Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

गर्व से कहो कि हम गर्व कर सकते हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 8, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गर्व से कहो कि हम गर्व कर सकते हैं

मुझे गर्व करने का कांसेप्ट बहुत दिलचस्प लगता है. यह सबको एक समूह में बांंध लेता है. एक आदमी काम करता है, पीछे बारह निठल्ले गर्व करते हैं. ऐसे में वो एक सामूहिक भांग में मस्त हो जाते हैं.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

भैया के पड़ोस गांंव से कोई आईएएस हुवा है. भैया हाई स्कूल फेल है मगर जर्दा चुंगलियाए गर्व कर रहे हैं. लड़का इनको जानता भी नहीं, फिर भी उसने उसका नाम रौशन किया है. ये गौरवान्वित हैं. दुआरे पे बैठे हैं, गोबर फेंकना है थोड़ी देर में. गोबर हाथ में लबेड़े दुखी ही थे कि इतने में मैसेज आया है, ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं.’ गोबर फेंकते-फेंकते सीना चौड़ा हो गया है. चेहरे पर मुस्कान निखर आई है. मेहारू डाउट में है.

चार महीने से काम और आमदनी ठप्प है. लड़कियों के मास्टर ऑनलाइन क्लास की फीस मांंग रहे हैं. कुछ जुगाड़ नहीं है, ऐसा समय आया है. तभी उसके फोन में वीडियो आया कि ‘गर्व से कहो कि हम इस महान समय के साक्षी बन रहे हैं.’ वह चहक उठा है. इतना इंसटैंट सुख केवल इंसानों के पास है.

सोचता हूंं कि ईश्वर ने आदमी के अलावा बाकियों को भी गर्व करने की क्षमता दी होती तो कैसे-कैसे नारे देखने को मिलते ? ‘गर्व से कहो हम अमीबा हैं !’ ‘अखिल भारतीय काकरोच युवा वाहिनी’, ‘जमात-ए-जूंं.’

दूसरे भू-भाग के होमोसेपियन पूछते हैं, ‘आज मेरे पास दौलत है, गाड़ी है, बंग्ला है, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य-सुविधा है, तुम्हारे पास क्या है ?’ ‘हमारे पास गर्व करने की वजह है !’ है तुम्हारे पास ये जिगरा ? इतना बड़ा दिल किसी के पास नहीं है. हम मौत के जलजले के बीच गर्व कर सकते हैं, गरीबी के कहकहे के बीच गर्व कर सकते हैं. यह सुविधा, यह सौभाग्य और किसी के पास नहीं है. गर्व से कहो कि हम गर्व कर सकते हैं.

खैर, ‘ये ऐतिहासिक गर्व का दिन है’, ऐसा इस भू-भाग के कुछ होमोसेपियंस कह रहे हैं. चौराहे पर बैठे हैं. गले में मास्क लगाए, सुबह से गर्व कर रहे हैं. कुछ बिस्तर पर लेटे-लेटे गर्व कर रहे हैं. चेक कर रहे हैं कि कौन-कौन गर्व नहीं कर रहा है ? बगल में बच्चा रो रहा है. बहुत रो रहा है. उसको एक लात जमा के वापस गर्व करने लगे हैं. उनके गर्व में किसी ने खलल डाला उसे भी लतिया सकते हैं. इतने गौरवान्वित हैं !

  • शशांक भारतीय

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

राम का नाम लेने के पहले

Next Post

तहजीब मर जाने की कहानी है अयोध्या

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

तहजीब मर जाने की कहानी है अयोध्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोरबी : हादसा या चुनाव जीतने के लिए दूसरा पुलवामा

November 4, 2022

कामरेडस जोसेफ (दर्शन पाल) एवं संजीत (अर्जुन प्रसाद सिंह) भाकपा (माओवादी) से बर्खास्त

September 19, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.