Wednesday, July 29, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाने का एकमात्र विकल्प – विपरीत परासरण

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 9, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ये सवाल वाजिब भी हैं. सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि 2014 के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था का मानवीय चेहरा कहीं खो गया है. जनकल्याणकारी राज्य का पतन इतनी जल्दी हुआ है कि आज देश की अस्सी करोड़ जनता मोदी झोला पर आश्रित है. मेरे पिछले लेख में मैंने सविस्तार इसके कारणों की व्याख्या की थी.

राहुल गांधी भी कमोबेश यही कह रहे हैं. MSME क्षेत्र की बर्बादी, असंगठित क्षेत्र की बर्बादी, छोटे किसानों की बर्बादी, सरकारी संस्थानों की बर्बादी, निजी पूंजी में अश्लील बढ़त इत्यादि कुछ ऐसे कारक हैं, जिनके चलते भारत रवांडा बनने की स्थिति में आ गया है. बढ़ते हुए विदेशी क़र्ज़, 80 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ में डूबी राज्य सरकारें, 46 लाख करोड़ रुपये के घरेलू क़र्ज़ में डूबी केंद्र सरकार, 6.1% की दर से बढ़ती क़ीमतें और पिछले 40 सालों में सबसे अधिक बेरोज़गारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कफ़न में जो कीलें ठोंक दी हैं, उनको निकाल पाना इतना आसान नहीं है. मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को भोथी छुरी से काटा है.

You might also like

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

सवाल इससे आगे का है. सवाल ये है कि क्या कोई भी आने वाली अन्य दल की सरकार (जिसकी दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है) इस गंदे पानी को साफ़ करने के लिए क्या reverse osmosis का method अपनाएगी ? क्या हम दावे के साथ कह सकते हैं कि कॉंग्रेस की सरकार बनने की असंभव स्थिति में भी वह नेहरूवादी समाजवाद की तरफ़ फिर से लौट सकेगी ? सवाल hypothetical है, लेकिन लाज़िमी है, क्योंकि धुर दक्षिणपंथ का विरोध तो सिर्फ़ दो तरीक़े से ही हो सकता है, एक लेफ़्ट टू द सेंटर की राजनीति से जिसकी बात आज राहुल गांधी कर रहे हैं, और दूसरे कम्युनिस्ट पार्टी से, जिसका कोई जनाधार भारत में आज नहीं है.

अगर मान भी लिया जाए कि 2024 में कॉंग्रेस जीत गई तो उसे परिस्थितियों को संभालने के लिए सिर्फ़ न्याय योजना पर काम करने से काफ़ी नहीं होगा. राहत सामग्री बांटकर फ़ौरी राहत पहुंचाई जा सकती है, लेकिन इससे बीमारी का इलाज नहीं होगा. कांग्रेस को इसके लिए बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय करण, निजी संपत्ति के एक सीमा के बाहर उन्मूलन, कृषि एवं भूमि सुधार, जल, वन और आदिवासी समुदाय, अल्पसंख्यक समुदाय और दलितों के अधिकारों की रक्षा हर क़ीमत पर दृढ़प्रतिज्ञ होकर करनी होगी.

साथ ही सामाजिक सद्भाव की पुनर्बहाली के लिए भाजपा, संघ और इनके सारे आनुषंगिक संगठनों पर प्रतिबंध लगा कर सबको उनके पापों के लिए क़ानूनी रूप से सज़ा देनी होगी, चाहे वह आज किसी भी पद पर क्यों न बैठा हो. नई सरकार को मोदी सरकार के द्वारा लिए गए हरेक जनविरोधी नीतियों को पलटना होगा. मोदी सरकार के द्वारा अपने मित्रों को माफ़ किया गया बैंकों के हरेक पैसे की वसूली करनी होगी. प्रशासन और न्यायपालिका में बैठे हुए हरेक संघी को बर्खास्त कर जेल भेजना होगा.

अर्थव्यवस्था को कम से कम अगले दस सालों के लिए पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में लेना होगा और ख़ास कर अदानी अंबानी जैसों की पूरी संपत्ति और व्यवसाय का राष्ट्रीयकरण करना होगा. आपको लग सकता है कि मैं कुछ ज़्यादा ही उम्मीद कर रहा हूं. आप सही हैं. मुझे भी मालूम है कि ये इनसे नहीं हो पाएगा और आपकी तरह जनता को भी मालूम है इसलिए, बिना इन नारों और ऐसे मैनिफ़ेस्टो के जनता कांग्रेस को वोट नहीं देगी.

दूसरी स्थिति ये है कि मोदी सरकार अपनी नीतियों से पीछे नहीं हट सकती है. अपनी ‘अंतरात्मा’ की आवाज़ सुनकर हत्यारे मैक्बेथ में कहा कि I have stepped too deep in the blood to return. (मैं ख़ून की दरिया में इतना दूर आ गया हूं कि अब चाह कर भी पीछे नहीं लौट सकता). क्या मोदी सरकार नोटबंदी से मची तबाही को पलट सकती है ? नहीं.

अब सरकार के सामने एक ही रास्ता बचा है. बाज़ार में तरलता की भयानक कमी और विनिर्माण, उद्योग और रोज़गार के क्षेत्रों में आए महामंदी से निपटने के लिये कम से कम दो सालों के लिए हरेक प्रकार के धन को बाज़ार में आने की खुली छूट दे, सफ़ेद हो या काला कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. मरते हुए धुर दक्षिणपंथी शासकों के लिए यही एक रास्ता बचा है क्योंकि दूसरा रास्ता दिवास्वप्न है. सरकार इस्तीफ़ा दे. वैसे आपको मालूम है कि फ़ासिस्ट इस्तीफ़ा नहीं देते.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

नारी

Next Post

खेली खायी औरत

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

by ROHIT SHARMA
July 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
Next Post

खेली खायी औरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

धन्नासेठों और सवर्णों का धर्म है संघ का हिन्दुत्व

January 3, 2020

God is not Great : गॉड इज नॉट ग्रेट

March 29, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026
Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.