Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

किसान आन्दोलन : सत्ता पर कब्जा करो, भले ही माध्यम चुनाव ही क्यों न हो

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 6, 2021
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसान आन्दोलन : सत्ता पर कब्जा करो, भले ही माध्यम चुनाव ही क्यों न हो

किसान आन्दोलन से निकली ऊर्जा का प्रयोग सत्ता पर कब्जा करने में करने में करनी चाहिए, भले ही इसका माध्यम चुनाव ही क्यों न हो. आगामी पांच राज्यों की चुनाव में किसान आन्दोलनकारियों को सत्ता पर अगर कब्जा करने की कोशिश करनी चाहिए. अगर यह न की गई तो वह दिन दूर नहीं जब सत्ता अन्य तमाम आन्दोलनों की ही भांतिइस किसान आन्दोलन को भी कुचल डाले बल्कि सत्ता और भी भयानक खूंखार रूप धारण कर ले.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

2011 के अन्ना आन्दोलन, जिसका महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति अरविन्द केजरीवाल थे, के दौरान निकली विशाल ऊर्जा का इस्तेमाल अपने एजेंट अन्ना हजारे के माध्यम से आरएसएस ने बखूबी कर लिया. आरएसएस इस विशाल ऊर्जा का इस्तेमाल कर भाजपा को देश की सत्ता पर काबिज कर समूचे देश को प्रतिक्रियावादी अंधेरे में झोंक दिया. ठीक यही हालत पिछले एक वर्ष से जारी किसान आन्देालन का साथ भी होने वाला है, यदि किसान आन्दोलन अपने आन्दोलन से निकली विशाल ऊर्जा का इस्तेमाल खुद कर देश की सत्ता पर काबिज होने का फैसला नहीं लेता.

दुनिया के इतिहास में सबसे लम्बा चलने वाले किसान आन्दोलन न केवल समूचे देश को ही अपितु सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस आन्दोलन ने पूरी दुनिया में एक विशाल ऊर्जा का निर्माण किया है, जिसके इस्तेमाल के लिए भाजपा की ही तरह अन्य तमाम प्रतिक्रियावादी ताकतें मूंह बांये खड़ी है. क्या अखिलेश, क्या मायावती, क्या कांग्रेस, क्या बादल, क्या अमरिंदर सिंह … आदि आदि जैसे तमाम नरभेड़िया इस ऊर्जा का इस्तेमाल करने के लिए अपना-अपना दाव लगा रहा है.

अन्ना आन्दोलन से निकली विशाल ऊर्जा का ही इस्तेमाल कर भाजपा ने देश की सत्ता को कब्जा किया, वहीं एक छोटा घड़ा, जो अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में था, इस ऊर्जा के एक छोटे हिस्से का ही इस्तेमाल कर पाया और एक आधे-अधूरे राज्य दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया. इस आधे-अधूरे राज्य की सत्ता पर कब्जा करन के बाद ही अरविन्द केजरीवाल ने देश समेत सारी दुनिया में एक मिसाल पेश किया था. अगर अरविन्द केजरीवाल अन्ना आन्दोलन से निकले समूची ऊर्जा का इस्तेमाल पूर्णतः कर पाते तो निःसंदेह देश आज मोदी सरकार के इस प्रतिक्रियावादी खेमे को न झेल रहा होता.

हर आन्दोलन का अंतिम लक्ष्य सत्ता हासिल करना होता है. अगर कोई आन्दोलन अपने लक्ष्य सत्ता को हासिल नहीं कर पाती है तो वह बेमौत मारी जाती है और प्रतिक्रियावादी शक्तियां और ज्यादा ताकतवर होकर उसे हद दर्जे तक कुचल डालती है. भारत के किसान आन्दोलनकारियों को इस ऐतिहासिक सीख से सबक हासिल करना ही होगा.

मौजूदा जारी किसान आन्दोलन अगर अब अपनी समूची ऊर्जा का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने की दिशा में नहीं कर पाती है, तो वह दिन दूर नहीं जब इस आन्दोलन से निकली ऊर्जा का इस्तेमाल प्रतिक्रियावादी शक्ति कर लेगा और सत्ता हासिल कर और ज्यादा निर्मम तरीके से किसाना आन्दोलन पर हमला कर किसान आन्दोलन को पूरी तरह कुचल डाले.

मौजूदा किसान आन्दोलन को देश के पांच राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों में हिस्सा जरूर लेना चाहिए, ताकि प्रतिक्रियावादी शक्तियों को तो इस ऊर्जा के इस्तेमाल से तो रोका ही जा सके बल्कि एक कदम आगे बढ़कर आन्दोलन को एक नई गति से संचालित की जा सके, जो सत्ता पर काबिज होकर और भी बेहतरीन ढ़ंग से संचालित की जा सकती है.

हमें याद रखना चाहिए कि किसान आन्दोलन ने अपने एक वर्ष के दौरान जिस असीम ऊर्जा का उत्पादन किया है, उसका इस्तेमाल कर देश की सत्ता पर काबिज होना उसकी पहली प्राथमिकताओं में से एक होना चाहिए, वरना इस ऊर्जा का इस्तेमाल प्रतिक्रियावादी ताकतें कर लेंगी. क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भारतीय प्रतिक्रियावादी राजसत्ता बेहद ताकतवर है. उसके पास काफी ज्यादा आधुनिक शस्त्रागार और संगठित सैन्य ताकतें हैं. उससे केवल फौजी तरीके से ही निपटना असंभव नहीं तो बेहद कठिन अवश्य है.

किसान आन्दोलन ने महान क्रांतिकारी चारू मजुमदार की इस उक्ति को सही साबित कर दिया है कि इस अर्द्ध-सामंती, अर्द्ध-औपनिवेशिक देश में कृषि क्रांति करनी होनी, जिसकी धुरी किसान होंगे. एक वर्ष से लगातार जारी किसान आन्दोलन ने संभवतः देश में पहली बार इस तथ्य को स्थापित भी कर दिया है.

हर क्रांति का पहला लक्ष्य सत्ता पर कब्जा करना होता है. अगर वह क्रांति सत्ता पर काबिज नहीं हो पाती है, तो वह चाहे कितना ही प्रगतिशील और ऊर्जावान क्यों न हो, वह न केवल खत्म हो जायेगी अपितु अपने कोख से हिटलर जैसे ख्ूांखार राक्षस को भी पैदा कर देगी. अन्ना आन्देालन इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है.

पिछले 5 दशक से जारी हथियारबंद आन्दोलन जो अपनी बेहतरीन नीतियों की बदौलत देश में क्रांति की आग तो जलाये हुए है हीं, लेकिन हर दिन अपनी शहादतों की लिस्ट लम्बी करने के बाद भी आज तक सत्ता से कोसों दूर खड़ी है, जहां वह हर कदम भारत की प्रतिक्रियावादी सत्ता के रक्त पिपाशु गिरोह की प्यास बुझा रही है और अपने बहादुर योद्धाओं को खो रही है.

ऐसे में निःसंदेह किसान आन्दोलन के अगुआ संयुक्त किसान मोर्चा को आगे बढ़कर सत्ता की चूले थाम लेनी चाहिए. आगामी पांच राज्यों की चुनावों में किसान आन्दोलन से निकली असीम ऊर्जा का इस्तेमाल कर सत्ता पर काबिज हो जाना ही किसान आन्दोलन की अगली रणनीति होनी चाहिए. इससे इतर हर कदम किसान आन्दोलन को न केवल रसातल में ही धकेलेगी, बल्कि भारतीय राजसत्ता को और ज्यादा खूंखार बनायेगी, एक और नये राक्षस के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें] 

Previous Post

ओमिक्रोन वेरिएंट : कोरोना के पीछे चल रहे खेल

Next Post

डेढ़ लोगों का बंधक बना लोकतंत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

डेढ़ लोगों का बंधक बना लोकतंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कोरोना और लॉकडाऊन का संबंध नियंत्रण से है, बीमारी से नहीं

April 13, 2021

थानेदार से डर कर राष्ट्रपति वीरता चक्र कहीं छिपकर बैठ गया है

July 24, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.