Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

IIMC में 11 छात्रों के 5 दिन के निलंबन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 11, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IIMC में 11 छात्रों के 5 दिन के निलंबन

कल IIMC में 11 छात्रों के 5 दिन के निलंबन के मुद्दे पर, दो एक बात कहनी है –

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

पहली बात ये कि इस समय प्रशासन के नए डायरेक्टर जनरल को लेकर लगभग सभी छात्रों का एक ही मत रहा है कि वह पर्याप्त प्रगतिशील हैं, छात्रों की सुनते हैं, समझते हैं. पिछले दिनों भी जब लगातार 15 दिनों से अधिक दिनों तक धरना चला था, तब भी संस्थान के डीजी का रवैया कभी भी डिक्टेटर जैसा नहीं रहा बल्कि डीजी हर रोज सुबह 4 बजे ही छात्रों से उनका हालचाल लेने आते थे, अपने बच्चों की तरह केयर करते थे, कम्बल-रजाई के लिए पूछते थे. हर रोज छात्रों को धरना खत्म करने के लिए मनाते भी थे. मैं खुद उस धरने के दौरान छात्रों के साथ खुले आसमान में सड़क पर सोया हूं, इसलिए मैं इस बात का पूरा दावा कर सकता हूं कि वर्तमान के डीजी, प्रदर्शनकारियों से कम डेमोक्रेटिक नहीं हैं.

नए डीजी ने छात्रों के अधिकार का न केवल सम्मान किया है बल्कि हर वह चीज उन्होंने पहली दफा में ही मान ली जो उनके अधिकार क्षेत्र में थी. जैसे पहली मुलाकात में ही उन्होंने संस्थान को 24 घण्टे ओपन करने का आदेश दे दिया था. छात्रों के एक एप्लिकेशन पर ही उन्होंने रीडिंग रूम की बात भी मान ली थी जबकि इसके लिए छात्रों को कोई प्रोटेस्ट तो क्या एक नारा लगाने की जरूरत न पड़ी. बाद में फीस वृद्धि को लेकर 15 दिन लगातार धरना चलने पर नए डीजी ने एक भी छात्र को कभी भी धमकाया नहीं, न ही गार्ड या पुलिस का इस्तेमाल किया. इसलिए ये आरोप बहुत सही नहीं है कि प्रशासन छात्रों की आवाज दबा रहा है या कुचल रहा है.

हां, इस बात से मेरी सहमति है कि एलुमनाई मीट के दिन प्रशासन का रवैया कुछ सख्त था. इसका कारण यह था कि प्रशासन नहीं चाहता था कि एलुमनाई मीट वाले दिन यानी जिस दिन देशभर से पूर्व छात्र इकट्ठे होते हैं, उनके सामने कोई पोस्टर लेकर खड़ा हो जाए. प्रशासन ने छात्रों को पहले ही आगाह किया था कि आप एलुमनाई मीट वाले दिन कुछ भी मत करिए, बाकी दिन आप पूर्णतः स्वतंत्र हैं. जितना प्रदर्शन करना है करिए. नए डीजी के पिछले रवैये को देखते हुए इस बात में सच में कोई शक नहीं है कि उन्होंने छात्रों की स्वतंत्रता का हमेशा सम्मान किया है. देश के बाकी हिस्से में ऐसे बिरले ही एडमिनिस्ट्रेटर मिलते हैं. लेकिन प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जब कुछ छात्रों ने बीच एलुमनाई मीट में प्रदर्शन किया तो प्रशासन ने 11 छात्रों को अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत पांच दिन के लिए निलंबित कर दिया है.

एक तरह से देखा जाए तो पांच दिन अधिक नहीं हैं लेकिन मेरा मानना है पांच दिन का निलंबन न ही किया जाता तो अधिक ही अच्छा था. प्रशासन को इस बार भी बड़ा दिल दिखाने की जरूरत थी, विरोध-प्रदर्शन किसी संस्थान के लिए गंदे धब्बे नहीं होते, बल्कि विरोध-प्रदर्शनों से किसी भी संस्थान की खूबसूरती और अधिक बढ़ती है.

प्रदर्शन के मोटिव पर सवाल किए जा सकते हैं. प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रोटेस्ट के समय के चुनाव पर भी प्रश्न किए जा सकते हैं. इसकी भी बहुत अधिक सम्भवनाएं हैं कि प्रदर्शनकारियों के तर्क आपको ओछे लगें या बोने लगें, हो सकता है आप उनसे पूर्ण सहमत न हों लेकिन उनके बोलने, सुनने, असहमति के अधिकार को सुरक्षित रखना अत्यधिक जरूरी है.

हालांकि पांच दिन का निलंबन एक अनुशासनात्मक कार्यवाही ही है और अधिक बड़ी भी नहीं है. लेकिन ऐसी अनुशासनात्मक कार्यवाहियां कब बड़ा रूप ले लें इसका पूरा जोखिम रहता है इसलिए यदि 5 दिन का भी निलंबन है तो मैं इसके खिलाफ हूं. एक डेमोक्रेसी में जरूरी नहीं है सबसे अच्छे तर्क रखने वाले लोग ही बोलेंगे, ये जरूरी नहीं है कि जिनके कारण वाजिब लगेंगे वही बोलेंगे. एक मैच्योर डेमोक्रेसी में तर्क-वितर्क-कुतर्क, अच्छे-बुरे-भले सभी विचारों को रखने का स्पेस मिलना चाहिए. कई बार कोई बात किस समय रखी जानी चाहिए, इसका महत्व होता है लेकिन फिर भी हर किसी को पूरा हक है कि वह किस समय, अपनी बात कहना चाहता है कहे.

प्रशासन यहां कानूनी रूप से गलत नहीं है, नैतिक रूप से भी बहुत अधिक गलत नहीं है लेकिन डेमोक्रेसी की परिभाषाओं में प्रशासन का ये कदम एकदम सतही और हल्का है. भले ही ये निलम्बन 5 दिन का है लेकिन ये निलम्बन है. मैं इस समय निलंबित छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ा हूं.

  • श्याम मीरा सिंह

Read Also –

स्कूलों को बंद करती केन्द्र की सरकार
दीपक चौरसिया : दलाल पत्रकारिता का विद्रुप चेहरा
ब्रेनड्रेन : कौन दिमाग खपाए इन बातों पर ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

हिटलरी और संघी फासीवाद का अंतर

Next Post

सीएए समर्थक प्रदर्शनकारियों ने गार्गी कॉलेज में घुसकर की छात्राओं से बदसलूकी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

सीएए समर्थक प्रदर्शनकारियों ने गार्गी कॉलेज में घुसकर की छात्राओं से बदसलूकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लोहिया को समझने की कोशिश

November 19, 2021

शिक्षा को तबाह करती सरकार

June 29, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.