Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

बोबडे का एक असभ्य सवाल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 21, 2021
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बोबडे के सवाल का जवाब : महिलाएं क्यों शामिल हैं, किसान आंदोलन में ?

वे जानना चाहते हैं
कि क्या कर रही हैं
औरतें
किसान आंदोलन में ?

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

इन्हें बहुत पुरानी आदत है
औरतों को
घर में देखने की
लक्ष्मण रेखा के भीतर

औरतों को
बिस्तर पर देखने की
दिल बहलाव के
खिलौनों की तरह

इन्होंने बनाई है
बड़ी मशक्कत से जगह
औरतों के लिए
जूतियों के पास

सीली लकड़ी की तरह
रसोईं में धुंधुआती औरतें
घड़ों पानी सिर पर लादे
खानदान का पानी बचाते
गोबर पाथते
लकड़ियां बीनतें
आटों के पहाड़ सानते
धरती का सारा कपड़ा
पटक पटक पछींटतें
पनघट पर
मरघट पर
पौरुष के अंगूठे तले
कसमसाती
बिलबिलाती
घुटती जलती
मर मर जीती
जीते जी मरती
सत्ता की चौखट पर
नाक रगड़ती
माथा फोड़ती
एड़ियां घिसतीं औरतें
देखने की
देखते रहने की
बहुत पुरानी आदत है इन्हें

लड़ती औरतें
झगड़ती औरतें
हक़ मागतीं
न्याय गुहारती
ऊंची आवाज़ में चीखती
चिल्लातीं नाचती गाती
नारे लगाती
पुरुषों के कंधे से
कंधा लगाए ही नहीं
बल्कि पूरी व्यवस्था को
कंधा देती औरतें
किसी भी
सभ्य समाज के लिए
ठीक नहीं होतीं

अपनी बनी बनाई
औक़ात के बाहर
निकलते ही औरतें
बन जाती हैं मनुष्य
औरतों का मनुष्य होना
असभ्यता का लक्षण है

इसीलिए
वे पूछ रहे हैं
एक बेहद मासूम लेकिन
असभ्य सवाल
कि औरतें क्या कर रही हैं
किसान आंदोलन में

और वे भूल जाते हैं
कि धरती पर
खेती की शुरुआत
औरतों ने ही की थी

वे शायद यह भी भूल गए हैं
कि धरती को
मां भी कहा जाता है
और हर मां
पहले औरत ही होती है
माई लॉर्ड !

  • हूबनाथ

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

देश के वर्तमान सत्ताधारी शासक का पाखण्ड

Next Post

यह तस्वीर अमेरिका की है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

यह तस्वीर अमेरिका की है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कन्हैया के जरिये उभरते वामपंथ के भूत से भयभीत पुश्तैनी राजनीति का कर्णधार

March 27, 2019

आखिर एक डरी हुई सेना के सहारे कितनी डिंगे हांकी जा सकती है

June 4, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.