Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

यहां क्रांति की तैयारी चल रही है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 6, 2020
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यहां क्रांति की तैयारी चल रही है-

कोनों में दुबक कर,
वे जोर से गरजते हैं.
नारे की गरजना से,
थरथराने लगता है सामने वाला.
वे अपने मूंह में तोप फिट कर लिये हैं,
गरजने के लिए.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

चुप रहो !
वे क्रांति की तैयारी कर रहे हैं.
देखते नहीं, वे अपना रायफल बंधक रख दिये हैं,
पत्नी के गहने जो खरीदने हैं.
अरे वो देखो, वे कहीं जा रहे हैं.
चुप, इतना भी नहीं समझता,
मंत्री जी की अगुवानी में हैं.
अपने बेटे को विदेश जो भेजना है !

कल तक गरीब थे
-तो रहा करे.
आज सम्पन्न हो गये हैं, और अब-
क्रांति के नायक वे ही हैं.
धीरे बोलो, वे क्रांति की तैयारी कर रहे हैं

( 2 )

अरे वो देखो !
सर पर बोझा लिये जा रहा है,
भुक्खड़ों-कंगालों की टोली.
अरे, ये तो धान का बोझा है…
फलां बाबू के खेत का है…
…बड़े ही गरीब आदमी हैं,
मात्र चौबीस हजार एकड़ ही जमीन है…
और ये नीच-पापी उस ‘गरीब आदमी’ को लूट लिया !!!

जुलुम हो गया…
…घोर कलयुग आ गया है.
अरे वो देखो,
उसके हाथ में-
तीर-घनुष है, भाले भी हैं.
बाप रे ! बन्दुकें भी चमचमा रही है.
हाय ! हाय !!
ये बहुत ही खतरनाक बात है
भुक्खड़ों-कंगालों के हाथों में इस चीज का होना…

( 3 )

अरे, वो देखो
वे पुलिस को बुला रहे हैं.
…खामोश !
वे क्रांति की तैयारी कर रहे हैं.
…अब वे पुलिस के साथ,
इन भुक्खड़ों-कंगालों की लाशें गिन रहे हैं.

…पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या है ?

अरे, ये गोली लगने के बहुत पहले
भूख से मर चुके थे.
उसकी औरतें मर गई पुलिस बलात्कार में.
(बड़ी कमजोर होती है ये औरतें)
बचे-खुचे पुलिस हिरासत में मार दिये जायेंगे.

( 4 )

वे बहुत खुश थे.
उन्होंने तत्परता से आज एक
‘गरीब’ की रक्षा की.
‘भुक्खड़ों’ को मजा चखा दिया.
अब क्रांति की तैयारी अच्छी होगी.
अगले चुनाव में,
वोटों की फसल खूब कटेगी

  • अभिजीत राय (2001)

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कोरोना के बाद : अब यहांं से कहांं जाएंं हम

Next Post

वर्षा डोंगरे लाखों दलित महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

वर्षा डोंगरे लाखों दलित महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सरकार और समाज दोनों में एक स्थाई कॉन्फ्लिक्ट है

February 24, 2025

जाति व्यवस्था पर सवाल पूछती अमेरिका में बनी फिल्म

August 3, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.