावदेही से मुक्त कर दिया जाना चाहिए.

Read Also –

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव का फर्जी आरोप और संजय सिंह का करारा जवाब
http://www.pratibhaekdiary.com/bjp-agent-delhi-govt-ke-mukhya-sachiv-150/

Previous Post

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव का फर्जी आरोप और संजय सिंह का करारा जवाब

Next Post

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर छापामारी करती नरेन्द्र मोदी की पुलिस, मोदी का ‘मनोरोग’ या कुछ और ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर छापामारी करती नरेन्द्र मोदी की पुलिस, मोदी का 'मनोरोग' या कुछ और ?

Comments 1

  1. Hridya Nath says:
    8 years ago

    सामयिक विषय पर विशेष रूप से नौकरशाहों के दोहरे चरित्र और चाटूकारिता संस्कृति पर तीखा प्रहार परन्तु लेख को आज़ाद कलम की आज़ाद अभिव्यक्ति नहीं कहा जा सकता।आप AAP के प्रेस प्रवक्ता तो नहीं हैं???वह कब से किस आधार पर दूध के धुले हो गये हैं ?
    सब की रविश एक है क्या पारसा क्या रिंद?
    हमाम में हर कोई उरियां ही दिखाई दे!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बिहार में क्रांतिकारी मजदूर संगठन ‘बमवा’ का गठन और उसका दस्तावेज

September 12, 2023

वर्तमान भारत – स्वामी विवेकानन्द

November 23, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.