Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

लाल किले पर ‘निशान साहिब’ : किसान आंदोलन का शानदार शक्ति प्रदर्शन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 26, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लाल किले पर 'निशान साहिब' : किसान आंदोलन का शक्ति प्रदर्शन

पंजाब के एक किसान ने निशान साहिब क्या फहरा दिया कि जो दलाल मीडिया पिछले 60 दिनों से किसान आंदोलन को कवरेज नहीं दे रहा था वो अचानक से देश के सम्मान से जोड़कर किसानों को खालिस्तानी और ना जाने क्या-क्या बोलकर बदनाम करने लग गया है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

अरे मूर्खों, जिस खालसा के झंडे को तुम खालिस्तानी झंडा बताकर प्रोपेगंडा चला रहे हो पहले खालिस्तानी झंडे और ‘निशान साहिब’ में फर्क करना तो सीख लो. और तुम जो कह रहे हो कि तिरंगे का अपमान कर दिया तो काहे का अपमान कर दिया भैया ?

‘निशान साहिब’ को जब सिख रेजीमेंट ने गालवान घाटी में फहराया था तब तो तुम बड़े फुदक-फुदककर जय जयकार कर रहे थे. तो आज खालसा झंडे से इतनी नफरत कैसे हो गई महानुभावों ?

और तुम तो तिरंगे के सम्मान की बात ही मत करो क्योंकि तुम अपनी पार्टी के झंडे को तिरंगे से ऊपर लहराते हो, तुम तिरंगे को पैरों में रौंदते हो और मोदी जी जब तिरंगे से मुंह पोंछते हैं, जब तिरंगे से पसीना पोछते हैं, तब तुम्हारा राष्ट्रवाद और तुम्हारा जमीन मर जाता है क्या ? या अपने आकाओं से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं रखते हो ?

औऱ महत्वपूर्ण बात ये कि जब ट्रैक्टर परेड का मार्ग निर्धारित किया जा चुका था तो निर्धारित रास्ते पर पुलिस द्वारा बेरीकेटस लगाने और आंसू गैस के गोले बरसाकर किसानों को पहले रास्ते से भटकाने और फिर लाठीचार्ज और किसानों पर गोली चलाने का भला क्या औचित्य था ? जबकि पुलिस प्रशासन और किसान संगठनों के बीच आपसी बातचीत होने के बाद तो किसानों की रक्षा करने का दायित्व भी पुलिस का बनता था लेकिन पुलिस ने अपने कर्तव्य के ठीक विपरीत प्रतिक्रिया दी और किसानों को जानबूझकर उकसाया. तब सोचने वाली बात ये है कि पुलिस को ये सब करने का आदेश किसने (और क्यों) दिया क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है ?

इसलिए समझा रही हूंं कि अब ये ऊलजुलूल प्रचार करके किसानों को बदनाम करना बंद करो क्योंकि भारत अब संपूर्ण क्रांति की तरफ बढ रहा है. हालांकि मुख्यधारा की मीडिया ये सब नहीं दिखाता लेकिन बता दूंं कि किसान आंदोलन अब बिकाऊ मीडिया का मोहताज नहीं है. बल्कि आज हर किसान खुद में एक पत्रकार है औऱ सेल फोन के रुप में कैमरामैन भी साथ रहता है. और ये इंटरनेट का युग भी है इसलिए तुम्हारा ये झूठ का पुलिंदा ज्यादा दिन तक नहीं ठहरेगा क्योंकि किसान आंदोलन अब जन भावना से जुड़ चुका है और कुछ प्रतिशत लोगों को छोडकर पूरे देश का समर्थन किसानों के साथ है.

किसान आंदोलन में आज जो कुछ भी घटित हुआ है उसके लिए पूरी तरह से पुलिस प्रशासन औऱ केंद्र सरकार परोक्ष रुप से जिम्मेदार है क्योंकि दुनिया जानती है कि किसान पिछले 60 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं. आज अगर कुछ अप्रिय घटनायें हुई हैं तो इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं क्योंकि लॉ एंड आर्डर को मेंटेन रखना सरकार औऱ पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बनती थी. मगर ये सब नहीं हुआ तो सरकार आत्ममंथन करे औऱ काले कानूनों को रद्द करके ही देश में अपना थोडा बहुत सम्मान बचा सकती है.

कुच्छेक घटनाओं को छोडकर किसानों की ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण रही है और इतिहास में दर्ज हो चुकी है, जिसके लिए तमाम किसान संगठन, हमारे किसान नेता और तमाम किसान बधाई के पात्र हैं और अगर कोई अब भी किसानों को बदनाम करता मिले तो उसे इग्नोर करें क्योंकि हाथी चले बाजार और कुत्ते भौंके हजार.

हमारे शीर्ष किसान नेता बहुत अनुभवी और सुलझे हुए नेता हैं, जिन्हें परामर्श तो मैं नहीं दे सकती लेकिन मेरी निजी राय ये है कि ये ट्रैक्टर परेड महज हमारा शक्ति प्रदर्शन था, जो संपन्न हुआ लेकिन मंजिल अभी भी बहुत दूर है इसलिए ‘जब तक बिल वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं’ का संकल्प लेकर अपने आंदोलन स्थलों पर पूर्ववत डटे रहें क्योंकि अभी नहीं तो कभी नहीं. किसान एकता जिंदाबाद.

  • बेबाक जाटनी

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

किसान आंदोलन : लड़ाई को दूसरे पायदान पर ले जाने की ज़रूरत

Next Post

उन्होंने चलना सीख लिया है..!

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

उन्होंने चलना सीख लिया है..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सबसे ख़तरनाक हथियार…

October 7, 2024

एक विद्रोही की अंतिम कविता

October 13, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.