Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बिहार का दलित आंदोलन, नक्सलवाद और ‘प्रशांत बोस’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 19, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार का दलित आंदोलन, नक्सलवाद और 'प्रशांत बोस'

बिहार-झारखंड में ‘रणवीर सेना’, ‘ब्रह्मर्षि सेना’ जैसी प्रतिक्रियावादी सवर्ण सेनाओं के गुरूर को उस वक़्त के नक्सलियों ने ही खत्म किया था. हाल ही में झारखंड में गिरफ़्तार प्रशांत बोस उर्फ ‘किसान दा’ उसी ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा थे. आज के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने पुलिस स्रोत के हवाले से इस बात की तस्दीक भी की है लेकिन अफसोस कि ‘आधिकारिक’ दलित आंदोलन के प्रवक्ताओं ने कभी भी इस महत्वपूर्ण अभियान को अपने ‘दलित विमर्श’ का हिस्सा नहीं बनाया.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

इस दौर के बारे में प्रसन्न कुमार चौधरी श्रीकान्त अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक ‘स्वर्ग पर धावा’ (बिहार में दलित आंदोलन, 1912-2000) में लिखते हैं –

बिहार के दलित आंदोलन में खेत-मजदूर एक महत्वपूर्ण शक्ति बनकर उभरे और इसने दलित आंदोलन में एक संगठित जुझारू धारा का निर्माण किया. …नक्सलवादी आंदोलन ने इस धारा को संगठित रूप दिया और यह धारा मध्यवर्गीय दलित नेतृत्व के एक महत्वपूर्ण प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी तथा इसने समग्रतः दलित आंदोलन के ‘रेडिकलाइजेशन’ में अपना योगदान दिया. (पेज-275)

लेखक इसके बाद यह महत्वपूर्ण निष्कर्ष भी निकालते हैं –

उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में बसपा जैसी परिघटना सामने नहीं आ पाई. (पेज-275)

80 के दशक में एक के बाद एक जिस तरह से दलितों का जनसंहार किया जा रहा था, उससे दलितों में भयानक गुस्सा था. ऐसे ही एक जनसंहार के बाद पटना के समीप पिपरा गांव पहुँचे जगजीवन राम जैसे दलित नेता को भी गुस्से में यह भाषण देना पड़ा कि जमींदारों से रायफलें जब्त करके हरिजनों को दिया जाय और खून का बदला खून से लिया जाय. (उपरोक्त किताब पेज-281)

इस गुस्से की अभिव्यक्ति उन्हें उस वक़्त चल रहे नक्सल आंदोलन में मिली, जिसके शीर्ष नेता प्रशांत बोस थे. नक्सलियों और प्रशांत बोस जैसे नक्सल नेताओ को इस संदर्भ में भी देखने और समझने की जरूरत है.

अल्पा शाह ने जरूर अपनी किताब ‘Nightmarch: Among India’s Revolutionary Guerrillas’ में इस पक्ष को उभारा है और दलितों-नक्सलियों के रिश्तों को बेहद खूबसूरती से सामने रखा है.

प्रशांत बोस उर्फ ‘किसान दा’ को गिरफ्तार क्यों किया गया, इसका जवाब आप आज के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में पुलिस प्रमुख के इस उद्धरण में देख सकते हैं – ‘हम सभी से उनका (प्रशांत बोस) दिमाग ज़्यादा मुस्तैद है. उनके नज़दीक जाओ और वे आपको एक नक्सल में तब्दील कर देंगे.’

  • मनीष आज़ाद

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

समय

Next Post

वामपंथियों ने इतिहास से लुप्त कर दिया एक कड़वा सच : ममी की पुकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

वामपंथियों ने इतिहास से लुप्त कर दिया एक कड़वा सच : ममी की पुकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आज अन्तराष्ट्रीय सर्वहारा के दूसरे महान शिक्षक एंगेल्स का स्मृति दिवस है

August 5, 2022

कांग्रेस और भाजपा, अदाणी का मुनाफ़ा बढ़ाने के लिए हसदेव जंगल को तबाह कर रही है

February 26, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.