Tuesday, June 23, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

डेढ़ लोगों का बंधक बना लोकतंत्र

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 3, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डेढ़ लोगों का बंधक बना लोकतंत्र

संसद में तीनों काले कानून वापस ले लिए गए. डेढ़ लोगों की सरकार ने जिस तरह बिना संसद में चर्चा किए उन्हें पास किया था, उसी तरह बिना चर्चा किए वापस ले लिया.

You might also like

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

700 किसानों की मौत, लाखों किसानों का एक साल तक सड़क पर बैठे रहना, प्रदर्शनों की वजह से अरबों का नुकसान, न्यूनतम समर्थन मूल्य, आवारा पशुओं की समस्या, बेतहाशा बढ़ती कृषि लागत, कम आय, उर्वरकों की कमी आदि मसलों पर चर्चा कौन करेगा ? चर्चा की मांग करने वाले 12 राज्यसभा सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया.

यह संसद हमें जब मिली थी तब इसकी अगुवाई करने वाला शख्स प्रधानमंत्री बनने से कई साल पहले अपने ही खिलाफ छद्म नाम से लेख लिख रहा था. आज का प्रधानमंत्री कोई फैसला लेकर सैकड़ों लोगों की जान ले लेता है, लेकिन विपक्ष को बोलने तक नहीं देता.

बात 1937 की है. स्वतंत्रता आंदोलन अपने उरूज पर था. नेहरू तीसरी बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी.

इसी बीच एक दिन कोलकाता की मासिक पत्रिका ‘मॉडर्न रिव्यू’ में ‘राष्ट्रपति’ शीर्षक से एक लेख छपा. लेखक का नाम था ‘चाणक्य.’ इस लेख में कहा गया, ‘नेहरू को लोग जिस तरह से हाथों हाथ ले रहे हैं और उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, आशंका इस बात की है कि कहीं वो तानाशाह न बन जाएं इसलिए नेहरू को रोका जाना बहुत ज़रूरी है.’

लेख में अंत में कहा जाता है, ‘वी वान्ट नो सीज़र्स’. बाद में खुलासा हुआ कि ये लेख खुद नेहरू ने चाणक्य नाम से लिखा था. नेहरू इस बात को लेकर सतर्क थे कि अपनी बढ़ती लोकप्रियता के चलते कहीं वे तानाशाह न बन जाएं.

आज प्रधानमंत्री से ये उम्मीद कर सकते हैं ? आज पत्रकारों और लेख लिखने वालों के लिए जगहें खत्म कर दी गई हैं. ज्यादातर पत्रकारों के पांव में घुंघरू बांध दिया गया है. वे कसीदा पढ़ सकते हैं, आलोचना नहीं कर सकते.

अब विपक्ष पर भी यही आजमाया जा रहा है. आज डेढ़ लोगों की सरकार ने किसानों के मसले पर चर्चा नहीं होने दी. लोकतंत्र डेढ़ लोगों का बंधक बन गया है. आपका जीवन और आपकी मृत्यु का फैसला भी वही डेढ़ लोग ले रहे हैं.

मन में आया तो ऐसे कृषि कानून बना डाले जो पूरी तरह किसानों के खिलाफ और पूंजीपतियों के समर्थन में थे. किसानों ने विरोध किया तो अपनी ट्रोल आर्मी लगाकर उनका मजाक उड़ाया. नाराजगी इतनी बढ़ गई कि भाजपा सांसदों और विधायकों की पिटाई तक होने लगी.

जब लगा कि हार सामने खड़ी है तो डेढ़ लोगों की मर्जी से कानून वापस हो गया. इस देश की संसद क्या इस तरह चलने दी जा सकती है ? क्या अब 140 करोड़ जनता का फैसला सिर्फ डेढ़ लोगों की सरकार लेगी जो खुद दो पूंजीपतियों की बंधक है ?

  • कृष्ण कांत

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें] 

Previous Post

किसान आन्दोलन : सत्ता पर कब्जा करो, भले ही माध्यम चुनाव ही क्यों न हो

Next Post

ईंश निंदा कानून : ‘हम क्या बन गए हैं ?’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
Next Post

ईंश निंदा कानून : 'हम क्या बन गए हैं ?'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक बनाने का सच

December 23, 2019

कोरोना के नाम पर जारी लॉक अनलॉक की भयावह तस्वीर

June 8, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

June 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

June 16, 2026

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.