Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मैं चाहता हूं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 23, 2022
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मैं चाहता हूं
मेरा शहर छोटा रहे
दिन भर काम और
रात भर सोता रहे
सुबह सुबह लोग
एक दूसरे से
रास्तों पर टहलते बतियाते हुए मिलें
औरतें एक दूसरे की चुग़ली
करतीं हुई मिलें
और लोग एक दूसरे की
कभी-कभी बेवजह तारीफ़ करते हुए भी मिलें

तुमने कभी महसूस किया है उस आदमी के दर्द
को जिसकी कभी किसी ने तारीफ़ नहीं की ?
जैसे तुम्हारे घर में काम करती हुई कामवालियां
या तुम्हारे खेतों खलिहानों में खटते हुए मज़दूर
या तुम्हें अपनी पीठ पर ढोते हुए रिक्शा वाले

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

मैं चाहता हूं कि मेरा शहर छोटा रहे
और हरेक आदमी एक दूसरे की तारीफ़ करे
ये सोच कर कि अगर अगला नहीं होता तो
कितना अकेला हो जाता वह

मैं चाहता हूं कि
मेरे शहर के दूर दूर तक कोई
खदान नहीं निकले
कोई बड़ा सा कारख़ाना नहीं लगे

मैं चाहता हूं कि मेरा शहर
गिद्धों की दृष्टि से दूर रहे
और एक बात
मेरे शहर में कोई सोसायटी
कोई गगनचुंबी इमारत न हो
और सबका अपना घर हो
सबकी थाली में रोटी हो
सबके खेतों में पानी हो
और सबकी आंखों में सपने हों
मृत्यु अनिवार्य है लेकिन

मैं चाहता हूं कि
मेरे शहर में जब कोई मरे
तब उसे सिर्फ़ आदमी समझा जाए
हिंदू, मुस्लिम, नक्सली, आतंकवादी, संघी नहीं
क्योंकि जब ऐसा होता है तो
लाश तो लाश ही रहती है लेकिन
ज़िंदा लोग भी मुझे लाश ही दिखते हैं
क्योंकि जो कोई भी आदमी के विपक्ष में खड़ा है
वह आदमी तो नहीं हो सकता है

चलो
मेरी इस असंभव इच्छा के लिए
आप मुझे वामपंथी कह सकते हैं

मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है
मैं जानता हूं कि एक ऐसे शहर का
सपना लिए किसी दिन जाना पड़ेगा मुझे बहुत दूर
तुम्हारी आंखों में इसी सपने को बो कर
मेरे दोस्त !

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay

 

Previous Post

नये नेताओं के अलग-अलग विचार : भगत सिंह

Next Post

1990 में कश्मीरी पंडितों के द्वारा श्रीनगर के ‘अलसफा’ अखबार को प्रेषित पत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

1990 में कश्मीरी पंडितों के द्वारा श्रीनगर के 'अलसफा' अखबार को प्रेषित पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा – परिवारवाद या पैसावाद ?

February 12, 2022

लाल किले की प्राचीर से धड़ाधड़ उगलता झूठ – 3

August 16, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.