Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

दानिश सिद्दीक़ी को समर्पित : आवारा गोली

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 18, 2021
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दानिश सिद्दीक़ी को समर्पित : आवारा गोली

एक आवारा गोली के
शिकार बनने के पहले
मुझे अनगिनत गोलियों का
निशाना बनाया गया था
और, हर बार मैं बच निकला

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

बचते हुए जब मैं
इस खुले मैदान में
एक खुले आसमान के नीचे पहुंचा
तब एहसास हुआ मुझे कि
नहीं, भाग नहीं रहा था मैं कहीं
क्योंकि भागने के लिए
ज़मीन और आसमान दोनों
बहुत छोटे पड़ जाते हैं

जब मैं छोटा था
तब मुझे एक धर्म
और एक तहज़ीब के निशाने पर लिया गया
और मुझे एक नाम दिया गया
जो मुझे मिटाने के लिए काफ़ी था

उस नाम ने मेरी भूख प्यास
मेरे प्यार और मेरे सपनों को
घेर कर रोज़ मारता रहा
वैसे तो सारी दुनिया
मुझे मेरे नाम से पुकार कर
मुझे ज़िंदा साबित करने की कोशिश में लगे रहे

दरअसल
कुछ लोगों को मेरे नाम से ज़्यादा आपत्ति
मेरी आंखों से थी
लेकिन, ज़माना बदल गया था
और कुणाल बनने को
बिल्कुल तैयार नहीं था मैं

वे तरह तरह के लुभावने चश्मे लाकर
ट्रायल रूम में ले जाते मुझे
लेकिन, मुझे पसंद था
नंगी आंखों से नंगे सच को देखना
और इसके लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन
लेंस मेरी आंखों में प्रत्यारोपित किया गया था
दुनिया के सबसे ज़हीन सर्जन द्वारा
जिसे कहते हैं
इंसानियत

उनके यातना गृहों में
दुरभिसंधियां अनवरत चलती हैं
उनके आयुध शालाओं में
हज़ारों सालों से रिसर्च चलता है
एक आवारा गोली पर
जिसके निशाने पर कोई नहीं है
और इसलिए हर कोई है

अब मेरे क़ातिल कह रहे हैं
वे मुझे बख्श भी सकते थे
अगर उनको पता होता कि
मैं उनकी हत्याओं का
चश्मदीद गवाह हूं

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Tags: दानिश सिद्दीक़ी
Previous Post

जनसंख्या नियंत्रण कानून : मुसलमानों के नाम पर हिन्दुओं और स्त्रियों के खिलाफ कानून

Next Post

पहली बार कैमरों, सोशल मीडिया के चलते पूरा देश मनु के राज को देख रहा है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

पहली बार कैमरों, सोशल मीडिया के चलते पूरा देश मनु के राज को देख रहा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनी सोरी की हत्या करना चाहती है सरकार

June 29, 2020

भाजपा के चरित्र पर केजरीवाल का ‘सिग्नेचर’

November 7, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.