Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

लखनऊ में मांटेसरी शिक्षण पद्धति की प्रणेता दुर्गा देवी वोहरा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 21, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ में मांटेसरी शिक्षण पद्धति की प्रणेता दुर्गा देवी वोहरा

लखनऊ में मांटेसरी शिक्षण पद्धति की प्रणेता दुर्गा देवी वोहरा के द्वारा स्थापित लखनऊ मांटेसरी स्कूल आज भी लखनऊ मांटेसरी इंटर कालेज के नाम से लखनऊ के सदर क्षेत्र में मौजूद है, जिस पर भू माफियाओं की नजर है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

Ram Chandra Shuklaराम चन्द्र शुक्ल

दुर्गा देवी वोहरा साण्डर्स वध के बाद राजगुरू और भगत सिंह को लाहौर से अंग्रेजों की नाक के नीचे से निकालकर कलकत्ता ले गयी. दुर्गा देवी वोहरा महान क्रन्तिकारी भगवती चरण वोहरा की पत्नी थी. जब भगवती चरण वोहरा का बम फटने से देहांत हो गया, तब दुर्गा देवी वोहरा जी ने अंग्रेजों को सबक सिखाने के लिए पंजाब प्रांत के एक्स गर्वनर लॉर्ड हैली पर हमला करने की योजना बनाई.

दुर्गा जी ने उस पर 9 अक्टूबर, 1930 को बम फेंक भी दिया. हैली और उसके कई सहयोगी घायल हो गए लेकिन हैली घायल होकर भी बच गया. उसके बाद दुर्गा जी बचकर निकल गईं लेकिन जब मुंबई से पकड़ी गईं तो उन्हें तीन साल के लिए जेल भेज दिया गया. बताया तो ये भी जाता है कि चंद्रशेखर आजाद के पास आखिरी वक्त में जो माउजर था, वो भी दुर्गा जी ने ही उनको दिया था.

जब वो जेल से रिहा हुईं तो अंग्रेजो ने उनको परेशान करना शुरू कर दिया. परेशान होकर वो गाजियाबाद निकल गयी और फिर वहां से लखनऊ निकल गयी. वहां उन्होंने मांटेसरी स्कूल खोला और आजीवन उसमे पढ़ाती रही. जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार प्राथमिक शिक्षा हेतु मांटेसरी शिक्षण पद्धति का अध्ययन करने वे ब्रिटेन भी गयीं थी.

लखनऊ में मांटेसरी शिक्षण पद्धति की शुरुआत करने वाली वे पहली महिला थी. आज लखनऊ नगर के भीतर की सैकड़ों एकड़ भूमि हड़प कर सिटी मांटेसरी स्कूल चलाने वाला शिक्षा माफिया भले ही इस पद्धति की शिक्षा का प्रणेता खुद को कहलवाए, पर लखनऊ में मांटेसरी शिक्षण पद्धति की शुरुआत करने का श्रेय दुर्गा देवी वोहरा को ही दिया जाना चाहिए.

इसके बाद दुर्गा जी गुमनाम हो गयीं क्योंकि जिसआज़ादी की कल्पना उन्होंने और बाकी क्रान्तिकारियों ने की थी, वो आजादी तो भारत में बिल्कुल कहीं भी व कभी भी दिखाई नही दी. इसलिए वो गुमनाम हो गयी. 1956 में जब नेहरू ने उनको मदद का प्रस्ताव दिया तो उन्होंने इंकार कर दिया. उनके द्वारा स्थापित लखनऊ मांटेसरी स्कूल आज भी लखनऊ मांटेसरी इंटर कालेज के नाम से लखनऊ के सदर क्षेत्र में मौजूद है, जिस पर भू माफियाओं की नजर है.

14अक्टूबर 1999 में वो इस दुनिया से गुमनाम ही विदा हो गयी. एक दो अखबारों ने उनके बारे में छापा बस. आज आज़ादी के 73 साल के बाद भी न तो उस वीरांगना को इतिहास के पन्नों में जगह मिली और न ही वो किसी को याद रही, चाहे वो सरकार हो या मीडिया. एक स्मारक का नाम तक उनके नाम पर नही है तथा कहीं कोई मूर्ति नही है उनकी. सरकार तो भूली ही जनता भी भूल गयी.

महिलाओं को इस देश की जिन नारियों पर गौरव का बोध होना चाहिए, ऐसे नाम उंगलियों पर गिने जाने भर के हैं. रजिया बेगम, रानी चेनप्पा, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, लक्ष्मी बाई की महिला सेना पति झलकारी बाई, ऊदा देवी, अवध की बेगम हजरत महल तथा दुर्गा देवी वोहरा इस देश की ऐसी वीरांगनाएं हैं, जिनके नाम इस देश के इतिहास में इनके कार्यों व बहादुरी के लिए दर्ज किया जाना चाहिए तथा इस देश की इन शक्तिशाली महिलाओं का अभिनंदन किया जाना चाहिए.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

वैक्सीन की विश्वसनीयता पर सवाल और सरकार की रहस्यमय चुप्पी

Next Post

2024 तक पूरा देश एक सर्विलांस स्टेट में बदल जाएगा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

2024 तक पूरा देश एक सर्विलांस स्टेट में बदल जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आरएसएस भाजपा से नाराज है या जनाक्रोश को भ्रमित करने के लिए ‘सेफ्टी वॉल्व’ है ?

June 24, 2024

जुर्म

September 30, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.