Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

क्या गांधी नस्लभेद के समर्थक हैं ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 9, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या गांधी नस्लभेद के समर्थक हैं ?

हाल ही में अमेरिका में चल रहे ब्लैक आंदोलन में आंदोलनकारियों ने गांधी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया. इससे पहले 2018 में घाना की राजधानी में स्थिति किसी विश्वविद्यालय से गांधी की मूर्ति हटाई गई थी. इन दोनों ही जगहों पर गांधी नस्लभेद के समर्थक ठहराए गए.

भारत के कुछ परम विद्वान जिसमें पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक कु. पांडेय, राजमोहन गांधी आदि अरुंधती रॉय और अश्विन देसाई को इसका जिम्मेदार मानते हैं. अरुंधती रॉय ने ‘एनिहिलेश्न ऑफ कास्ट’ में अपने द्वारा लिखी भूमिका को ‘The Doctor and the Saint’ शीर्षक से पुस्तकाकार छपवाया है. अरुंधती की इसी पुस्तक को आधार बनाकर उपरोक्त विद्वान फेसबुक पर एक मुहीम के तहत अरुंधती को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

इनका मानना है कि अरुंधती की पुस्तक ने ही विदेशों में गांधी की छवि को खराब किया है. और साथ ही वे भारतीय संस्कृति की विरोधी भी हैं आदि, आदि. हालांकि अशोक पांडेय, अश्विन देसाई को अधिक दोषी मानते हैं. अरुंधती की ऊपर लिखित पुस्तक में अधिकांशतः तथ्य ही हैं. इसके लिए उन्होंने गांधी और अम्बेडकर के लेखन को ही आधार बनाया है.

आज जब हमारे सामने बाबरी, गुजरात, हाशिमपुरा,मुजफ्फरनगर घटित हो चुके हैं. हम इस देश में हज़ारों हजार फूलन को कराहते हुए देख रहे हैं. हम देख रहे हैं कि रामराज्य जैसी बीमारी पूरे देश को लील रही है. तब गांधी की प्रासंगिकता क्या है ? क्या रामराज्य के स्थापना की कल्पना एक प्रतिगामी कल्पना नहीं है ? क्या यह संघ के पक्ष में नहीं जाती ? ये विद्वान नामधारी लोग इस बारे में भी कोई विचार रखें. गांधी के कुछ विचार मैं यहां साझा कर रहा हूं –

गांधी अछूतों को जबरदस्ती हिन्दू धर्म में बनाए रखने के लिए गोलमेज सम्मेलन में अंबेडकर के प्रतिनिधित्व को अस्वीकार कर देते हैं – ‘अगर वे (अंबेडकर) अस्पृश्यों के सच्चे प्रतिनिधि होते तो मैं अलग हो जाता….. मैं उनका अस्पृश्यों का प्रतिनिधि होने का दावा स्वीकार नहीं करता. उनका प्रतिनिधि मैं हूं. आप उनसे पूछकर देखिए. हो सकता है, वे मुझे न चुनें, लेकिन डॉ. अंबेडकर तो कदापि नहीं चुने जाएंगे.[1]

गांधी अपने आप को हिन्दू मानते हुए कहते हैं- ‘मैं वंशानुगत गुणों पर विश्वास रखता हूं और मेरा जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ है इसलिए मैं हिन्दू हूं.'[2]

‘शूद्र को वेदाध्ययन करने का अधिकार नहीं है’- यह वाक्य सर्वथा ग़लत नहीं है. शूद्र अर्थात्‌ असंस्कारी, मूर्ख, अज्ञानी. ऐेसे व्यक्ति वेदादि का अध्ययन करके उन का अनर्थ करेंगे.'[3]

‘मेरा वर्ण- भेद का मानना सृष्टि के नियमों का समर्थन करता है. हम अपने माता – पिता के गुण- दोष जन्म से ही विरासत में प्राप्त करते हैं…. एक ही जन्म में अर्जित संस्कारों को सर्वथा मिटा देना शक्य नहीं है. इस अनुभव को देखते हुए जो जन्म से ब्राह्मण है, उसे ब्राह्मण मानने में ही सब प्रकार से लाभ है. विपरीत कर्म करने से ब्राह्मण इसी जन्म में शूद्र बन जाए और संसार उसे फिर ब्राह्मण मानता जाए तो इस से संसार की कोई हानि नहीं.'[4]

‘मैं वेदों, उपनिषदों, पुराणों और हिन्दू-धर्म ग्रंथों के नाम से प्रचलित सारे साहित्य में विश्वास रखता हूं और इसलिए अवतारों और पुनर्जन्म में भी.'[5]

‘वर्ण का संबंध जन्म से तो है. यह संबंध आवश्यक तो नहीं लेकिन गहरा अवश्य है. वर्णाश्रम धर्म के पालन का अर्थ है कि पूर्वजों द्वारा बताए गए सभी आनुवांशिक और पारंपरिक नियमों को कर्तव्य समझ कर पालन.'[6]

‘वर्णों के नियम का अर्थ है कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म समझ कर कर्तव्य पालन करना चाहिए. यही पूर्वजों द्वारा बताया गया है….. शूद्र शारीरिक मेहनत, सेवा और कर्तव्य समझ कर करता है, उस के पास अपना कहने को कुछ भी नहीं है, स्वामित्व की उस की कोई चाह भी नहीं है. वरीयता के अनुसार संसार को सब से पहले उस का सम्मान करना चाहिए. वह सबका स्वामी है क्योंकि वह बड़ा सेवक है. कर्तव्यपरायण शूद्र निश्चय ही किसी भी अधिकार को छोड़ देगा लेकिन ईश्वर उस पर सबसे अधिक कृपा करेगा.'[7]

सन्दर्भ :

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

[1] संपूर्ण गांधी वाङ्मय, खंड -48, प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, 1971,पृ. – 32
[2] हिन्दू धर्म क्या है ? महात्मा गांधी, नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, ए-5,ग्रीन पार्क, नई दिल्ली, प्रथम संस्करण, 1993, पृ. – 4
[3] वही, पृ. – 93
[4] वही, पृ. – 54
[5] वही, पृ. – 6
[6] संपूर्ण गांधी वाङ्मय, खंड-8, प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, 1974, पृ. – 64
[7] वही, पृ. – 66

  • सुरेश जिनागल

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

पत्रकारिता के सिस्टम को राजनीतिक और आर्थिक कारणों से कुचल दिया गया

Next Post

ब्रिटिश साम्राज्यवाद ही क्यों, कभी सोचा है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

ब्रिटिश साम्राज्यवाद ही क्यों, कभी सोचा है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या ईरान के बारे मे दुनिया भ्रम और ग़लतफ़हमी का शिकार है ?

March 21, 2026

लखनऊ में मांटेसरी शिक्षण पद्धति की प्रणेता दुर्गा देवी वोहरा

March 21, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.