Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

एसबीआई : पापों का प्रायश्चित

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 4, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एसबीआई : पापों का प्रायश्चित

पं. किशन गोलछा जैन, ज्योतिष, वास्तु और तंत्र-मंत्र-यन्त्र विशेषज्ञ
मिश्रा जी, ये F5 किधर है ?’ मैडम की उम्र 44-45 के आसपास होने के कारण शायद मिश्रा जी पास आकर मदद करने की जहमत नहीं उठाते इसलिये वहीं बैठे-बैठे जोर से बोलते हैं, ‘की-बोर्ड में सबसे ऊपर देखिये मैडम !’

जरूरी नहीं कि पापों के प्रायश्चित के लिये मलमास में आप दान पुण्य ही करे, आप एसबीआई में खाता खुलवा कर भी प्रायश्चित कर सकते हैं. अगर भूल से छोटा-मोटा पाप हो गया हो तो बैलेंस पता करने चले जाये. चार काउन्टर पर धक्के खाने के बात पता चलता है कि बैलेंस मिश्राइन मैडम बतायेगी.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

मिश्राइन मैडम का काउन्टर कौन-सा है ? ये पता करने के लिए फिर किसी काउन्टर पर जाना पड़ता है. तब आपका लेवल वन कम्प्लीट होता है (यानि मिश्राइन मैडम का काउन्टर पता चल गया है लेकिन अभी थोड़ा वेट करना पड़ेगा क्योंकि मैडम अभी सीट पर नहीं है). आधे घंटे बाद चश्मा लगाये पल्लू संभालती हुई युनिनोर की 2जी स्पीड से चलती हुई मैडम सीट पर विराजमान हो जाती है.

आप मैडम को खाता नंबर देकर बैलेंस पूछते हैं. मैडम पहले तो आपको इस तरह घूरती है जैसे आपने उसकी तिजोरी की चाबी मांग ली हो ! आप भी अपना थोबड़ा ऐसे बना लेते है जैसे सुनामी में आपका सब कुछ उजड़ गया है और आज की तारीख में आपसे बड़ा लाचार दुःखी कोई नहीं है.

मैडम को आपके थोबड़े पर तरस आ जाता है और बैलेंस बताने जैसा भारी काम करने का मन बना लेती है लेकिन इतना भारी काम अकेली अबला कैसे कर सकती है ? तो मैडम सहायता के लिए आवाज लगाती है ‘मिश्रा जी, ये बैलेंस कैसे पता करते है ?’ मिश्रा जी एक अबला की करुण पुकार सुनकर अपने ज्ञान का खजाना खोल देते हैं और मिश्राइन मैडम को बताते हैं कि पहले तो खाते के अंदर जाकर क्लोजिंग बैलेंस पर क्लिक करने पर बैलेंस आ जाता था, लेकिन अभी सिस्टम चैंज हो गया है इसलिये अभी आप F5 दबाये और इंटर मार दे तो बैलेंस दिखा देगा !’

मिश्राइन मैडम चश्मा ठीक करती है. तीन बार मोनिटर की तरफ और तीन बार की-बोर्ड की तरफ नजर मारती है, फिर उंगलियां की-बोर्ड पर ऐसे फिराती है जैसे कोई तीसरी क्लास का लड़का वर्ल्ड मैप में सबसे छोटा देश मस्कट ढूंढ रहा हो. मैडम फिर मिश्रा जी को मदद के लिए पुकारती है, ‘मिश्रा जी, ये F5 किधर है ?’ मैडम की उम्र 44-45 के आसपास होने के कारण शायद मिश्रा जी पास आकर मदद करने की जहमत नहीं उठाते इसलिये वहीं बैठे-बैठे जोर से बोलते हैं, ‘की-बोर्ड में सबसे ऊपर देखिये मैडम !’

लेकिन सबसे ऊपर तो सिर्फ तीन बत्तियां जल रही है. मिश्राइन मैडम फिर से लाचार होकर पूछती है क्योंकि कम्प्यूटर चलाना अभी भी ठीक से आता नहीं है. तभी मिश्रा जी की फिर आवाज आयी – ‘हां, उन बत्तियों के नीचे एक लम्बी लाईन है जिसमे F1 से लेकर F12 तक है, वहां देखिये !’ फायनली, मैडम को F5 मिल जाता है.

मैडम झट से बटन दबा देती हैं लेकिन जैसे कि सरकारी कम्प्यूटर में अभी भी विंडो एक्सपी ही प्रयोग में है तो मोनिटर पर आधे घंटे जलघड़ी (कुछ लोग उसे डमरू समझते हैं) बनी रहती है. अंत में, एक मैसेज आता है, ‘Session expired – Please check your connection.’ मैडम एक नजर आपके लाचारी से पुते चेहरे पर डालती है और कहती है – ‘सॉरी, सर्वर में प्रोब्लम है.’

कहने का टोन ठीक वैसा ही होता है जैसे पुरानी फिल्मों में डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर से बाहर आ कर कहता था- ‘सॉरी !!! हमने बहुत कोशिश की पर ठाकुर साहब को नहीं बचा पाये’ और आप अंदर से धधकते दिल में मैडम का मर्डर कर देने वाले विचार के साथ चेहरे पर जबरन मुस्कराते हुए कहते हैं – ‘कोई बात नहीं मैडम.’

Read Also –

पीएमसी (पंजाब और महाराष्ट्र को-आपरेटिव बैंक)
इलेक्टोरल बाॅन्ड : राजनीतिक दलों की चुनावी फंडिंग पर पारदर्शिता

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

लिबरल होने के मायने

Next Post

सरकारी खर्च कम करने के नुस्खे !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

सरकारी खर्च कम करने के नुस्खे !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारत मंदी नहीं बल्कि डिप्रेशन की चपेट में है

November 17, 2020

‘The Last War’ : भारत 10 दिनों में चीन से युद्ध हार सकता है

December 20, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.