Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

किसान का दर्द समझिए

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 25, 2021
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा के उपेक्षित नेता वरुण गांधी ट्वीट करते हैं : उत्तर प्रदेश के किसान श्री समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी. इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है ? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है.

उत्तर प्रदेश के किसान श्री समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी।

इस व्यवस्था ने किसानों को कहाँ लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। pic.twitter.com/z3EjYw9rIz

— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 23, 2021

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

एक अन्य यूजर लिखते हैं : यूपी के ललितपुर में भोगी पाल डीएपी खाद के लिए दो दिन से लाइन में लग रहे थे, पर नहीं मिली. एक दिन रात को सहकारी समिति के बाहर ही सो गए. सुबह उठकर सबसे पहले लाइन में लग गए. थोड़ी देर बाद बेहोश होकर गिरे और मौत हो गई. उधर सरकार कहती है कि खाद की कोई कमी नहीं।

यूपी के ललितपुर में भोगी पाल डीएपी खाद के लिए दो दिन से लाइन में लग रहे थे। पर नहीं मिली। एकदिन रात को सहकारी समिति के बाहर ही सो गए। सुबह उठकर सबसे पहले लाइन में लग गए। थोड़ी देर बाद बेहोश होकर गिरे और मौत हो गई.

उधर सरकार कहती है कि खाद की कोई कमी नहीं। pic.twitter.com/u8VM6jVvFi

— Molitics (@moliticsindia) October 23, 2021

इस किसान का दर्द समझिए. आखिर अपने ही फसल में क्यों आग लगा रहा है ? फिर समझ में आ जाएगा आखिर कृषि कानूनों का विरोध क्यों हो रहा है ? यह किसान जिस निराशा और गुस्सा में अपने खून पसीना से सिंचित किए अपने ही उगाए धान में आग लगा रहा है, उसी निराशा और कुंठा में कभी-कभी अपनी जान तक लेता है, जिसे हम आत्महत्या का नाम दे देते हैं.

आइए, बिहार (चम्पारण) में खेती के लाभ हानि का गणित समझते हैं.

धान के खेती का प्रति एकड़ लागत (न्यूनतम) –

  • खेत की जुताई का खर्च – 6000 रूपये
  • संकर नस्ल के बीज तैयारी का खर्च – 4000 रूपये
  • उर्वरक एवं कीटनाशक (सामान्यतः प्रयुक्त) – 7000 रूपये
  • रोपाई की मजदूरी – 3000 रूपये
  • सिंचाई एवं अन्य खर्च – 3000 रूपये
  • कटाई से लेकर भण्डारण तक का लागत – 5000 रूपये

 

  • अनुमानित न्यूनतम लागत – 28000 रूपये प्रति एकड़
  • अधिकतम उत्पादकता – 20-22 क्विंटल प्रति एकड़
    (सामान्य मौसम होने के स्थिति में)
  • धान का औसत कीमत – 1500 रूपये प्रति क्विंटल
  • धान का कुल कीमत – 30000-33000 रूपये
  • शुद्ध लाभ – 2000-5000 रूपये

सामान्य मौसम होने पर एक किसान प्रति एकड़ अधिकतम 5000 रूपये का लाभ कमता है. अर्थात 4 महीने के परिश्रम के बाद कुल आमदनी 5000 रूपये है. देश के 80 प्रतिशत किसान लघु और सीमांत हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) या उससे कम जमीन है. देश में लोगों के पास औसतन कृषि भूमि 1.08 हेक्टेयर (2.7) एकड़ है. इस हिसाब से प्रति किसान धान के फसल से कुल आय 17500 रूपये है, जो प्रति मास आय 4375 रूपये है. मौसम के मार पड़ने से सारी गणित धरी ही रह जाती है.

बढ़ती मंहगाई पर यूजर लिखते हैं : लगातार बढ़ते रसोई गैस के दामों के कारण गरीब परिवारों का गैस भरवा पाना मुश्किल हो गया. एमपी के भिंड में उज्जवला योजना के तहत मिले गैस को लोग कबाड़ियों के हाथ बेच रहे हैं. धुंआ मुक्ति का संकल्प था लेकिन महंगाई ने एक बार फिर से गरीब जनता को धुंए में ही धकेल दिया. 

लगातार बढ़ते रसोई गैस के दामों के कारण गरीब परिवारों का गैस भरवा पाना मुश्किल हो गया। एमपी के भिंड में उज्जवला योजना के तहत मिले गैस को लोग कबाड़ियों के हाथ बेच रहे हैं।

धुंआ मुक्ति का संकल्प था लेकिन महंगाई ने एकबार फिर से गरीब जनता को धुंए में ही धकेल दिया। #LPGPrice pic.twitter.com/RUSIA6MXfC

— Molitics (@moliticsindia) October 22, 2021

अब विचार कीजिए. इस आय में किसान 1000 रूपये का गैस खरीदेगा, अपने बच्चों को पढ़एगा, ईलाज कराएगा या बाकी के जरूरतों को पुरा करेगा ? निजीकरण ने ऐसे ही शिक्षा और स्वास्थ्य को गरीबों, किसानों और मजदूरों के पहुंच से कोसों दूर कर दिया है, ऐसे में अगर किसान किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य के गारंटी के लिए आन्दोलन कर रहे है तो कौन सा अपराध कर रहे हैं ?

उपर से बढ़ती मंहगाई पर लोगों का मजाक उड़ाते हुए योगी सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी कह रहे हैं कि देश की 95 फीसदी जनता पेट्रोल-डीजल का उपयोग नहीं करती. अभी जो रेट है वह बहुत कम है. यूपी में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है.

योगी सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी कह रहे देश की 95 फीसदी जनता पेट्रोल-डीजल का उपयोग नहीं करती। अभी जो रेट है वह बहुत कम है। यूपी में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है। pic.twitter.com/2vSA49R3Rc

— Molitics (@moliticsindia) October 21, 2021

क्या समाज के बेहतरी और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए यह जरूरी नहीं कि देश में आय के वितरण में संतुलन स्थापित किया जाए ? अगर किसान अपना हक मांग रहे हैं तो क्या यह जरूरी नहीं कि हम सब उस आन्दोलन में भागीदार बनकर एक नागरिक के फर्ज का निर्वहन किया जाए ?

(आंकड़े सोशल मीडिया के एक लेख से लिया गया)

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

ब्रह्म भोज

Next Post

प्रदर्शन करने के अधिकारों के खिलाफ बनता कानून

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

प्रदर्शन करने के अधिकारों के खिलाफ बनता कानून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मज़दूरों के लिए इतना बुरा वक़्त कभी नहीं रहा

April 24, 2024

अनिता आजाद के अजन्मे बच्चे की ‘हत्या’ का जिम्मेदार कौन ?

December 13, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.