Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

नोटबंदी-जीएसटी का दंश

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 12, 2018
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बड़े घरानों के हितों की हिफाजत करने के लिए 8 नवम्बर, 2016 को जिस नोटबंदी का ऐलान किया था, उसका दंश देश आज भी झेल रहा है. नरेन्द्र मोदी के हाथ का बंदर बन चुके आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल आज तक नोटबंदी में जमा किये गये 500 और 1000 रूपये के नोटों की सही गिनती नहीं कर पाये हैं, तो वहीं देश के 1 प्रतिशत आबादी के हाथों में देश की कुल 73 प्रतिशत संंपदा जा सिमटी है.

देश के व्यापारी जहां नोटबंदी से परेशान थे वहीं लाये गये जीएटी ने उनकी कमर तोड़ दी है. नोटबंदी के कारण देश के 150 से अधिक लोग मौत के मूंह में जा समाये तो अब नोटबंदी और जीएसटी से परेशान व्यापारी अपनी जान दे रहे हैं. युवा बेरोजगार है, हजारों की तादाद में किसान आत्महत्या कर रहें हैं, सैनिक सीमाओं पर रोज मारे जा रहे हैं. मंहगाई सातवें आसमान पर है, शिक्षा और चिकित्सा बुरी तरह तबाह हो चुकी है, दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई मोदी सरकार अब रोजगार के नाम पर युवाओं को पकौड़े बेचने का सलाह दे रही है तो वहीं जले पर नमक छिड़कते हुए भाजपा के नेता इस ‘‘पकौड़े रोजगार’’ की अहमियत समझा रहे हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

किसानों के ऋण माफी के नाम पर मोदी सरकार की घिघ्घी बंध जाती है तो वहीं देश के बड़े औद्यौगिक घरानों के ऋण को धड़ाधड़ माफ कर रही है. एक आंकड़े के अनुसार रिलायंस ग्रुप पर 1 लाख 25 करोड़ का कर्जा, बेदांता ग्रुप पर 1 लाख 3 हजार करोड़ का कर्जा, एस्सार ग्रुप पर 1 लाख 1 हजार करोड़ का कर्जा, अदानी ग्रुप पर 96 हजार करोड़ का कर्जा, जेपी ग्रुप पर 75 हजार करोड़ का कर्जा, जेएसडब्ल्यू ग्रुप पर 58 हजार करोड़ का कर्जा, जीएमआर ग्रुप पर 47 हजार करोड़ का कर्जा सहित कुल 8 लाख 55 हजार करोड़ के कर्जा को भारत की मोदी सरकार ने पलक झपकते माफ कर दिया. वहीं देश के किसानों के चंद हजार करोड़ के कर्जा को माफ करने के नाम पर नौटंकी की जा रही है. कहीं पर 1 रूपये तो कहीं पर 10 रूपये के कर्जा को माफकर किसानों का मजाक उड़ाया जा रहा है जबकि अक्टूबर-दिसम्बर के मात्र तीन महीने में भारतीय स्टेट बैंकों ने इन्हीं उद्यौगिक घरानों के 1 लाख 99 हजार करोड़ रूपये का ऋण को माफ कर दिया है.

बैंक और इस देश की मोदी सरकार औद्योगिक घरानों के द्वारा लिये तकरीबन 10.5 लाख करोड़ रूपये के विशाल कर्जा को माफ कर देने के कारण देश और बैंक की अर्थव्यवस्था एक बार फिर बुरी तरह चरमरा गई है, जिसे  बचाने के लिए अब इस देश के गरीब बैंक खाताधारियों के खातों से तरह-तरह नियम-कायदों को लगाकर वसूल कर रही है. पिछले दिनों ही हजारों करोड़ रूपये खाते में न्यूनतम राशि न रख पाने के जुर्म में देश के गरीब खाताधारियों के खातों से काट लिया है. इतना ही नहीं जिन खाताधारियों के खाता में न्यूनतम राशि 0 (शून्य) बच जाती है, तो उसके खाते से भी राशि न्यूनतम राशि न होने के कारण लगातार काटे जाते हैं. उन खाताधारियों के खाते यह बैंक बंद नहीं करती है. फलतः उन खाताधारियों के खाते में से राशि को लगातार माईनस में डाला जाता है और उसे कर्ज की श्रेणी में डालकर पुलिसिया कानूनी कार्रवाई करने की धमकी बैंक देती है. यह शुद्ध रूपेण देश की जनता के खून-पसीने की कमाई पर दिनदहाड़े डाका है, जिसका हर संभव तरीके से विरोध किया जाना चाहिए.

इस देश ने 2014 में एक लूटेरी डकैत सरकार को चुन लिया है, जिसके नुकीले पैने दंश बड़ी तेजी से देशवासियों के खून को पीने में लगी हुई है. देशवासियों को इनके खून पीने पर रोक लगाना होगा, वरना वह दिन दूर नहीं जब अंग्रेजी हूकुमत के लूट से भी ज्यादा भयानक लूट के शिकार लोगों को भयानक दुर्विक्ष लील लेगा.

Previous Post

आरएसएस का सैनिकद्रोही बयान, देशद्रोही सोच एवं गतिविधियां

Next Post

नेहरू परिवार से नफरत क्यों करता है आरएसएस और मोदी ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

नेहरू परिवार से नफरत क्यों करता है आरएसएस और मोदी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘Stalin Waiting For … The Truth’

September 18, 2022

मंहगाई से जीना हुआ मुहाल

July 2, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.