Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

काना शहर

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 21, 2022
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सूरज के पार
काना हो जाता है मेरा शहर

रोशनी के लट्टुओं के दिन लद गए हैं
अब बित्ते भर की दांत चियारी में
जगमगा उठता है
काने का पुरुषार्थ

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

बेबस लड़कियां
फिसलन से बचती हुई
घरों की तलाश में मशगूल हैं
जहां पर एक काना कोने में
शील भंग की अनंत संभावनाएं
कुकुर कुंडली मारे
जाड़े से लड़ने की कोशिश में है

कोई अदृश्य हाथ मेरी गर्दन तक पहुंचता है
और मैं ठिठक कर रुक जाता हूं
पीछे कोई नहीं होता
सिवा एक बंजर दिन के
जिसकी ज़मीन पर मैं रोज़ाना बोता रहता हूं
सपने

मकानों की सारी दीवारें
नग्नता छुपाने के अभेद्य कवच हैं

जैसे सारे शब्द
भावों को छुपाने के औज़ार हैं

मैं उन लड़कियों से सच नहीं कह सकता
मैं उनको नहीं कह सकता कि
वे अपने बाथरूम में भी महफ़ूज़ नहीं हैं
नित्य क्रिया के समय भी नहीं
माहवारी के दौरान भी नहीं

बुर्के के पीछे भी
वे उतनी ही नंगी हैं
जितना कि बिकिनी के पीछे

काने शहर की एक आंख
सिर्फ़ नग्नता देखने के लिए बनीं हैं

फिर भी उस आंख से
उसे नहीं दिखता है
भूखी थालियों का भयावह सच

हर एक बदन सिर्फ़ एक थाली है
जितना भूखा और नंगा
उतना ही उपजाऊ

हैरत की बात है कि इस काने शहर में
पानी हमेशा नीचे से उपर की तरफ़ बहता है
फिर भी उनकी ऊंची बस्तियों में
जल जमाव की समस्या के प्रति कोई
आक्रोश नहीं है

नीचा नगर मस्त है
उनकी बस्ती में पीलिया का उत्सव
ज़ोर शोर से मनाया जा रहा है

उनकी बेटियों के शरीर की छाया
नशे के साथ चखना है

मेरा टूटा हुआ बदन
अपने खोह में समाने के पहले
अष्टावक्र सा दिखता है
आधे अंधेरे उजाले में लेकिन
मुझे किसी ऋषि का मान नहीं मिलता.

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Tags: काना शहर
Previous Post

प्रभा खेतान का स्त्रीवादी साहित्य सौंदर्य

Next Post

‘गायब होता देश’ और ‘एक्सटरमिनेट आल द ब्रूटस’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

'गायब होता देश' और 'एक्सटरमिनेट आल द ब्रूटस'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अमित शाह का इतिहास पुनरलेखन की कवायद पर भड़के लोग

October 19, 2019

रोजा लक्जमबर्ग : एक अद्वितीय विश्व क्रांतिकारी नायिका

July 8, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.