Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

माओवादी हमले में मारे गये पत्रकार पर माओवादियों की स्पष्टता

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 9, 2018
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

माओवादी हमले में मारे गये पत्रकार पर माओवादियों की स्पष्टता

आम अपील कर रहे हैं कि कभी भी संघर्ष के इलाकों में पत्रकार, अलग-अलग कर्मचारी लोग पुलिस के साथ न आये. खासकर चुनाव ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी लोग किसी परिस्थितियों में भी पुलिसियों के साथ न आये. – सीपीआई (माओवादी)

छत्तीसगढ़ में चुनावी समीकरणों को कवर करने गये दूरदर्शन टीम के कैमरामैन अच्युतानन्द की माओवादियों के हमलों में मारे जाने को सरकार और पुलिस बल देश भर में इस प्रकार प्रचारित कर रहे हैं, मानो माओवादियों ने जानबूझकर पत्रकारों पर हमला कर दिया हो. कि माओवादी पत्रकारों के विरूद्ध हो. परन्तु सच्चाई कुछ और ही कह रही है. दरअसल संभव लगता है कि पुलिस बल माओवादियों से अपनी बचाव के तौर पर इन पत्रकारों को ढ़ाल की तरह प्रयोग किया हो क्योंकि आमतौर पर माओवादी कभी भी पत्रकारों पर हमला नहीं करता. इसी बात की पुष्टि माओवादियों द्वारा जारी किया गया यह हस्तलिखित पर्चा करता है, जिसे कई अशुद्धियों के बावजूद अच्छी तरह पढ़ा जा सकता है. यहां हम माओवादियों के द्वारा मौके पर जारी किये गये हस्तलिखित पर्चा को लिख रहे हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

माओवादियों के द्वारा यह हस्तलिखित पर्चा साईनाथ के नाम से जारी किया गया है. जाहिरा तौर पर यह नाम माओवादियों का छद्म नाम ही होगा, जिसे माओवादियों के दरभा डिवीजनल कमेटी के द्वारा डाला गया है. उनके द्वारा जारी किये गये इस पर्चे (प्रेस वक्तव्य) का शीर्षक ही सब कुछ बयां कर देता है. शीर्षक है –‘‘निलावाया एम्बुश के बाद हमारी पार्टी पर होने वाले दुष्प्रचार का खण्डन करें.’’ पर्चे का मजमून कुछ इस प्रकार है –

छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के बाद अब चौथी विधानसभा चुनाव की तैयारी हो रही है. इसके अन्तर्गत अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने जनता को गुमराह करने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं. इस चुनाव को शांतिपूर्वक सफल करने का बहाना बनाकर आज तक करीबन 5 लाख पुलिस, कमाण्डों व अर्ध-सैनिक बलों के अलावा और 1 लाख अर्ध-सैनिक बलों को संघर्षरत् इलाकों में तैनात किया है.

हर दिन गांवों पर हमला करना, जनता को मार-पीट करना, फर्जी मुठभेड़ों में मारना, फर्जी केशों में जेल भेजना, फर्जी आत्मसमर्पण के नाम से दसियों ग्रामीणों को वारन्टी नक्सली बताकर मीडिया में दिखाना आम बात हो गया है.





इसी माहौल में ही दन्तेवाड़ा जिला मारनपुर से लेकर मुरगुम तक सड़क बनाने का काम अक्टूबर 1 तारीख से चल रहा है. इसी वजह से जनता की बोई हुई फसल कोदो, कुटकी, धान, तिलहन, दलहन के (बर्बाद हो गई है, इस) वजह से वहां कि जनता में आक्रोश ज्यादा हुआ है । मिलावाया, पोटाली, बाहड़ी, कुरगूम, रेवली पंचायतों के जनता सड़क निर्माण कार्य के विरोध में रैली निकाली थी. इस रैली में शामिल जनता को पुलिस ने मार-पीट कर जबर्दस्ती रोड निर्माण कार्य चल रहा है. इसी के अन्तर्गत हर दिन निर्माण में सुरक्षा के बहाने पुलिस आकर जनता के ऊपर फायरिंग करना, मार-पीट करना, गांवों में लूट-पाट कर रहे हैं.

इसके विरोध में हमारा पीएलजीए ने पुलिसियों पर अक्टूबर 30 तारीख की सुबह निलावाया के पास एम्बुश किया था. इसमें एसआई रूद्र प्रताप सिंह, कान्स्टेबल मंगलराम के साथ दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानन्द साहू मारे गये और दो पुलिस घायल हो गये. हर दिन कि तरह अक्टूबर 30 तारीख की सुबह हमारा एम्बुश साईट में पहुंच गये. एम्बुश शुरू हो गया. इस समय दूरदर्शन टीम भी पुलिसियों के गाड़ियों पर बैठकर एम्बुश में फंस गये.




हमें नहीं मालूम था कि उसमें दूरदर्शन टीम भी है. जबर्दस्त फायरिंग में अच्युतानन्द साहू का मरना दुःख की बात है. हम जानबूझकर पत्रकारों को हम नहीं मारेंगे. इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय प्रचार-प्रसार शाखा मंत्री, पुलिस अधिकारी अवस्थी हमारे पार्टी को बदनाम करने के लिए दूरदर्शन टीम पर माओवादी हमला किया, ऐसा बोलते हुए मीडिया में दुष्प्रचार कर रहे हैं. पत्रकार के लोग हमारा दुश्मन नहीं है. हमारा मित्र है.

आम अपील कर रहे हैं कि कभी भी संघर्ष के इलाकों में पत्रकार, अलग-अलग कर्मचारी लोग पुलिस के साथ न आये. खासकर चुनाव ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी लोग किसी परिस्थितियों में भी पुलिसियों के साथ न आये.




झूठे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को बहिष्कार करो. जनविरोधी, देशद्रोही, साम्राज्यवादपरस्त, ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी संघ परिवार को, भाजपा को मार भगाओ. वोट मांगने आने वाली अन्य संसदीय पार्टियों को जन-अदालत के कटघरे में खड़ा करो. जनयुद्ध को तेज करके प्रतिक्रांतिकारी रणनीतिक दमन योजना ‘समाधान’ (2017-22) को हराए. जनता की जनवादी राज्यसत्ता के संगठन-क्रांतिकारी जनताना सरकारों को मजबूत करो. उनका विस्तार करो.

माओवादियों के द्वारा जारी किये गये इस हस्तलिखित पर्चे का मजमून यह साफ तौर दिखाता है कि माओवादी पत्रकारों पर हमला नहीं करता, बल्कि पुलिस बल माओवादियों के हमले से अपने बचाव में पत्रकारों को ढ़ाल के बतौर इस्तेमाल करता है क्योंकि पुलिस बल भी इस सच्चाई से वाकिफ से माओवादी पत्रकारों पर हमला नहीं करता.




ऐसे में शासन-प्रशासन द्वारा फैलाये गये इस दुश्प्रचार का कोई महत्व नहीं है वरना माओवादी अपने जारी किये गये पर्चे में आम अपील करते हुए यह कतई नहीं लिखते कि ‘‘कभी भी संघर्ष के इलाकों में पत्रकार, अलग-अलग कर्मचारी लोग पुलिस के साथ न आये. खासकर चुनाव ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी लोग किसी परिस्थितियों में भी पुलिसियों के साथ न आये.’’

ऐसे में एक चीज जो स्पष्ट हो रही है और वह यह कि पत्रकारों की हत्या पुलिस-बलों द्वारा जानबूझकर कराई जा रही है, जिसे हम सभी पत्रकार बन्धुओं को समझना होगा और चीजों को तथ्यों के आलोक में समझकर बलि का बकरा बनने से बचना होगा.




Read Also –

सेना, अर्ध-सैनिक बल और पुलिस जवानों से माओवादियों का एक सवाल
सेना, अर्द्धसेना और पुलिस जवानों के नाम माओवादियों की अपील
क्रूर शासकीय हिंसा और बर्बरता पर माओवादियों का सवाल




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

सेना, अर्ध-सैनिक बल और पुलिस जवानों से माओवादियों का एक सवाल

Next Post

केला बागान मज़दूरों के क़त्लेआम के 90 साल पूरे होने पर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

केला बागान मज़दूरों के क़त्लेआम के 90 साल पूरे होने पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भूख

July 7, 2020

…पर जब अनाज खरीदते हो तो किसान का एहसान लेते हो, और तुम अहसानफरामोश हो

February 23, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.