Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

यूक्रेन संकट में भारतीय : सत्तालोभियों और कायरों का गिरोह है बीजेपी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 4, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
यूक्रेन संकट में भारतीय : सत्तालोभियों और कायरों का गिरोह है बीजेपी
यूक्रेन संकट में भारतीय : सत्तालोभियों और कायरों का गिरोह है बीजेपी

पूर्वी यूक्रेन का शहर खार्किव, रूसी बॉर्डर से सिर्फ 40 किमी दूर. करीब 1,000 हजार भारतीय छात्र 2 मार्च की शाम को वोकजाल, खार्किव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इन्हें किसी भी हालत में खार्किव छोड़ना था. जो भी ट्रेन मिले, जहां की भी मिले बस चढ़ जाना है, लेकिन धमाकों के बीच स्टेशन में फंसे छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस ने क्रूरतम व्यवहार किया. ना सिर्फ जान से मारने की धमकी दी, बल्कि भारतीयों को डराने के लिए शॉट्स भी दागे और छात्रों को टॉर्चर भी किया.

‘यूक्रेन की पुलिस और आर्मी स्टेशन पर सिर्फ अपने देश के लोगों को ही प्राथमिकता दे रही है. दूसरे देश के लोगों और खासतौर पर भारतीयों के साथ मारपीट कर रहे हैं. लड़कियों तक को पुलिसवालों ने नहीं बख्शा. लड़कों को यूक्रेन की आर्मी ने साफ-साफ कह दिया कि अगर ट्रेन में चढ़े तो सीधे गोली मार देंगे. भारतीय ऐंबैसी ने कह दिया है कि 6 बजे तक खार्किव छोड़ दें.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

‘एक तरफ हमें हमारे हॉस्टल लौटने नहीं दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हमें ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया जा रहा. अब हमें समझ नहीं आ रहा कि हम क्या करें. बाहर निकलेंगे तो क्रॉस फायरिंग में मारे जाने का डर है. हम यहां पर फोन निकाल कर फोटो भी नहीं ले सकते, यूक्रेन पुलिस वाले सीधा शूट करने की धमकी देते हैं.’

​​​​​​खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट दिव्यांश दीक्षित ने हमें ये तब बताया जब वो खार्किव स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. दिव्यांश उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं. दिव्यांश के साथ सिद्धांत, अंशुल, उज्जवल, प्रिया जैसे करीब 1,000 हजार छात्र स्टेशन पर मौजूद थे.

दरअसल ये हालात इसलिए बने क्योंकि 2 मार्च शाम 4.47 पर यूक्रेन में भारतीय ऐंबैसी ने अर्जेंट एडवाइजरी जारी करके कहा कि खार्किव में मौजूद सभी भारतीय तत्काल प्रभाव से शहर छोड़ दें. भारतीय खार्किव से सटे पश्चिमी इलाकों जैसे पेसोचिन, बाबाये और बेजलयुदोवका की तरफ बढ़ें. ठीक एक घंटे बाद फिर से एजवाइजरी जारी करते हुए भारतीय ऐंबैसी ने कहा कि भारतीय ‘तत्काल मतलब तत्काल प्रभाव से’ खार्किव छोड़कर निकल जाएं.’

यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को मोदी के भक्त कोस रहे हैं. उनकी इस निकृष्ट हरकत पर मुझे आगरा का वह आरएसएस कार्यकर्ता याद आया जो कोरोना में दवा की गुहार लगाते हुए मारा गया था. आगरा में एक आरएसएस कार्यकर्ता थे. नाम था अमित जायसवाल. प्रधानमंत्री खुद उन्हें फॉलो करते थे.

दूसरी लहर के दौरान अमित को कोरोना हो गया. चूंकि वे आरएसएस के कार्यक​र्ता थे, प्रधानमंत्री उन्हें फॉलो करते थे जो कि उन्होंने अपने ट्विटर पर अपने परिचय में लिख रखा था, इसलिए अमित को भरोसा था कि मोदी जी उन्हें बचा लेंगे. वे बचपन से ही शाखा जाते थे. समर्पित इतने थे कि लॉकडाउन में ई-शाखा चलाते थे.

अमित ‘स्वनामधन्य मोदी भक्त’ थे. वॉट्सएप में मोदी की फोटो को डीपी बनाया था. कार में मोदी का बड़ा सा पोस्टर लगाया था. उनकी बहन का कहना था कि अमित मोदी और योगी के खिलाफ एक शब्द भी सुनने को तैयार नहीं होते थे. कोई आलोचना कर दे तो तुरंत मारने पीटने पर उतारू हो जाते थे.

उन्हें कोरोना हुआ तो परिवार को आशा थी कि उन्हें तो मोदी जी स्वयं फॉलो करते हैं, फिर क्या गम है ? परिवार ने मोदी, योगी और पीएमओ को टैग करके मदद मांगी. मदद नहीं मिली. परिवार को आगरा में अमित के लिए बेड नहीं मिला. उन्हें मथुरा ले जाया गया. परिवार ने रेमिडेसिविर के लिए गुहार की. वही रेमिडेसिविर जो कालाबाजारी करने वाले चोरों को उपलब्ध था, अमित को नहीं मिल पाया.

25 अप्रैल को मदद मांगी गई थी. 29 अप्रैल को मथुरा के नियति अस्पताल में अमित जायसवाल का काल की गति और मानव जीवन की अंतिम नियति से साक्षात्कार हुआ. उनका देहावसान हो गया. इसके कुछ ही दिन बाद 9 मई को अमित की मां की भी मौत हो गई. अमित का परिवार उजड़ गया.

अमित की मौत के बाद उनकी बहन ने उनकी कार से मोदी का पोस्टर फाड़ दिया. बहन और बहनोई का कहना था कि वे पीएम मोदी को उनकी उदासीनता के लिए कभी माफ नहीं कर पाएंगे. अमित के बहनोई राजेंद्र ने कहा था, ‘अमित ने पूरी जिंदगी पीएम मोदी के लिए निकाल दी. मोदी ने उसके लिए क्या किया ? ऐसे पीएम की हमें क्या जरूरत है ? हमने पोस्टर फाड़कर निकाल दिया.’

प्रधानमंत्री मोदी अपने जिस भक्त को ट्विटर पर खुद फॉलो करते थे, उसे एक अदद दवाई नहीं मिल सकी. अमित अ​केले नहीं थे. ऐसा लाखों लोगों के साथ हुआ. आम जनता में हाहाकार मचा था. गंगा में लाशें ऐसे ही नहीं उफनाई थी. पूरे उत्तर भारत में अस्पताल, बेड, वेंटिलेटर, आक्सीजन, रेमिडेसिविर, प्लाज्मा, दवाइयां ये सब सरकार के नियंत्रण में थे और इनके अभाव में अनगिनत लोग मरे. कोई नहीं जान पाया कि यह संख्या कितनी है. हालात की गवाही सिर्फ गंगा ने दी थी. हो सकता है कि आप वह सब भूल गए हों.

गोरखपुर में पुलिस के हाथों मारे गए मनीष गुप्ता कुछ महीने पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. योगी की पुलिस ने उन्हें बेवजह ठोंक दिया. कभी विदेशों में बसे भारतीयों में मोदी जी बड़े लोकप्रिय थे. आज एक वीडियो वायरल है जिसमें वही विदेशी भारतीय बच्चे मोदी जिंदाबाद नहीं बोले. आज यूक्रेन में फंसे भारतीय गरियाये जा रहे हैं. जिनके प्रति देश में सहानुभूति होनी चाहिए, उन्हें गालियां मिल रही हैं.

यह हरकत देखकर मैं अपने इस निष्कर्ष पर दृढ़ हूं कि बीजेपी किसी की नहीं है. न जनता की, न अपने कार्यकर्ता की, न देश की, न समाज की. यह एक विध्वंसक पार्टी है जो धर्म और जाति के आधार पर लोगों में फूट डालती है और सत्ता हासिल करती है. यह सत्तालोभियों का ​एक ​खतरनाक गिरोह है, जो अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. जो भी संकट में फंसा, कायरों का यह गिरोह उससे दूरी बना लेता है.

  • दैनिक भास्कर और कृष्णकांत की रिपोर्ट

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

यूक्रेन युद्ध पर : साम्राज्यवादी शक्तियों के बीच का अंतर्विरोध

Next Post

मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रुस के खिलाफ मानव ढ़ाल बना रही है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रुस के खिलाफ मानव ढ़ाल बना रही है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लोकतंत्र, न्यायिक व्यवस्था और हम

March 23, 2018

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है ?

June 20, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.