Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

विकास की तलाश में बन गया भूखमरों का देश भारत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 16, 2017
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अन्तराष्ट्रीय संस्था ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स, 2017’ ने अपने सर्वे में भारत को भुखमरों की पायदान में 100वें स्थान पर पाया जबकि यही संस्था 2014 में भारत को 55वें, 2015 में 80वें और 2016 में 97 स्थान पर पाया था. 2014 ई. में गाजे-बाजे के साथ ‘विकास’ का शोर मचाते भाजपा के सत्ता में आने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ‘विकास’ को जुमला बात दिया. अन्तर्राष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के भुखमरों के देश में लगतार बढ़ते रैंकिंग इस बात के सबूत हैं कि 2014 के बाद से भाजपा वह देश की जनता को लगातार दिग्भ्रमित करते हुए उसके हितों के विरोध में काम कर रही है अर्थात् देश नकारात्मक दिशा में विकास कर रहा है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

उक्त संस्था के सर्वे के अनुसार श्रीलंका और बंगलादेश भी हमारे मुकाबले बेहतर स्थिति में है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स, 2017 में नेपाल 72वें स्थान पर तो म्यामांर 77वें, श्रीलंका 84वें और बांग्लादेश 88वें स्थान पर हमारे अपेक्षा बेहतर स्थिति में है. जिस चीन के खिलाफ भाजपा लगातार कोहराम मचाती है, वह इस सर्वे में 27वें स्थान पर है. इन्टरनेशनल फुड पाॅलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘बच्चों में कुपोषण की उच्च से देश में भूख कर स्तर इतना गम्भीर है’. भूखमरों का देश भारत किस प्रकार चीन जैसे देश से टकराने का साहस कर सकता है ? या अपनी तुलना ही कर या करवा सकती है ? हम जिस तेजी के साथ विकास के निम्नतम् पायदान की ओर दौर रहे हैं, वह देश को भूखमरों की श्रेणी में प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त है.

ग्लोबल हंगर इंडेक्स अपने जिन चार संकेतकों को ध्यान में रखते हुए अपनी रिपोर्ट पेश की है, वह है –

1. आबादी में कुपोषणग्रस्त लोगों की संख्या
2. बाल मृत्यु दर
3. अविकसित बच्चों की संख्या
4. अपनी उम्र की तुलना में छोटे कद और कम वजन वाले बच्चे

भारत मेें हर साल अकेले कुपोषण का शिकार होकर 10 लाख से ज्यादा बच्चों की मौत हो जाती है. तकरीबन 10 करोड़ बच्चों को स्कूल जाना नसीब नहीं होता. सेव द चिल्ड्रेन की ओर से ऐसे देशों की एक सूची जारी की गई है, जहां बचपन खतरे में है. इस सूची में भारत पड़ोसी देश म्यांमार, भूटान, श्रीलंका और मालदीव से भी पीछे 116 वें स्थान पर है. सेव द चिल्ड्रेन यह सूचकांक बाल स्वास्थ्य, शिक्षा, मजदूरी, शादी, जन्म और हिंसा समेत विभिन्न आठ पैमानों को आधर बनाकर करती है.

भूमंडलीय भूखमरी पर यूएन की ताजा रिर्पोट में बताया गया है कि दुनिया में भूखों लोगों की करीब 23 फसदी आबादी भारत में रहती है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भूखमरी के कारणों में युद्ध, हिंसा, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा आदि की बात करती है लेकिन इसका मुख्य कारण अन्तराष्ट्रीय स्तर पर साम्राज्यवादियों के हितों में बनाई गई व्यवस्था है, जिसमें विश्व की तमाम आबादी के कमाई का दोहण-शोषण कर पूरा-पूरा इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही देश की दलाल शासक वर्ग, जो साम्राज्यवादियों की दलाली में देश की जनता को लूटती रहती है.

2014 में देश में आई नरेन्द्र मोदी की खूख्वार दलाल भाजपा की सरकार ने अब तक के सारे कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है. देश में हिंसा, भूखमरी, बेरोजगारी हर रोज तेजी से बढ़ती जा रही है. भ्रष्टाचार की तेज धार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. ऊपर से भ्रष्टाचारियों का नरेन्द्र मोदी की सरकार का सीधा समर्थन भ्रष्टाचार को इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है जहां भ्रष्टाचार न करना ही अपराध बन गया है. नोटबंदी और जीएसटी जैसी घातक नीतियां केवल खूंख्वार जनविरोधी शासक ही लागू कर सकता है.

नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर यह गीत सटीक बैठती है, ‘जिन्दगी की तालाश में मौत के कितने पास आ गये हम.’

Previous Post

हथियार रखना मौलिक अधिकार की दिशा में पहला कदम

Next Post

अमित शाह को सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लताड़ा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अमित शाह को सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लताड़ा

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    स्थिति की भयावहता का अंदाज़ जब तक लोगों को होगा, तब तक सब कुछ लुट चुका होगा। वामपंथियों की भूमिका है कि जनता को इसके खिलाफ गोलबंद करें क्योंकि गहराती विषमता क्रांति का सशक्त हथियार बन सकता है।

    Reply
    • Rohit Sharma says:
      9 years ago

      बिल्कुल.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘अग्निपथ’ जैसा रोमानी नाम सेना की गरिमा कम करने वाला है

June 21, 2022

पॉलिएस्टर प्रिंस’ और ‘कोल किंग’: भारत के दलाल पूंजीपति वर्ग का एक जैसा फॉर्मूला

March 2, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.