Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

यह तस्वीर अमेरिका की है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 22, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जाने-माने फोटोग्राफर जॉन स्टेनमेयर की खींची यह तस्वीर अमेरिका की है. तस्वीर बाइडेन की ताजपोशी से कुछ ही घंटे पहले की है. वॉशिंगटन डीसी में स्ट्रीट की इस तस्वीर को देखकर वहां की 33 करोड़ से ज़्यादा जनता का हाल पता चलता है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

यह सब हुआ है ट्रम्प के राज में, जिनके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था- ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार.’ ट्रम्प अगर दूसरी बार भी जीत जाते तो सोचिए अमेरिका का क्या हाल होता ? कल एक मित्र से बात हो रही थी. आशंका यही है कि अबकी बार फिर मोदी सरकार ने नारे को लोगों ने समर्थन दिया तो इससे भी बुरा हाल होने वाला है. देश उसी तरफ़ बढ़ रहा है. जाला बुना जा रहा है.

बहरहाल, जोसेफ बाइडेन कल अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए. चुनाव जीतने के बाद हर नेता आला दर्जे की तकरीरें पेश करता है. बाइडेन को कल लाइव सुनते हुए ओबामा के ‘यस वी कैन’ जैसी फीलिंग आ रही थी. अलबत्ता, बाइडेन के भाषण का अधिकांश हिस्सा देश को एकजुट रखने पर केंद्रित था और यही उनके लिए अगले 4 साल में सबसे बड़ी चुनौती होगी.
साथ में ट्रम्प राज में क्षतिग्रस्त हुए उन लोकतांत्रिक मूल्यों को फिर स्थापित करना भी उनके भाषण की प्रतिबद्धता दर्शा रहा था.

बहरहाल, अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण का असर पड़ता है, क्योंकि स्थापित रूप से वह दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क तो है ही. असर हुआ चीन में. गायब जैक मा अचानक 1 मिनट के लिए स्क्रीन पर आए. ग्रामीण शिक्षकों से बात की और फिर गायब हो गए. अब चीनी आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जिनपिंग सरकार का मा पर ज़्यादा दबाव नहीं है और लगता है सरकार ने जैक मा का खजाना लूटने का इरादा छोड़ दिया है.

बाइडेन भले ही प्रेम और सौहार्द की बात कर रहे हों, लेकिन चीन अभी ताक़त दिखा रहा है. उसने 28 अमेरिकी राजनयिकों पर पाबंदी लगा दी है. यह एक नए शीत युद्ध की आहट है. बस ध्रुव बदल गए हैं. बाइडेन को यह समझना होगा. दक्षिण चीन सागर, हिन्द महासागर, ईरान और उत्तर कोरिया में गर्मी बढ़ने वाली है. बाइडेन ने मुस्लिम देशों से लोगों के अमेरिका आने पर पाबंदी हटा ली है.

बाइडेन ने राष्ट्रपति की कुर्सी संभालते ही ट्रम्प सरकार के 17 आदेशों को खारिज़ कर दिया.
पेरिस जलवायु समझौते से जुड़ना और यूएन महासचिव को चिट्ठी लिखकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य के रूप में बने रहने की इच्छा जताना बदलते अमेरिका को दर्शा रहा है.
अमेरिका की नागरिकता चाहने वाले 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों के लिए वीज़ा देने की बात हो रही है. संसद में पेश किए जाने वाले विधेयक में भारतीय IT पेशेवरों को इससे फायदा होगा.

मोदी ने बाइडेन को ताजपोशी की बधाई देते हुए व्यापार को तवज़्ज़ो दी है. भारत में लोकतंत्र और मानवाधिकारों को पीछे धकेलकर व्यापार करना बीते 7 साल में सरकार की प्राथमिकता बन चुका है. बाइडेन इसे अनदेखा नहीं कर सकते, लेकिन चीन को देखते हुए भारत पर कार्रवाई भी नहीं कर पाएंगे. हालांकि दबाव बढ़ाया जाएगा.

अमेरिकी अपना हित सबसे पहले देखते हैं. बाइडेन भी देखेंगे कि अवाम को रोटी और नौकरी मिले. अमेरिका की पूंजीवादी निजी अर्थव्यवस्था में व्यापार मज़बूत किये बिना यह नहीं हो सकता लेकिन भारत और अमेरिका के रिश्ते हाऊडी मोदी जैसे नहीं होने वाले. अगर हर समझौते में टर्म्स एंड कंडीशन्स हों तो हैरत नहीं.

क्या चीन की तरह भारत को भी अपने कट्टरपंथी हिन्दू राष्ट्रवाद को नर्म करना पड़ेगा ? क्या भारत सरकार असहमति और नागरिक अधिकारों के प्रति निष्ठुर, अलोकतांत्रिक कार्रवाई से हाथ खींच पाएगी ? कुछ सवालों के जवाब भविष्य के गर्भ में हों तो बेहतर है.

  • सौमित्र राय

Read Also –

‘हम खुशकिस्मत हैं कि जो बाइडेन जीते’
अमरीकी चुनाव से सीख
अमेरिका से हमें क्या कुछ सीखना चाहिए ?
अमेरिकी आंदोलन : तथाकथित गेस्चर्स को वायरल करने से बचें
हउडी मॉबलिंचिंग मोदी : सब अच्छा है, सब चंगा है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

बोबडे का एक असभ्य सवाल

Next Post

अफसोसनाक चुप्पी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

अफसोसनाक चुप्पी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सवर्ण गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण पर सवाल

December 9, 2022

युद्ध की बात करने से पहले

June 22, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.