Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

सरकारी खर्च कम करने के नुस्खे !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 4, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरकारी खर्च कम करने के नुस्खे !

गुरूचरण सिंह
अगर आपके इन प्रयोगों से वांछित परिणाम निकलते हैं तो फिर प्राइवेट सेना, प्राइवेट पुलिस और सरकार बनाने पर भी विचार किया जा सकता है !

विपक्ष को तो खैर अपनी खोई हुई सियासी जमीन फिर से हासिल करने की चिंता होती है, इसलिए वह तो सरकार के हर काम में मीन मेख़ निकालेगा ही, उसकी मंशा पर सवाल भी उठाएगा और बड़ी आसानी से भूल भी जाएगा कि जब वह सत्ता में था, तो वह भी तो ऐसी ही जन विरोधी नीतियों पर काम कर रहा था लेकिन इन लेखकों को क्या हो गया कि उनमें भी सरकार के खिलाफ जहर उगलने का का एक फैशन सा चल पड़ा है !! न वे सरकार की मज़बूरी समझते हैं, न 2024 तक अर्थव्यवस्था को 50 खरब डॉलर की बनाने वाली उसकी मंशा पर विश्वास ही करते हैं और न ही सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर गुजरने संबंधी सरकारी संकल्प को गंभीरता से लेते हैं ! ऐसे ही थोड़े न कोई घर का ‘फालतू’ सामान बेच देता है !!

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इसलिए हमने सरकार को ऐसे बेकार खर्च को कम या समाप्त करने संबंधी कुछ सकारात्मक सुझाव देने का फैसला किया है. इसे जनता और सरकार के बीच संवाद बनाने की एक कोशिश ही समझा जाए क्योंकि सरकार तो बेचारी नागरिकता कानून जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों में उलझी हुई है, कई जगह लाठी चार्ज करवाना है, ठंडी के मौसम में आंदोलनकारियों पर ठंडे पानी की बौछार भी करनी है, उसके पास संवाद बनाने का समय ही कहां है ? किसी भी सरकारी प्रतिष्ठान को चलाने के लिए जन-धन दोनों का ही भारी अपव्यय होता है और निवेश की तुलना में अव्वल तो लाभ होता ही नहीं और हानि को भी और टैक्स लगा कर खर्च पूरा करना पड़ता है. अगर कहीं लाभ होता भी है तो बस नाममात्र का ही !

रेलवे जैसा बड़ा प्रतिष्ठान हो या सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था या कोई भी अन्य कार्यालय, इन सब का 90 फ़ीसदी से अधिक बजट तो कर्मचारियों के वेतन भत्तों और पेंशन पर ही खर्च होता है. अब जबकि अधिक से अधिक काम ठेकेदारों से करवाने का दौर चल पड़ा है और वह भी काफी सस्ते में तो क्या आवश्यकता रह गई है इन सबकी ? इसलिए सबसे पहले तो सरकारी नौकरी की अवधारणा को ही ख़त्म किया जाए. अफसरों और ठेकेदारों पर खर्च होने वाले के बाद भी काफी पैसा बच जाएगा, उस पैसे को ‘जरूरतमंद’ लोगों के खातों में सीधा जमा करवाया जा सकता है. पैसा हाथ में होगा वे लोग अपने लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का सारा इंतजाम खुद कर लेंगे. सरकार को हलकान होने की जरूरत ही क्या है ?

रही कारोबार की बात, उसे बढ़ा पाना तो आपके बस की बात है नहीं. फिर 50 खरब डॉलरी अर्थव्यवस्था कैसे बन पाएगी, यह तो सरकार ही बेहतर बता सकती है. वैसे इसका एक सीधा उपाय तो यही है कि जैसे ‘नया वक़्त नई जरूरतें’ के नाम पर जीडीपी का जादुई फार्मूला बनाया गया है, जो 1% या उससे भी कम विकास दर को 5% दिखा सकता है, वैसी ही कोई और आंकड़ों की बाजीगरी यहां भी दिखा दी जाए !

आप कितनी भी कोशिश कर क्यों न कर लें, कितनी ही कर्ज माफी कर ले, कार्पोरेट्स को टैक्स में सालाना 1.46 लाख करोड़ की राहत भी दे दें, कारोबार तो पटरी पर आने से रहा ! नोटबंदी ने कमर जो तोड़ दी है अर्थव्यवस्था की. नोटबंदी ने लोगों के छोटे-छोटे और मझौले आकार के काम धंधे बंद कर दिए हैं. सांचा एक नाम की तरह धंधेबाजों के नाम पर केवल कारपोरेट ही बचे हैं और वे भी जनता की पूंजी ( कर्ज) के बल पर ! हालत उनकी भी खराब है. कल कारखाने चलते रहने के लिए जरूरी है कि उनमें बना माल बिके भी. अब लोगों के पास पैसा ही नहीं है तो खपत भी कहां से होगी ? कारोबार बढ़ेगा कैसे ??

मंदी बढ़ेगी तो अपराध भी बढ़ेंगे, भले ही वे संगठित अपराध हों या अकेले दुकेले के रेप, चोरी-चकारी जैसे. पुलिस तो वैसे भी ‘इस हाथ दे और उस हाथ ले’ के सिद्धांत पर ही काम करती है, बिना लिए-दिए तो एक तिनका तक नहीं तोड़ती ! आप क्या समझते हैं वेतन से कम चलता है उनका ? नहीं जी, उसकी सारी जरूरतें तो आदतन अपराधियों, बनाए गए अपराधियों, जमीनों का कब्जा दिलाने, सड़कों पर दुकानें लगवाने, अवैध पार्किंग बनवाने, दिल्ली में लगभग 70 % ऑटो, टैक्सियां, रिक्शे आदि चलाने वाले से जबरी वसूली से ही पूरी होती हैं, इसलिए उनको भी वेतन देने की जरूरत नहीं है ? बेहतर हो कि उसका भी निजीकरण कर दिया जाए !

न्याय व्यवस्था से तो विश्वास उठ ही रहा है आम आदमी का ! वैसे भी न्याय-न्याय खेलना तो अमीरों, अपराधियों, रेप, कत्ल, डकैती, आगजनी करके ‌से लेकर बस्ती की जमीन पर जबरन कब्जा जैसे संगीन मामलों तक में लिप्त संसदों, विधायकों का काम है. कचहरी की तो हवा भी कानों में फुसफूसा कर पूछ लेती है, ‘जेब में कुछ है भी कि नहीं, मकान, दुकान, जमीन कुछ है नाम में तो यहां ठहरो, वरना भाग जाओ !’ सुनवाई के लिए आवाज़ लगाने वाले अर्दली और रीडर के बच्चे भी शिमला, दार्जलिंग के पब्लिक स्कूलों में पढ़ते हैं ! क्या जरूरत है उन्हें वेतन की ? बस कोर्ट में लेन-देन को आप कानूनी कर दें ! जजों को वैसे भी कोई जरूरत नहीं होती वेतन की ! न्याय तो आप जैसा तय करेंगे, वह तो वैसा ही होगा ! छ: महीने में एक फैसला भी अपने मन का सुना दिया तो समझो कई साल के वेतन का इंतजाम हो जाएगा !

अगर आपके इन प्रयोगों से वांछित परिणाम निकलते हैं तो फिर प्राइवेट सेना, प्राइवेट पुलिस और सरकार बनाने पर भी विचार किया जा सकता है ! वैसे भी तो करणी सेना जैसी कई तरह की माफिया सेनाओं को रखने का चलन रहा है हमारे इस महान देश में !!

Read Also –

पीएनबी घोटालाः ‘भविष्यद्रष्टा’ मोदी के ‘पकौड़ा रोजगार’ का विस्तार
मोदी विफलताओं और साम्प्रदायिक विद्वेष की राजनीति का जीता-जागता स्मारक
पुलिस बर्बरता पर मीडिया की चुप्पी
प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक आम नागरिक का पत्र
‘भारतीय पुलिस गुंडों का सबसे संगठित गिरोह है’
जीडीपी के झूठे आंकड़े दे रही है मोदी सरकार ?
‘हमारी अपनी देशभक्त’ सरकार, नौकरी यानी गुलामी से देशवासियों को मुक्त कर रही है !
मोदी सरकार के कार्यकाल का पकौड़ा बजट

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

एसबीआई : पापों का प्रायश्चित

Next Post

जांच टीम की रिपोर्ट : मंगलोर में NRC के विरुद्ध हुई प्रदर्शन में मौतें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

जांच टीम की रिपोर्ट : मंगलोर में NRC के विरुद्ध हुई प्रदर्शन में मौतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आरएसएस का ‘राष्ट्रवादी मदरसा’

May 11, 2020

क्या मदर इंग्लैंड ही मदर इंडिया और दुर्गा की संघी परिकल्पना है ?

April 18, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.