Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

पीएनबी घोटालाः ‘भविष्यद्रष्टा’ मोदी के ‘पकौड़ा रोजगार’ का विस्तार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 9, 2018
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पैसा

गोपाल चौधरी आगरा दक्षिण से निर्दलीय विधायक पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे, तब पत्रकारों द्वारा मुद्दे के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में गोपाल चौधरी ने बड़े ही साफगोई से भारतीय राजनीति की सच्चाई सबके सामने रखते हुए सनसनी फैला दिया. उन्होंने बताया कि “राजनीति में सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही कदम रखा है. पैसा कमाने के अलावा मेरे राजनीति में आने का और कोई मकसद नहीं है. साथ ही, मैं एक एमएलए को मिलने वाली सभी सुविधाओं को प्राप्त करना चाहता हूं. राजनीति में जो भी प्रवेश करते हैं वो पैसा कमा ही लेते हैं और बड़े-बड़े बंगले बना लेते हैं. मैं भी वही करूंगा. राजनीति में जो आता है, वह पैसा कमाता है, अपना घर भरता है, ऐसा मुझे मालूम है. जो कुछ विकास कार्य के लिए पैसा आता है, उसमें विधायक के लिए तो 25 प्रतिशत होता ही है. ये है और कई तरह का काम होता है. चूंकि उन्हें इस काम का तजुर्बा नहीं है इसलिए उन्हें ये जानकारी नहीं है कि आखिर पैसा कैसे कमाया जाता है. फिर भी विधायक चुने जाने के बाद अफसर ही उन्हें ये सब सिखा देंगे. वो राजनीति में कदम रखकर लोगों को बेवकूफ बनाएंगे, ठीक उसी तरह जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 125 करोड़ आबादी को कर रहे हैं. एक इंसान 125 करोड़ लोगों को बेवकूफ बनाकर प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो उनके पास कुछ तो हुनर होगी. मैं भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलूंगा. लोगों को मूर्ख बनाकर कैसे उनके वोट बटोर लेना है, मुझे पता है.”

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीधे सपाट तरीके से गोपाल चौधरी ने पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव जीतने के बाद का अपना लक्ष्य लोगों को समझा दिया. वे उन झूठे और कपटी लोगों की तुलना में लाख दर्जे बेहतर हैं जो बिना किसी दुराव-छुपाव के बात करते हैं. समाजसेवा और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होने की बात कहकर अपना और औद्यौगिक घरानों की सेवा करते हैं. उनके लिए देश और समाज केवल अंबानी-अदानी जैसे काॅरपोरेट घरानों की सेवा करना मात्र ही होता है. कहना न होगा देश में सबसे बड़े देशभक्त होने का सपना आम गरीब आदमी के बीच बेचने वाले भाजपा और उसके प्रधानमंत्री उम्मीदवार से प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी आज अंबानी-अदानी के चरणों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दण्डवत् हैं और आम आदमी की पूरी गाढ़ी कमाई लूट कर अंबानी-अदानी के खजाने में भर दिया है.

देश का आम आदमी जब अपने गरीबी और बदहाली से छुटकारा पाने के लिए उसकी ओर आशा भरी दृष्टि से देखता है, वह ठीक वैसा ही होता है जैसे हलाल होने वाले बकरे को जाता देख दूसरा बकरा खुद को उससे अलग होने की कल्पना करते हुए खामोश रहता है. पर हलाल होने वाले बकरे का मांस बिक जाने के बाद कसाई उस दूसरे बकरे को भी उसी तरह काट कर टांग देता है, और बोली लगाता है. ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान नरेन्द्र मोदी एक के बाद एक बकरे की भांति देश के लोगों को हलाल करते हुए देशी-विदेशी काॅरपोरेट घरानों के हाथों उसे बेच रहा है. इसी का परिणाम कभी माल्या तो कभी नीरव मोदी के रूप में सामने आता है.

ऐसे में जब देश के नौजवान अपनी रोजी-रोटी की बात करते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी रोजगार के नये अवसर के तौर पर पकौड़ा बेचने की ओर ईशारा करते हैं और महज 200 रूपये रोज अर्थात् 6000 रूपये मासिक आय को ही रोजगार बता देते हैं. ऐसे में रोजगार के अवसरों के विस्तार की भविष्यद्रष्टा मोदी के पकौड़ा विजन को समझ लेना हर भारतवासी के लिए जरूरी है.

भविष्यद्रष्टा मोदी का हर नीति 2022, 2050 अथवा उससे भी दूर कहीं 2350 को केन्द्रित कर बनाया जाता है. जब वे नौजवानों को पकौड़े बेचने की सलाह देते हैं और उसे “रोजगार” कहते हैं तो उनका इशारा साफ है कि वे भविष्य की योजनाओं के तहत सरकारी नौकरी में आम आदमी के लिए अवसरों को खत्म कर धन्नासेठों के बेटे-बेटियों के लिए उसे सुरक्षित करना चाह रहे हैं. आम आदमी को महज 6000 रुपये में जीने लायक जीवन जीने को कहते हैं. इसके लिए वह देश को अभी से तैयार कर रहे हैं.

माल्या और नीरव मोदी को हजारों करोड़ लेकर भाग जाने को मोदी सहज मानते हैं, अर्थात् मोदी माल्या और नीरव मोदी की तरह देश को लूट कर विदेश भाग जाने को भी ‘रोजगार’ का ही हिस्सा मानते हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं अखबारों और अन्य जांच एजेंसियों की उछल-कूद बेमतलब है क्योंकि इससे कुछ होना-जाना नहीं है. कारण ? इस बात के स्पष्ट सबूत मिल रहे हैं कि माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी आदि को आम आदमी के बैंकों में जमा पूंजी को लूटने और देश से सुरक्षित बाहर निकल जाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रत्यक्ष हाथ है. भाजपा के रविशंकर भी साफ कर चुके हैं नीरव मोदी पर भी उसी तरह की कार्रवाई की जायेगी जिस तरह माल्या पर की गई थी. देश को मालूम है कि राज्य सभा सांंसद माल्या के 9 हजार करोड़ रुपए बैैंकों से लेकर भाग जाने के बावजूद मोदी सरकार की हिम्मत नहीं हुई कि कम से कम माल्या के राज्य सभा की सदस्यता को ही रद्द कर दिया जाये. बजाप्ता माल्या से इस्तीफा पत्र मांगा गया और उसे स्वीकार किया गया. हलांकि नौटंकी खूब की गई थी, आज उसी नौटंकी को नीरव मोदी के मामले में दोहराया जा रहा है.

मोदी ने देश के सामने पकौड़ा बेचने की ही तरह देश के बैंकों को लूटकर भाग जाने को रोजगार के नये अवसरों के बतौर देश के सामने रख दिया है. फर्क सिर्फ इतना ही है कि पकौड़ा रोजगार देश के विशाल आम आदमी के लिए है और बैंक को लूटकर सुरक्षित भाग जाने का रोजगार देश के चंद कॉरपोरेट घरानों के लिए.

‘पकौड़ा रोजगार’ का नया विजन सामने आने के बाद आरएसएस के एक कार्यकर्ता मोदी के विश्वव्यापी रोजगार योजना का और ज्यादा विस्तार करते हुए ‘भीख मांगने’ को भी रोजगार मान लिया, जिसमें 20 करोड़ लोगों को रोजगाररत् होने की घोषणा भी कर दी. सचमुच भीख मांगने में लगे 20 करोड़ भारतीयों के इस ‘रोजगार’ पर देशवासियों को फख्र करना चाहिए.

वहीं इस योजना का और विस्तार करके अपराध करना, हत्या करना, अपहरण करना, फिरौती मांगना आदि को भी रोजगार मान लेना चाहिए और सरकार को चाहिए कि रोजगार के इस क्षेत्र में भी बजाप्ता लाईसेंस बांटे ताकि समय पर जीएसटी आदि सरकार को मिल सके. रोजगार के इस क्षेत्र में भी अवसर बढ़ने से देश के उन करोड़ों किसानों और युवाओं का भला होगा जो बैंकों और अन्य सूदखारों से लिए गये कर्ज को अदा न कर पाने के कारण लाखों की तादाद में फांसी लगा कर या नदी में कूद कर आत्महत्या कर लेते हैं. उन करोड़ों किसानों को चाहिए कि वे मोदी सरकार के रोजगार योजना के इस विस्तार में पूरे दिल से कूद जाये और पकौड़े बेचना, अपराध करना, हत्या करना, अपहरण करना, फिरौती मांगना आदि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशे जाये. इससे सरकार को भी भरपूर आमदनी की गुजांइश बनी रहेगी. मसलन जब वे पकौड़े बेचेगें तो स्वभावतः गली के गुंडे और सरकारी पुलिस आकर पैसे वसूल ले जायेंगे, जिससे गुडों और पुलिसों को भरपूर आमदनी होगी तो वहीं अपराध करने, हत्या करने, अपहरण करने, फिरौती मांगने से निठल्ले बैठें पुलिस महकमों को रोज लाखों केस मिलेंगे, जिसमें लाखों से लेकर करोड़ों की हर रोज आमदनी के नये स्त्रोत खुल जायेंगे, उनकी चांदी हो जायेगी. तो वहीं मुकदमें लड़ने के बजाय मक्खी मारने को मजबूर जजों और वकीलों को बेहिसाब संख्या में नये-नये मुकदमें हर रोज मिलेंगे, जिससे उनकी आय में हजारों-लाखों गुना तक की वृद्धि हो जायेगी. रातों-रात वे अमित शाह के पुत्र जय शाह के 16 हजार गुना आय बढ़ोतरी को भी मात दे देंगे.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2018/02/Hitlers-Hindi-Speech.mp4

महान ‘देशभक्त’ हिटलर के दुर्लभ भाषण का अंश

भविष्यद्रष्टा मोदी ने बहुत सोच-विचार के बाद ही अपना बेशकीमती ‘पकौड़ा-रोजगार विजन’ देश के लोगों को बेमोल दिए हैं, जिसके लिए हम भारतवासियों को जी-न्यूज चैनल को आभार व्यक्त करना चाहिए.

उन तमाम लोगों को जिन्हें मोदी के इस ‘पकौड़ा-रोजगार विजन’ पर आपत्ति है उन्हें फौरन ‘देशद्रोही’ घोषित कर फांसी पर टांग देना चाहिए ताकि उनको मुकदमा लड़ने का भी वक्त न मिल सके. जिन्हें फांसी पर न टांगा जा सके उनके खिलाफ 50 हजार करोड़ नहीं, 50 लाख करोड़ रूपया का मानहानि करना चाहिए ताकि दुबारा कोई विरोध करने का साहस न जुटा सके. इसके लिए संविधान में संशोधन भी करना पड़े तो फौरन कर लेना चाहिए ताकि देश के करोड़ों भारतवासियों को ‘मुक्त रोजगार’ का लाभ मिल सके.

Real More –

सत्ता के अहंकार में रोजगार पर युवाओं के साथ मजाक
पंजाब नेशनल बैंक घोटालाः प्रधानमंत्री पद को कलंकित करते मोदी

Previous Post

अंबानी का मानहानि : चोर की दाढ़ी में तिनका

Next Post

बैंक घोटालाः मोदी को गिरफ्तार करो ! ‘राईट-टू-रिकॉल’ लागू करो !!

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

बैंक घोटालाः मोदी को गिरफ्तार करो ! 'राईट-टू-रिकॉल' लागू करो !!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मुक्ति का रास्ता

October 11, 2020

लू-शुन : विचारों के बीज साहित्य के हल से ही बोये जा सकते हैं

February 8, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.