Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हिटलरी और संघी फासीवाद का अंतर

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 11, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिटलरी और संघी फासीवाद का अंतर

गुरूचरण सिंह

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

मेरे एक दोस्त ने पूछा था कभी. दोस्त वह था भी खाकी निक्करधारी जिसने मुझे भी अपने सांचे में ढालने का संकल्प उठाया हुआ था. अक्सर ‘आर्गेनाइजर’ की प्रति दे जाया करता था किसी खास लेख को पढ़ने के अनुरोध के साथ इसलिए सीधे फर्क बताने का अर्थ था वाद-विवाद में उलझना इसलिए मैंने एक कहानी सुना दी. आपके लिए इसे फिर से दोहरा देता हूं.

कॉलेज में मेंढक की चीर-फाड़ न कर पाने के कारण प्री-मेडीकल छोड़ दिया था इसलिए जब भी किसी प्रयोग की बात होती है तो मुझे मेंढक याद आ जाता है. परिस्थितियों से साम्य बिठाना आदमी ने मेंढ़क से ही सीखा है; जमीन और पानी दोनों में आराम से रह सकता है यह प्राणी और खुद को हर तरह के पानी में रहने के अनुकूल बना लेता है शायद इसलिए आदमी की विकास यात्रा की यह एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है.

खुद को जलवायु के मुताबिक ढाल लेने की इस कुदरती खासियत के बावजूद उसे यदि खौलते हुए पानी में उसे डाल दिया जाए तो जाहिर है वह मर जाएगा और उसका ऐसे मरना दूसरे मेंढकों के लिए एक सबक हो जाएगा; बचने के लिए उनकी उछल-कूद बंद हो जाएगी और विरोध का जज्बा भी खत्म कर जाएगा. हिटलर ने भी जर्मनी की जनता के साथ कुछ ऐसा ही व्यवहार किया. गजब का प्रभावशाली वक्ता था वह; लोग मंत्रमुग्ध हो कर सुनते रहते, तालियां पीटते रहते ठीक गोकुल की ग्वालबालाओं की तरह. बस फिर क्या था देखते ही देखते उसके समर्थक अपनी आर्य श्रेष्ठता की तुरही बजाने लग पड़े और पूरे संसार पर राज करने के सपने देखने लगे.

जर्मनी के कारखानों में क्या बनेगा, क्या नहीं यह फैसला भी खुद को ‘हरफनमौला’ मानने वाले हिटलर के सैन्य सलाहकार करने लगे. विरोध की हर आवाज या तो बंद हो गई या फिर कर दी गई. बुद्धिजीवियों, कम्युनिस्टों और वहां के अल्पसंख्यक यहूदियों को जरा-जरा-सी बात पर ‘यातना शिविरों’ (Concentration Camps) में जानलेवा मजदूरी के लिए भेजा जाने लगा. यहूदियों को तो उनमें बने गैस चैंबर में तड़पा -तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया और पगलाए घोड़े की तरह फासीवादी उन्माद ने पूरे संसार को विनाश की भट्टी में झौंक दिया.

कहा तो यह भी जाता है वह अपने सैनिकों को उनमें डर और असुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए एक खास तरह की दवाई भी दिया करता था, जिसे खाने से थकावट महसूस नहीं होती थी और वे चार गुणा ताकत से लड़ाई करते थे. दक्षिण में बनी एक फिल्म ‘इंटरनेशनल राऊडी’ में इसका खुलासा किया गया है.

लेकिन ठीक इसके उलट उसी मेंढक को अगर आम पानी में डाल कर बहुत उसे धीरे-धीरे गर्म किया जाए तो अनुकूलन की अपनी क्षमता के चलते वह इसे सहन करता रहेगा और उसे पता भी नहीं चलेगा कि उसके साथ हो क्या रहा है. बस ध्यान यह रखना है कि वह पानी उबलने की स्थिति में न आए वरना वह मेंढक मर भी सकता है, यही काम दरअसल संघ ने किया है. पिछले नौ दशकों से भी ज्यादा समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोगों के दिलो-दिमाग को धीरे-धीरे गर्म करता रहा है, यानी कंडीशन करता रहा है इतिहास को तोड़ मरोड़ कर.

आर्य प्रजाति की श्रेष्ठता की तुरही यहां भी बजना शुरू हो जाती है. सारा समाज जैसे बंट-सा जाता है; तर्कबुद्धि और विवेक उसका पहला शिकार बनते हैं, संविधान बनने के साथ ही हिंदू-मुसलमान से हम बन चुके हम शब्द का फिर से संधि विच्छेद हो जाता है, हम ‘ह’ और ‘म’ में बंट जाते हैं, एक बार फिर से हिंदू और मुसलमान हो जाते हैं.

‘मसीत’ में सोने वाले जिस गोस्वामी तुलसीदास के लिखे रामचरितमानस को काशी के स्वयंभु पंडितों ने मान्यता तक नहीं दी थी, उसी तुलसीदास के गढ़े हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर ही उस ‘मसीत’ को तोड़ कर अल्पसंख्यकों में डर और बहुसंख्यकों में स्वाभिमान पैदा किया जाता है. विरोध की हर आवाज, चाहे वह राजनीतिक हो या बौद्धिक, खामोश कर दी जाती है, संसद हो या फिर मीडिया, केवल अपनी ही बात सुनाई जाती है, किसी की भी सुनी नहीं जाती. भीड़तंत्र ही लोकतंत्र का दूसरा नाम बन जाता है और अचानक एक दिन पूरा देश गृह युद्ध के कगार पर आकर खड़ा हो जाता है.

यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का फासीवाद है.

Read Also – 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

क्या दिल्ली में भी बीजेपी की सीटों की संख्या आश्चर्य जनक रूप से बढ़ने जा रही है ?

Next Post

IIMC में 11 छात्रों के 5 दिन के निलंबन

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

IIMC में 11 छात्रों के 5 दिन के निलंबन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जिस दौर में हिंदुस्तान ने समृद्धि और ताकत का उरूज देखा, मुगल ही वो साम्राज्य क्यूं बना सके ?

March 10, 2025

नेहरू को सलीब पर टांग दिया है और गिद्ध उनका मांस नोच रहा है

July 3, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.