Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

सत्ता के अहंकार में रोजगार पर युवाओं के साथ मजाक

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 16, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चार सालों से पूरे देश में धार्मिक आयोजन भी एक संगठित उद्योग का रूप लेने की जद्दोजहद करता दीख रहा है. एक के बाद एक धार्मिक आयोजनों का सिलसिला कहीं थम न जाये, सरकारें इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखती है या नहीं, पर उनके मुखिया इस कार्यक्रमों में शिरकत करते दिखते रहते है.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

कितने भीख मांगने वालों के पास “आधार कार्ड” है ? इस बात की पड़ताल किये बिना देश के एक जिम्मेदार संगठन से जुड़े अधिकृत कार्यकर्ता उन्हें बेरोजगार नहीं मानते बल्कि भीख मांगने को भी एक रोजगार मानते हैं. उनकी निगाह में संभवतः इस धार्मिक रोजगार का हमारी हजारों साल पुरानी सभ्यता और संस्कृति से सम्बंध हो.

पूरे देश का आकाश धार्मिक भावनाओं के स्पंदनों से आच्छादित है. आमजन (लगभग 100 करोड़ लोग) तो दो बख्त पेट भरने की जुगत बिठाने में सिर उठाकर न कुछ देख पा रहा है और न सुन पा रहा है. बेरोजगार युवा कार्यकर्ता इन स्पंदनों पर थिरकते, गाहे-बगाहे सड़कों पर गगनभेदी जयकारे लगाते लड़ते-झगड़ते और भी बहुत कुछ करते दिखते रहते है. इसके एवज में बतौर पारिश्रमिक कार्यक्रम की समाप्ति पर आयोजक मुठ्ठी बांध जो कुछ दे दे उसी में संतोष करना, खाली बैठने से तो बेहतर है. ऊपर से दूसरा फायदा समाज में मान-सम्मान और पहचान बनती है.

पूरे देश में विपक्ष अभूतपूर्व मूर्च्छा से ग्रसित है. इस मूर्च्छा से बाहर आने के लिए कोई दल/पार्टी सार्थक प्रयास कर रहा/रही है ? ऐसा भी कहीं नजर नहीं आता.

परन्तु सत्ता की अहंकार से लबालब कारगुजारियों से क्षुब्ध आमजन की आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करने का साहस 4- 5 युवकों ने जरूर किया है, पर विपक्षी नेताओं की मूर्च्छा तोड़ने के लिए ये प्रयास नाकाफी है. पर कुछ तो आशा बंधती है.

सत्ताधारियों की पीठ के पीछे खड़े उनके पथ-प्रदर्शक और मूर्धन्य वैचारिक ऊर्जा के विराट श्रोत का ताना-बाना इस देश में कितना मजबूत है, इस बात का आंकलन शायद आमजन को नहीं हो पर इस देश की शायद ही कोई ऐसी सरकारी या संवैधानिक संस्था हों, जिनमें इस वैचारिक ऊर्जा में दीक्षित लोग न बैठे हों. क्या यह सम्भव है कि इन संस्थाओं में बैठे सत्ता के पथ-प्रदर्शक यथाशक्ति संस्था के निर्णयों को सत्ता के पक्ष में प्रभावित नहीं करेंगे ? आजकल आये दिन मीडिया में इन संस्थाओं पर सत्ता के साथ पक्षपात करने के आरोप उछलते रहते हैं.

हमारे समाज में ऐसे लोग भी बसते हैं जो अपने निजी हितों को साधने के लिए समाज के हिमालयी हितों को बेचते रहे हैं. ये लोग सर्वव्यापी हैं, सर्वज्ञानी हैं. अपनी पार्टियों की पीठ पर लात मारकर सत्ताधारियों के साथ शान से सीना ताने और सिर उठाये चहलकदमी करते हर जगह दिख जाएंगे. वैचारिक ऊर्जावानों के बीच इन दलबदलुओं की कोई इज्जत नहीं हो सकती.

एक संगठन पिछले 92 वर्षों से सत्ता सुख से वंचित रहकर वैचारिक ऊर्जा के ताने-बाने को बुनने और फैलाने का श्रमसाध्य और नीरस कार्य मे लगा रहा और तत्कालीन सत्ताधारी सत्ता के सुख की मदिरा का पान करते रहे तो अब वनगमन का दारुण दुख भोगों.

अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने जिनमें उत्पादन के आधुनिक संसाधनों वाले देशों का वर्चस्व है, ने अपने उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए हमारे ”हुनर” आधारित अर्थव्यवस्था का कत्ल हमारे ही हांथों से कराया गया है । हुनर सीखने की एक उम्र होती है उस उम्र में हुनर सीखने के प्रयास को अपराध घोषित कर दिया गया.

जब उम्र थी हुनर सीखने की उनके हाथों में किताबे थमा दी गयी. शिक्षित बनाया गया. अब इन शिक्षित बेरोजगार युवाओं को पकौड़े तलने का रोजगार आकर्षित नहीं कर सकता, न मन्दिरों के बाहर कटोरा ले के भीख मांगने का रोजगार ही.

धार्मिक कर्मकाण्ड और धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान नही कर सकती, यह हकीकत जिस दिन लोगों को समझ आने लगेगी माहौल बदलने लगेगा. सत्ता का अहंकार तो आमजन ही पलटेगा, कोई पार्टी या दल नहीं.

-विनय ओसवाल

वरिष्ठ राजनीतिक चिंतक

Previous Post

पंजाब नेशनल बैंक घोटालाः प्रधानमंत्री पद को कलंकित करते मोदी

Next Post

अंबानी का मानहानि : चोर की दाढ़ी में तिनका

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

अंबानी का मानहानि : चोर की दाढ़ी में तिनका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

धुंध बहुत गहरी है

April 10, 2024

क्लारा ज़ेटकिन : फासीवाद

July 12, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.