Thursday, July 23, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

कसाई

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 26, 2020
in लघुकथा
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कसाई

टीभी और न्यूज़ पेपर में कोरना जांच के बड़े-बड़े दावे. अस्पताल में मरीज की देखभाल के भी दावे. देख सुन कर बहुत अच्छा लगा था. भरोसा भी हुआ था अपनी सरकार पर, अपने स्वास्थ्य विभाग पर.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

डॉक्टर ने कोरोनावायरस टेस्ट करवाने के लिए लिख दिया था. अब जांच हो ही जाएगी. मैं उत्साहित होकर जांच केंद्र पहुंच गया.

बड़ा-सा लोहे का गेट जो अंदर से बंद है. गेट की दूसरी तरफ प्राइवेट गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ है. कई बार आवाज लगाने पर भी उसने मेरी तरफ ध्यान नहीं दिया, तब जोर-जोर से गेट बजाने लगा.

वह तेज कदमों से गेट की तरफ आया और हवा में डंडा लहराते हुए आंखें तरेर कर कहा – ‘क्या बात है ?’

‘जांच करवाना है भैया.’

गार्ड की उम्र हमारे नाती की उम्र की होगी लेकिन फिर भी मैंने उसे ‘भैया’ कहा. सर के सफेद बाल देखकर उसे भी मेरी उम्र का अंदाजा हो गया होगा. सोचा था, गार्ड पिघल जाएगा. लेकिन …

‘बारह बजे से होगा.’

‘अभी दस बज रहे हैं. दो घंटा कहां खड़ा रहूं ?’ कमजोरी, सर दर्द, कंठ भी सूख रहा था.

‘भैया, सीनियर सिटीजन हूं. पहले जांच करवा दीजिए. बहुत कष्ट है.’

‘जांच करने वाले बारह बजे आते हैं.’

यह कैसी व्यवस्था ? बारह बजे सभी कर्मी आएगा ?आउटडोर में डाक्टर नौ बजे से ही काम कर रहे हैं. फिर जांच करने वाला टेकनेशियन बारह बजे क्यों आता है ? कौन जवाब देता ? गार्ड जा चुका था.

ग्यारह बजते-बजते और भी कई लोग जांच कराने आ गये हैं. अब हमारी आवाज बुलंद होगी. सभी की समस्या एक जैसी थी. कई महिलाएं, बच्चे और दो बुजुर्ग महिला ! कुछ लोग गेट के बाहर इधर उधर बैठ गए हैं. मेरी भी इच्छा हो रही थी. एक घंटा से अधिक देर तक एक ही स्थान पर खड़ा नहीं रह पाता. पैर तड़तड़ा रहा है. लगता है गिर जाउंगा.

प्रेस वाले आकर वीडियो बनाने लगे हैं. लगा हमारी पीडा की सुनवाई अब होने वाली है. प्रेस और मीडिया से सभी डरते जो हैं.

मैंने भी अपनी व्यथा कथा सुनाई और वे वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे. लेकिन यह क्या ? जांच सेंटर वालों पर उनलोंगों ने ध्यान नहीं दिया ? शायद उन्हें चटपटा मसाला ही चाहिए था खबर बनाने के लिए सिर्फ.

मुझे घोर निराशा हुई. लचर व्यवस्था पर क्रोध आ रहा है. छूछा क्रोध. खड़ा-खड़ा कुढ़ता रहा.

बारह बजे सभी मरीज गेट पर जमा होकर हल्ला करने लगे हैं. मैं भी उसका हिस्सा बन गया हूं.

अंदर से एक व्यक्ति गेट के पास आकर खड़ा हो गए हैं. वह सभी का प्रिसक्रिपशन देख रहा है.

‘सभी को कोरोनावायरस टेस्ट लिख दिया है डाक्टर. अजीब बात है !’

वह डालकर की राय से सहमत नहीं लग रहा हैै.

‘एक दिन में पांच ही टेस्ट होगा. वह भी उसका ही होगा जिस पर प्रभारी आदेश देंगे.’

अब हम लोगों का करता होगा ? एक और बाड़ा ? जब डालकर लिख दिया है जांच तब ? एक श्री बाधा !

‘हम लोगों का टेस्ट कब होगा ? हमलोगो का टेस्ट कब करेंगे.’

‘रजिस्ट्रेशन कराना होगा पहले, उसके बाद.’

नैराश्य मन में आशा की एक ज्योति जली. गेट के बाहर हम सब खड़े हो गए हैं. हमारे बीच एक मीटर का फासला है. बारी-बारी से सभी अपना अपना डाक्टरी चिट्ठा गार्ड को दे रहे हैं. सात दिन बाद मेरा टेस्ट होगा.

मैं अचंभित हूं. विश्वास नहीं हो रहा है – सात दिन बाद टेस्ट !

इस बीच मुझे कुछ भी हो सकता है. अगर मैं कोरोना पेशेंट निकल गया, तो घर वालों को भी खतरा होगा.

जांच में इतनी देरी ?

सरकार के दावे का सच नंगे रुप में मेरे सामने खड़ा है. मैं कुढ़ता हुआ घर वापस लौट रहा हूं. इसके सिवाय कोई चारा नहीं.

  • उमाकांत भारती / 25.7.20

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

नागपंचमी : भारत में सांपों की हत्या का पर्व

Next Post

विश्व बैंक की रिपोर्ट और फर्ज़ी आंकड़े वाली सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

विश्व बैंक की रिपोर्ट और फर्ज़ी आंकड़े वाली सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अंग्रेजों ने राज करने के साथ-साथ कुछ परिवर्तन भी किये

February 17, 2023

पर्यावरण में बदलाव से ‘चिंतित’ मोदी पेरिस में किसे बेवकूफ बना रहे हैं ?

December 7, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.