Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दिल्ली सरकार में भाजपा के एजेंट मुख्य सचिव के बबाल के मायने

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 20, 2018
in ब्लॉग
3
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


भाजपा के एजेंट दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव के पद पर विराजमान अंशु प्रकाश का आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगाये गये झूठे आरोपों का अनुमान देश व दिल्ली की जनता पहले ही लगा चुकी थी. बस सवाल यह था कि इस बार भाजपा अपने एजेंटों के माध्यम से कौन-सा आरोप आम आदमी पार्टी सरकार के ऊपर लगाने वाली है. दो दिन पहले किया गया उपरोक्त ट्वीट देश के आम नागरिक को डराने के लिए काफी है. कहना न होगा आम आदमी पार्टी के गठन के साथ ही भाजपा अरविन्द केजरीवाल और उसके सरकार के साथ जिस तरीके से सार्वजनिक और छिपे तौर पर बदनाम करने, जलील करने, खरीदने, डराने, धमकाने और खुद में मिला लेने को जिस प्रकार बेकरार है, उसकी बानगी इस ट्वीट में आम आदमी का झलकता डर दिखता है, साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रति अगाध प्रेम और अपनत्व भी.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी देश भर में घोटाले-महाघोटाले को अंजाम देने में लगी हुई है, तमाम घोटालेबाजों को सही-सलामत देश से बाहर निकालकर विदेश में हजारों करोड़ रूपयों के साथ विदा कर रहे हैं. इस कारण देश भर में जिस प्रकार कोहराम मच गया है, ऐसे में आम आदमी पार्टी की उपलब्धि पर भाजपा का गश खाना लाजिमी है.

इसी कड़ी में दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा ने उच्चस्थ अधिकारी दिल्ली सरकार के तहत काम कर रहे मुख्य सचिव को अपना हथियार बनाया. भाजपा के एजेंट बनें दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जिस प्रकार बाहर मीडिया में जाकर दिल्ली सरकार पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं, वे निश्चित रूप से देश में दिल्ली के आम नागरिकों के हक-अधिकार का हनन करने का नया साजिश है.
दरअसल मुख्य सचिव अंशु प्रकाश भाजपा और केन्द्र सरकार के प्रति अपनी स्वामीभक्त दिखाने के लिए जिस प्रकार आम आदमी पार्टी के ऊपर आरोप लगा रही है, वह भाजपा की काम न करने और घोटाले करने की संस्कृति का ही एक हिस्सा है. चूंकि आम आदमी पार्टी के शासनकाल में दिल्ली में कार्यरत् भ्रष्ट अधिकारियों को घोटाले करने का अवसर केन्द्र सरकार की खुली छूट के बावजूद काफी कम है, इस कारण इन भ्रष्ट अधिकारियों में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति नफरत का पैदा होना लाजिमी है. जिस कारण आम जनता के टैक्स के पैसे पर पल रहे ये पिस्सु आम आदमी पार्टी के खिलाफ गोलबंद होने की काशिश कर रहे हैं. इनका एसोसिएशन भी इन्हीं पिस्सुओं का संगठन है, जिसका औचित्य केवल भ्रष्टाचारियों को बचाने और भ्रष्टाचार करने में निहित है.

लगभग 2.5 लाख लोगों को पिछले महीने भर से राशन नहीं मिल सका था. इसका कारण था आधार कार्ड का गलत तरीके से लागू होना. जिसकी वजह से दिल्ली सरकार के विधायकों पर जनता का भारी दवाब था. इसी मामले में विधायकों की एक मीटिंग मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई. इसी मीटिंग में मुख्य सचिव ने सभी सीमाएं तोड़े हुए किसी भी विधायक और मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब देने से साफ मना कर दिया. बकौल मुख्य सचिव, ‘‘वह सिर्फ उपराज्यपाल के प्रति जवाबदेह है.’’ चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री या विधायकों को जनहित के प्रश्नों पर कोई जवाब न देना यह मुख्य सचिव के कौन से अधिकार क्षेत्र में आता है ? इतना ही नहीं मुख्य सचिव ने कई विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और बिना किसी सवाल का जवाब दिए वहां से निकल लिए. मुख्य सचिव का यह कदम न केवल बेहद अलोकतांत्रिक ही है वरन् गैर-संवैधानिक भी.

दिल्ली समेत देश का हर नागरिक अब यह अच्छी तरह समझ चुका है कि भाजपा का नेतृत्व और केन्द्र की भाजपा सरकार हद दर्जे की नीचता के साथ जनविरोधी है. वह केवल घोटाला करने और घोटालों में अपना हिस्सा पाने भर की सरकार रह गई है. उसका मुख्य काम ही यही रह गया है कि देश भर में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचारियों का हिफाजत करना मात्र है. ऐसे में आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा की हर हरकत को देश की जनता अच्छी तरह समझ रही है, जिसका माकूल जवाब देश की जनता दे भी रही है और आगे भी भलीभांति देगी. दिल्ली की जनता भी दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की दलाली और भ्रष्ट कार्यशैली से इत्तेफाक नहीं रखती है. दिल्ली ही नहीं वरन् देश की आम जनता, आम आदमी पार्टी की हिफाजत हर प्रकार से करेंगी. एक भ्रष्ट उच्चस्थ अधिकारी के ये तथाकथित आरोप तिनके की तरह हल्के है, जिसे समझने में आम आदमी को पल भर भी नहीं लगेगा.

Read Also –

बैंक घोटालाः मोदी को गिरफ्तार करो ! ‘राईट-टू-रिकॉल’ लागू करो !!
अंबानी का मानहानि : चोर की दाढ़ी में तिनका

Previous Post

बैंक घोटालाः मोदी को गिरफ्तार करो ! ‘राईट-टू-रिकॉल’ लागू करो !!

Next Post

देश की अर्थव्यवस्था और जनता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

देश की अर्थव्यवस्था और जनता

Comments 3

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    अगले चुनाव में बची हुई तीन सीटें भी जाएगी

    Reply
  2. Uday says:
    8 years ago

    अडंगेबाजी की तो हद हो रही है..

    Reply
  3. Ramesh Pujari says:
    8 years ago

    मुख्य सचिव के आरोपों के पीछे की सच्चाई क्या है???

    लगभग ढाई लाख लोगों को पिछले महीने भर राशन नहीं मिल सका, कारण था आधार कार्ड का गलत तरीके से लागू होना। जिसकी वजह से दिल्ली सरकार के विधायकों पर जनता का भारी दवाब था। इसी मामले में विधायकों की एक मीटिंग मुख्यमंत्री के घर पर बुलाई गई। इसी मीटिंग में मुख्य सचिव ने सभी सीमाएं तोड़ते हुए किसी भी विधायक और मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि वह सिर्फ उपराज्यपाल के प्रति जवाबदेह है। चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री या विधायकों को जनहित के प्रश्नों पर कोई जवाब ना देना कौन भला अधिकारी करता है? इतना ही नहीं, मुख्य सचिव ने कई विधायकों के खिलाफ़ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और बिना किसी सवाल का जवाब दिए वहां से निकल गए। ये तो बेहद अलोकतांत्रिक और गैरसंवैधानिक है।

    अब इस घटना के बाद मुख्य सचिव बेसिरपैर के आरोप लगा रहे हैं। फटाफट भाजपा के सभी कतारबद्ध होकर मुख्य सचिव महोदय का बचाव कर रहें हैं, एक ही सुर में। तो इससे एक बात तो साफ़ है कि वे सबकुछ भाजपा के इशारे पर कर रहे हैं। भाजपा अब इतनी नीचे गिर गई है कि दिल्ली सरकार के कामकाज रोकने के लिए LG और अधिकारियों का इस्तेमाल कर रही है। भाई, अगर राशन ठीक से मिलने लगेंगे तो किसका भला होगा? दिल्ली की जनता का। लेकिन भाजपाइयों जनता की भलाई से सरोकार नहीं, बस उन्हें अपनी गंदी राजनिति की दुकान चलाने से मतलब है। सोचिये ज़रा, अगर मुख्य सचिव इस तरह के ऊटपटांग आरोप लगा सकते हैं, तो बहुत मुश्किल नहीं है ये समझना कि दिल्ली सरकार भाजपा की रुकावटों के बावजूद किस तरह से काम कर रही है।

    यहाँ इस बात पर भी ध्यान देना ज़रूरी है कि ये पूरी मीटिंग जनता को मिलने वाले राशन के संदर्भ में थी न कि विज्ञापनों के लिए, जैसा कि मीडिया में दिखाया जा रहा है। यानी पूरा मामला दिखाता है कि किस तरह भाजपा, दिल्ली सरकार के खिलाफ षड्यंत्र करने में लगी है।

    ➡️पढ़ें और अधिक से अधिक शेयर करें! #रमेश_मटियाला_आप

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्लारा ज़ेटकिन : फासीवाद

July 12, 2024

वन नेशन वन इलेक्शन : सुल्तान का संवैधानिक मतिभ्रम

October 10, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.