Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

विश्व बैंक की रिपोर्ट और फर्ज़ी आंकड़े वाली सरकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 26, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व बैंक की रिपोर्ट और फर्ज़ी आंकड़े वाली सरकार

दुनिया का सबसे बड़ा साहूकार विश्व बैंक है. भारत जैसे तमाम ग़रीब और विकासशील देशों को अपनी कुछ शर्तों पर कर्ज़ देता है. इसी साहूकार ने हमारे महान प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को आइना दिखा दिया है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

विश्व बैंक ने कहा है जिस तरह से कोरोना की महामारी से निपटा जा रहा है, उसमें आगे भी इकॉनमी जाम रही तो भारत ने 2011 से 2015 के दौरान जो हासिल किया था वह भी खो देगा.

2011 से 2014 तक भारत ने कांग्रेस राज कर रही थी. 2014 में मोदी पच्चीसों झूठे वादे, जुमले फेंककर सत्ता में आये. बचा 2015. इस एक साल में ऐसा कोई जादू तो हुआ नहीं. इसे हनीमून का दौर मान लें तो मोदी राज में भारत और ग़रीब होने जा रहा है.

2011-2015 के बीच भारत में ग़रीबी 21.6% से 13.4% पर आई थी. यानी फिर देश में लगभग हर चौथा व्यक्ति ग़रीबी की रेखा से नीचे आने जा रहा है. लेकिन यह आधी सच्चाई है. पूरा सच रिपोर्ट के अगले हिस्से में है. विश्व बैंक कहता है कि इस समय आधा भारत उपभोग के हिसाब से ग़रीबी की रेखा के करीब है. अब साहूकार कान खींच रहा है तो हमारे 56 इंच सीने वाले पीएम को सुननी तो पड़ेगी. कर्ज़ जो लिया है.

रिपोर्ट यह भी कहता है कि मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज से कुछ नहीं बदला. रिपोर्ट में मोदी सरकार के खर्च को जीडीपी का 0.7-1.2% बताया गया है. यानी मोदी ने पैकेज को जीडीपी के 10% का जो दावा किया था, वह भी झूठा निकला.

रिपोर्ट की सबसे आखिरी लाइन नींद उड़ाने वाली है. कहा गया है कि 2022 में भी भारत की अर्थव्यवस्था में उछाल नहीं आ पायेगा. विश्व बैंक की यह ड्राफ़्ट रिपोर्ट है. इसे मोदी सरकार को भेजा गया है. सरकार ने इसे विभागों को भेजा है.

अब सरकार कई फ़र्ज़ी आंकड़े जुटाएगी. नए झूठ गढ़े जाएंगे. फिर गोदी मीडिया इन्हें मास्टरस्ट्रोक के नाम से प्रचारित करेगी. सरकार की गोदी में बैठे निकम्मे अर्थशास्त्री तकरीरें देंगे, झूठी दलीलें पेश करेंगे. शोधकर्ता फ़र्ज़ी दावे करेंगे.

कुछ मूर्ख मित्रों को लगता है कि राम मंदिर बनना शुरू होते ही सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. असल में वे संवेदनहीन हो चुके हैं. जब संवेदनाएं मर जाती हैं तो ज़िंदा इंसान और लाश में कोई फ़र्क़ नहीं रह जाता. ग़रीबी अपनी लाश को उठाये फिरने का ही तो नाम है.

  • सौमित्र राय

Read Also –

मोदी सरकार द्वारा विश्व बैंक से लिये कर्ज
बैंक घोटालाः मोदी को गिरफ्तार करो ! ‘राईट-टू-रिकॉल’ लागू करो !!
निजी होती अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार किसके लिए ?
फर्जी सरकार के फर्जी आंकड़े

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कसाई

Next Post

राष्ट्रभाषा का सवाल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post
राष्ट्रभाषा का सवाल

राष्ट्रभाषा का सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संस्थाएं कमजोर हो रही हैं तो उनकी कीमत पर मजबूत कौन हो रहा है ?

January 25, 2023

आंंकड़े

September 16, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.