Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

कहीं खोरी गांव ही तो भविष्य नहीं है देशवासियों का ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 15, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहीं खोरी गांव ही तो भविष्य नहीं है देशवासियों का ?

खोरी गांव जिसमें 10 हजार घर और 1 लाख की आबादी है, उसे आज बिना बताये अचानक से तोडना शुरू कर दिया गया. ये वे लोग हैं, जो कुछ दशक पहले भारत से इंडिया एक उम्मीद से आये थे कि उनका न सही, उनके बच्चों का भविष्य शायद बन जाए.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

ये वे खुशनसीब लोग थे, जो दिल्ली एनसीआर में रोजी रोटी का कोई स्थायी जुगाड़ कर पाने में सफल रहे थे, और इनके साथी असफल मित्र रिश्तेदार इनसे रश्क करते थे कि इन्होंने अपना आशियाना दिल्ली एनसीआर में बना लिया, और उन्हें वापस गांव या किराए पर झुग्गी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

इनमें से कई हजार लोगों ने अपने गांव की छोटी-सी जमीन, पत्नी के गहने आदि बेचकर दो चार लाख का जुगाड़ कर, भू-माफियाओं के हाथ में एक छोटे से जमीन के टुकड़े के लिए पैसे रखे थे. ये पैसे कट मनी के रूप में इलाके के सिपाही, दरोगा, लेखपाल, जंगलात वालों और स्थानीय नेता, विधायक के खाते में गए होंगे.

आज इन पर सुप्रीम कोर्ट की नजरें इनायत क्या हुई, इन तमाम लोगों ने मुंह फेर लिया और ज्यादा चीखने चिल्लाने पर वह सब तोड़ा जा रहा है, जिसे देख इनका कलेजा मुंह को आता है. हमारा आपका नहीं, क्योंकि अभी हम इस मार से बचे हुए हैं. नंबर सबका आने वाला है, ये तय है.
बब्बा जी का प्रसाद सबमें बंटेगा, आज सब्र कर कल मिलेगा. लाइन में लग.

अभी तो सरकार के पास विकास के तमाम विकल्प खुले हैं, प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर पानी को कॉर्पोरेट को बेच देने तक. आपको असल में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर हमेशा साथ रखना होगा. अभी तो आप देखते जाओ विकास यात्रा को.

कोई भी इंसान इस तर्क को नहीं समझा सकता कि यही सरकार छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के संरक्षित वनों में कोयला खदान के क्लीयरेंस के लिए अध्यादेश कैसे ले आती है, और वहां के वर्षा वनों को अंधाधुंध तरीके से काट दिया जाता है. आप हैरत में पड़ जायेंगे, जहां ये वन काटे जा रहे हैं, वहीं से इस दिल्ली के दो करोड़ लोगों के घर, ऑफिस में बिजली पहुंचाई जाती है, उनकी कीमत पर.

लेकिन वे लोग जब इन महानगरों में पीड़ित होकर एक टुकड़ा जमीन खरीद लेते हैं, तो उन्हें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ के अपराध में मार पीटकर हमीं सभ्य लोग तमाम सभ्यता के औजारों से उजाड़ देते हैं. न उनके लिए जंगल बचे, न शहरों में आश्रय ? तो क्या एकमात्र उपाय उनके लिए आत्महत्या ही बचा है ?

यही है दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, जिसे एक लेखक ने दुनिया का सबसे बड़ा खोखला लोकतंत्र कह दिया है, जिसे आज सारी दुनिया पहचानने लगी है. लेकिन शायद हमीं सबसे बड़े ठस्स किस्म के इन्सान हैं, जिसे ये सब नहीं दिख पा रहा है ?

खोरी गांव आंदोलन का ताजा अपडेट

जनता के संघर्ष के बावजूद कल खोरी में प्रशासन द्वारा लगभग 300 घरों को तोड़ दिया गया. आज फिर भारी संख्या में जनता अपने घरों को बचाने के लिए सुबह से ही इकट्ठा हुई है. अभी सूचना मिली है कि पुलिस इंकलाबी मजदूर केन्द्र के नितेश, DSU के साथी प्रभाकर और बिगुल के सार्थक को गिरफ्तार कर सूरजकुंड थाने ले गई है. न्यायप्रिय जनता से अपील है कि वो खोरी की जनता के आवासों को बचाने और गिरफ्तार साथियों की रिहाई के लिए हर संभव कोशिश करें.

  • रविन्द्र पटवाल

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

धर्म और राष्ट्रवाद के गोद में पलते लुटेरे और हत्यारे

Next Post

नवम्बर 1971 : इतिहास जो भुलाया नहीं जा सकता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

नवम्बर 1971 : इतिहास जो भुलाया नहीं जा सकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारी महंगाई और पूंजीपतियों की ‘‘कठिन” ज़िन्दगी

August 13, 2018

दलितों और आदिवासियों द्वारा इस विरोध का मैं पूरी तरह समर्थन करता हूं – हिमांशु कुमार

October 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.