Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

लकड़बग्घे की अन्तर्रात्मा !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 31, 2017
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

27 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वह अपनी अन्तर्रात्मा की आवाज पर ऐसा कर रहे हैं. प्रसंग लालू प्रसाद यादव के कुनबों पर नरेन्द्र मोदी के “तोता” सीबीआई की लगातार छापेमारी और बेनामी सम्पत्तियों का “पकड़ा” जाना है, जिसे भ्रष्टाचार से अर्जित माना जा रहा है.  इसके उपरांत मोदी के तोते ने एक मामले में लालू प्रसाद यादव के उपमुख्यमंत्री पुत्र तेजस्वी यादव का नाम एफआईआर में दर्ज कर दिया, जिससे नैतिकता के धनी अवसरवादी नितीश कुमार की अन्तर्रात्मा दहाड़ने लगी और उसने मुख्यमंत्री पद से फौरन इस्तीफा देकर बिहार विधानसभा भंग कर दिया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सवाल उठता है कि क्या लकड़बग्घे की भी अन्तर्रात्मा होती है ? अगर हां, तो उसकी आवाज क्या होती है ? यह हम बिहार के लकड़बग्घे नितीश कुमार के मामले में नजदीक से देख और समझ सकते हैं.

2004 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटी कांग्रेस पार्टी जब सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पेश करने की सोची तब उसे भारतीय जनता पार्टी के नंगे विरोध का सामना करना पड़ा. भाजपा के ही सुषमा स्वराज ने ‘‘विदेशी महिला’’ के प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ अपने सिर मुंडा लेने तक की हिस्ट्रीआई अभियान चलाने लगी. ऐसे में भारत की राजनीति में पहली बार ‘अन्तर्रात्मा की आवाज’ की बात सुनी गई और देश को मनमोहन सिंह जैसे अर्थशास्त्री के हाथों में सौंप दिया गया.

मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री घोषित करने का यह कदम सोनिया गांधी के द्वारा भारतीय संसदीय राजनीति में दिया गया एक सधा जवाब माना गया जिससे एकबारगी सारे विरोधी चित्त हो गये. परन्तु जैसा की लकड़बग्घा का स्वभाव होता है, वह हर लोकप्रिय नारों का इस्तेमाल अपने शिकार को भ्रमित करने के लिए करता है. इन लकड़बग्घों ने गाय, गोबर, गोमूत्र, गोरक्षा, श्रीराम, मंदिर, भारत माता, देशभक्ति, वंदे-मातरम् आदि जैसे शब्दों और प्रतीकों को अपनाकर देश की जनता को भ्रमित कर लोगों को आतंकित करना और खून बहाना और अपना तथा अपने शार्गिदों – अंबानी और अदानी जैसे काॅरपोरेट घरानों – का पेट भरना है. देश भर में आये दिन दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, मुसलमानों पर हमले करवा रहा है. समाज को विभाजित कर देश को लूटने और बेचने पर आमादा है.

इन लकड़बग्घों ने ‘‘अन्तर्रात्मा की आवाज’’ जैसी नारों का भी बखूबी इस्तेमाल करना सीख गया. इसका शानदार उदाहरण राजनीतिक अखाड़े के बड़े लकड़बग्घे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहार और देश की जनता के सामने पेश कर दिया है.

भारतीय संसदीय राजनीति के बड़े लकड़बग्घों में से एक नीतिश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपनी ‘‘अन्तर्रात्मा की आवाज’’ पर इस्तीफा दे दिया. इस लकड़बग्घे के इस्तीफा देने के साथ ही बिहार विधानसभा भंग हो गया और अगले ही दिन नितीश कुमार ने महाभ्रष्ट और देशद्रोही भाजपा के साथ मिलकर आनन-फानन में नई सरकार का गठन कर लिया.

इन लकड़बग्घों ने शानदार तर्क गढ़ा और लालू प्रसाद यादव व उनके कुनबे के भ्रष्टाचार से आजिज होकर अपनी ‘‘अन्तर्रात्मा की आवाज’’ पर इस्तीफा दे दिया. मौजूदा भारतीय जनता पार्टी वाली मोदी की केन्द्र सरकार के द्वारा प्रयोजित यह प्रक्रिया कोई अचरज नहीं है और न ही लकड़बग्घे नितीश कुमार का यह अवसरवादी सोच, जिसे वह अपनी अन्तर्रात्मा की आवाज का नाम दे रहे हैं.

जहां तक भ्रष्टाचार के साथ नीतीश कुमार के कभी समझौता नहीं करने की बात है, शिवानंद तिवारी इसे उनका राजनीतिक ढोंग करार देते हैं. वह सवाल करते हैं कि यह कैसी नैतिकता और ईमानदारी है जो सज़ायाफ्ता लालू प्रसाद के साथ चुनावी गठबंधन को तो जायज ठहराती है और भ्रष्टाचार के पुराने मामले में महज प्राथमिकी दर्ज किए जाने को गठबंधन तोड़ने का आधार बना देती है.

बिहार विधानसभा चुनाव में भारी पराजय से तिलमिलाये भारतीय जनता पार्टी देश भर में विपक्षी पार्टी के सरकार को विभिन्न तरीके से अस्थिर करने की लगातार नापाक कोशिश में लगी हुई है. उत्तराखण्ड, मणिपुर आदि राज्यों में सत्तासीन विपक्षी पार्टियों के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर विपक्षी सरकार को गिरा कर खुद की सरकार बनाने के लिए अनेक हथकंडे केन्द्र की मोदी सरकार और उसके सहयोगी तड़ीपार अमित शाह अपनाते आ रहे हैं. बिहार के संदर्भ में सीबीआई और विधायकों की खरीद फरोख्त दोनों का इस्तेमाल किया गया.

राजनीतिक प्रेक्षकों की सुनें तो यह संयोग मात्र नहीं था कि एक तरफ भाजपा नेता सुशील मोदी ने अचानक लालू प्रसाद के कुनबे के कथित भ्रष्टाचार के मामलों को ‘दस्तावेज़ी सबूतों’ के आधार पर उजागर करना शुरू कर दिया और उधर सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्र सरकार की एजेंसियां लालू प्रसाद के कुनबे के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय हो गईं.

निश्चित तौर पर बिहार में हुए तख्तापलट से भ्रष्ट और अंबानी के एजेंट नरेन्द्र मोदी को फायदा होता दीख रहा है जो इस बात को रेखांकित करने के लिए काफी है कि इन रक्तपिपाशु  लकड़बग्घों के खिलाफ संघर्ष कितनी निर्ममता और कठोरता से चलाना होगा.

Previous Post

सेना को खोखला और शर्मनाक हालात में ढकेल दिया है मोदी सरकार !

Next Post

कविता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

कविता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के जन्मदिन पर : जज़्बे और जुस्तजू का शायर !

February 14, 2024

कोरोना तेरे नाम पर

February 14, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.