Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

झारखंड : आदिवासी क्षेत्र में सीआरपीएफ के बंदूक के साये (सरकारी आतंक) के बीच एक दिन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 1, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
झारखंड : आदिवासी क्षेत्र में सीआरपीएफ के बंदूक के साये (सरकारी आतंक) के बीच एक दिन
तस्वीर – अंजनी विशु
रूपेश कुमार सिंह

आदिवासी क्षेत्र में स्टेट टेरर (सरकारी आतंक) क्या होता है, इसे आज मैंने पहली बार अपनी आंखों से देखा. आप भी अगर जानने को इच्छुक हैं, तो इसे जरूर पढ़ें.

आज झारखंड के गिरिडीह जिला के खुखरा थानान्तर्गत चतरो गांव में संस्कृतिकर्मी सुंदर मरांडी का शहादत दिवस समारोह एवं मोरा करम पर्व का आयोजन किया गया था. इसमें बतौर अतिथि झारखंड जन संघर्ष मोर्चा के बच्चा सिंह, गोड्डा कॉलेज की प्रोफ़ेसर रजनी मूर्मू, अंजनी विशु, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन, आदिवासी मूलवासी विकास मंच के नेताओं, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के साथ-साथ मैं भी मौजूद था.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जब हमलोग कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे, तो कार्यक्रम स्थल से 1 किलोमीटर पहले से ही लगभग 500 मीटर तक सड़क के किनारे सीआरपीएफ के जवान तैनात थे. कार्यक्रम प्रारंभ होने के साथ ही ग्रामीणों की भाषा में सीआरपीएफ के खुफिया विभाग के 4 व्यक्ति सिविल ड्रेस में कार्यक्रम का वीडियो बनाने लगे और कार्यक्रम में आये अतिथियों का तस्वीर लेने लगे.

उद्घाटन वक्तव्य की शुरुआत करते हुए मैंने कहा कि ‘सीआरपीएफ के बंदूक के साये में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सभी साथियों व वीडियो बना रहे सीआरपीएफ के ख़ुफ़िया विभाग के लोगों को मैं इन्कलाबी सलाम पेश करता हूं.’ इतना सुनते ही वे चारों खुफिया वाले वहां से चले गये.

कार्यक्रम के बीच में ही खाना खाने के लिए बगल में ही हमलोग सुंदर मरांडी के घर जा रहे थे, तभी लगभग 25 बाईक से लगभग 50 सीआरपीएफ वहां पहुंच गये और इशारा कर के बताने लगे कि वही बच्चा सिंह और रूपेश कुमार सिंह हैं. हमलोगों ने उनकी परवाह नहीं की और खाना खाने घर के अंदर चले गये.

खाना खाकर आंगन में मैं कुर्सी पर बैठा ही था कि सुंदर मरांडी के घर को चारों तरफ से सीआरपीएफ ने घेर लिया और कई अधिकारी व जवान आंगन में आ गये और खाना बना रहे आदिवासी ग्रामीणों व खाना खा रहे लोगों का वीडियो व तस्वीर लेने लगे. 2 सीआरपीएफ का जवान मेरा भी वीडियो व तस्वीर लेने लगे. मैंने पूछा कि ‘क्या बात है और वीडियो व तस्वीर क्यों ले रहे हैं ?’ इस पर उन्होंने कहा कि ‘हमलोग आपकी सुरक्षा में हैं.’

इसी बीच एक जवान ने आकर बोला कि ‘बच्चा सिंह को साहब बुला रहे हैं.’ बच्चा सिंह के साथ मैं भी अधिकारियों के पास गया. तो वे मेरा नाम जानने के बाद पूछने लगे कि आपने अपने भाषण में ‘सीआरपीएफ के बंदूक के साये में’ क्यों बोला ? मैंने कहा कि ‘मैंने जो देखा, वही बोला.’ इसपर वे तमक गये और लगभग 10 मिनट तक हमारे बीच में बहस होती रही.

अंतिम में मैंने कहा कि मैंने कोई असंवैधानिक बात नहीं बोला है, बाकी अगर आपको लगता है, तो मेरे ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करा दीजिए. यह सुनते ही और बच्चा सिंह के द्वारा बीच-बचाव करने के बाद वे लोग नॉर्मल हुए.

क्या आदिवासी क्षेत्र में सीआरपीएफ किसी के आंगन में घुसकर वीडियो बना सकती है ? हम क्या और कैसे बोलेंगे, क्या यह सीआरपीएफ तय करेगी ? क्या झारखंड में सीआरपीएफ का राज चल रहा है ? जरा आप ही सोचिए, इस तरह के माहौल में आदिवासी ग्रामीण कैसे रहते होंगे ?

{ Pratibha ek diary is a independent blog. Subscribe to read this regularly. Looking forward to your feedback on the published blog. To get more updates related to Pratibha Ek Diary, join us on Facebook and Google Plus, follow us on Twitter handle… and download the ‘Mobile App‘ }

Previous Post

‘कामरेडों, चलो क्रांति की तैयारी करते हैं.’

Next Post

आखिर किसकी युद्ध पिपासा का परिणाम है यूक्रेन की जमीन पर चल रहा यह युद्ध ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

आखिर किसकी युद्ध पिपासा का परिणाम है यूक्रेन की जमीन पर चल रहा यह युद्ध ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आदमख़ोरों के नाम पत्र

August 18, 2024

अटल सरकार और उसके वित्त मंत्री पेंशन खत्म किये जाने को लेकर इतने उतावले क्यों थे ?

November 25, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.