Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

हिन्दुत्व का रामराज्य : हत्या, बलात्कार और अपमानित करने का कारोबार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 9, 2020
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिन्दुत्व का रामराज्य : हत्या, बलात्कार और अपमानित करने का कारोबार

भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट किस तरह का भारत बनाना चाहती है, उसका एक रुप बनाए गये इस विडियो में आपको दीख जायेगा. यह विडियो किसी गुप्त कैमरा की मदद से नहीं बनाया गया है, बल्कि सरेआम इन आतातायियों ने बनाया है, लोगों के बीच आतंक पैदा करने के लिए, पूरी तरह निर्भीक होकर.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2020/05/96400463_239961280440249_2687647803483619328_n.mp4

मुजफ्फरपुर में महिलाओं को मानव मल पिलाते हिन्दुत्ववादी ताकतें

इन आततायियों को भली भांति पता है कि भारत की सरकार और उसकी पुलिस उसके साथ है. सुप्रीम कोर्ट भी आने वाले दिनों में उसे सम्मानित करने वाली है. आखिर हो भी क्यों न ? सुप्रीम कोर्ट ऐसे किसी भी विडियो को किसी मुकदमें में सबूत के तौर पर मान्यता नहीं देती है. इसी कारण सैकड़ों लोगों के बीच संघी गुंडों ने पहलु, अखलाक, तबरेज आदि की मॉबलिंचिंग कर हत्या कर दी. सैकडों विडियो बनाये गये, पर तत्कालिक तौर पर गिरफ्तार सभी न केवल बेगुनाह ही साबित हुए बल्कि हरेक को मोदी सरकार ने एनटीपीसी में शानदार नौकरी देकर पुरस्कृत भी किया.

Akhlaq's murderers to get job in NTPC. BJP to unemployed youth — if they want a govt job, go on killing spree? https://t.co/e4RDtYNGp0 pic.twitter.com/0VSprVhQCv

— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) October 13, 2017

गौरतलब है कि अखलाक की हत्या के बाद 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और इनमें से एक रवीन सिसोदिया की जेल में अंग फेल हो जाने के कारण मौत हो गई थी. बाकी आरोपियों को बेल मिल गई थी. सीएनएन न्यूज 18 के बातचीत में तेजपाल सिंह नागर ने कहा, जिस लड़के (रवीन सिसोदिया) की मौत हुई, उसकी पत्नी को एक महीने के भीतर प्राइमरी स्कूल में नौकरी और 8 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसमें से 5 लाख एक बार में दिए जाएंगे, जबकि बाकी स्थानीय स्तर पर किए गए कलेक्शन से आएंगे.

सरकार के इस त्वरित एक्शन प्लान ने देश के सामने एक मिशाल प्रस्तुत किया कि अगर सरकारी नौकरी चाहिए तो लोगों को मारो. दलितों और मुस्लिमों की हत्या करो.

इसके उलट जिन-जिन लोगों, बुद्धिजीवी और संस्थाओं ने इस दुर्दांत निकृष्ट हिन्दुत्ववादी मॉबलिंचिंग का विरोध किया या तो भारत सरकार की निगरानी में उनकी हत्या कर दी गई, अथवा उन पर झूठे मुकदमें डाल दिया गया अथवा उनको डराया धमकाया जाने लगा. फलतः देश भर में ऐसी घटनाओं की बाढ़ आ गई. मॉबलिंचिंग की इन घटनाओं पर एकहद तक राष्ट्रीय बहस तभी हो सकी जब पालघर में इसी दुर्दांंत लिंचरों के द्वारा दो साधुओं की हत्या नहीं कर दी गई.

अब जब यह तय हो गया कि मॉबलिंचिंग और बलात्कार का नुकसान सवर्ण हिन्दुओं को ही होने लगा है तब इस पर थोड़ा विचार किया गया और अब नये तरीके का हमला दलितों, मुसलमानों और कमजोरों के खिलाफ संगठित किया जाने का पूर्वाभ्यास किया है, मुजफ्फरपुर में कमजोर तीन महिलाओं को डायन के नाम पर मानव मल और मूत्र पिलाकर.

बिहार के जिला मुजफ्फरपुर स्थित डकरामा गांंव में बूटा सहनी की मांं, मौसी तथा घर की एक और महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उनके साथ की गई अमानवता तथा बर्बरता की अत्यंत शर्मनाक घटना है. तीन महिलाओं के बाल काटे गए तथा बुरी अवस्था में पूरे गांव में घुमाकर न केवल मूत्र और मानव मल पीने पर विवश किया बल्कि उसका सिर भी मुंड दिया.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2020/05/Screenrecording_20200509_113358.mp4
http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2020/05/96400463_239961280440249_2687647803483619328_n-1.mp4

हिन्दुत्ववादी ताकतों द्वारा यह अभी बेहद शुरुआती कदम है. यह अभी और आगे बढ़ेगा. ऐसी अंतहीन घटनाएं तब तक बढ़ेगी जब तक कि इस घटना का शिकार कोई सवर्ण तबका नहीं होता है, जो खांटी हिन्दुत्व का आधार स्तंभ है. आपको विदित होगा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की रामराज्य की अवधारणा वाली सरकार के सत्ता में आते ही पुलिस द्वारा हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरु हो गया. यह सिलसिला तब तक चला जब तक कि एक सवर्ण ब्राह्मण पुलिस गोली का शिकार होकर मर न गया.

इस घटनाओं (मुजफ्फरपुर की) ने साबित किया कि एक बार फिर हिन्दुत्ववादी ताकतों ने कमजोरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पुलिस उसे जेल भेजने का नाटक करेगी, न्यायालय उसे बेगुनाह बतायेगी और फिर भारत सरकार उसे सरकारी विभाग में उसे नियुक्त कर उपकृत करेगी. भारत सरकार ने सरकारी नौकरी पाने के लिए इसे एक विशेष योग्यता बना दिया है.

स्पष्ट तौर पर इस तरह के अमानवीय कृत्य को पुलिस, न्यायपालिका और भारत सरकार लगातार बढ़ा दे रही है. इसे केवल संगठित और हथियारबंद जनता ही रोक सकती है, केवल उसका सशस्त्र प्रतिरोध ही रोक सकता है. इसके सिवा इसे और किसी भी तरीके से रोका भी नहीं जा सकता है.

Read Also –

पहलू खान की मौत और भारतीय न्यायपालिका के ‘न्याय’ से सबक
शोषण और बलात्कार का केन्द्र बना बाल गृह
इंसाफ केवल हथियार देती है, न्यायपालिका नहीं
देश में बलात्कार और मॉबलिंचिंग को कानूनन किया जा रहा है ?
पहलू खान की मौत और भारतीय न्यायपालिका के ‘न्याय’ से सबक

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

 

Previous Post

डॉक्टर की क्रूरता और अमानवीयता का भविष्य

Next Post

आरोग्य सेतु एप्प : मेडिकल इमरजेंसी के बहाने देश को सर्विलांस स्टेट में बदलने की साजिश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

आरोग्य सेतु एप्प : मेडिकल इमरजेंसी के बहाने देश को सर्विलांस स्टेट में बदलने की साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जय भीम : केवल कम्युनिस्ट ही आंदोलन करते हैं, तब लाल झंडा कैसे छिपाया जा सकता है ? – टीजे ज्ञानवेल

November 25, 2021

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

June 4, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.