Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दक्षिणपंथी एलन मस्क के ट्विटर पर मालिकाना हक से दक्षिणपंथी ताकतों को बल मिलेगा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 27, 2022
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दक्षिणपंथी एलन मस्क के ट्विटर पर मालिकाना हक से दक्षिणपंथी ताकतों को बल मिलेगा
दक्षिणपंथी एलन मस्क के ट्विटर पर मालिकाना हक से दक्षिणपंथी ताकतों को बल मिलेगा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं. मस्क और ट्विटर कंपनी के बीच मालिकाना हक को लेकर यह सौदा तकरीबन करीब 44 बिलियन डॉलर में किया गया है. भारतीय रुपयों में यह राशि करीब 3 अरब 36 करोड़ 84 लाख 11 हजार 200 रुपए जितनी होगी. इस डील के बाद 16 साल पुरानी सोशल मीडिया कंपनी एक प्राइवेट कंपनी में बदल जाएगी.

एलन के पास जाते ही ट्विटर में कई तरह के बदलावों की सम्भावना है. अभी तक ट्विटर पब्लिक कंपनी है जिसके कई स्टेक होल्डर्स हैं. 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी में ट्विटर खरीदने के एलन मस्क के प्रस्ताव का माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के कई शेयरधारकों ने विरोध किया था. बाद में मस्क ने खरीदारी की राशि को बढ़ाकर 46.5 अरब डॉलर कर दिया था. ट्विटर में विरोध बढ़ने के बाद मस्क ने कहा था कि वे यदि यह सौदा नहीं होता है तो वे खुले बाजार से शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदा है. इस कीमत पर भी यह मस्क के लिए फायदे का सौदा रहा है. ट्विटर के शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 73.34 डॉलर प्रति यूनिट रहा है. इस हिसाब से मस्क की यह खरीदारी 19.14 डॉलर प्रति शेयर सस्ती रही है. मस्क को रोकने के लिए ट्विटर ने शेयरहोल्डर राइट्स प्लान को मंजूरी भी दे दी थी. मस्क के प्रस्ताव को लेकर शेयरधारकों में संशय बना हुआ था.

मस्क के प्रस्ताव को ट्विटर के प्रमुख निवेशक सऊदी के प्रिंस अल वालेद बिन तलाल अल सउद ने ठुकरा दिया था. उन्होंने कहा था, मुझे नहीं लगता कि प्रस्ताव इसके असली मूल्य के आसपास है. एलन मस्क ने डील की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, ‘बोलने की आजादी एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है. मैं नई सुविधाओं के साथ उत्पाद को बढ़ाकर, विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाकर, स्पैम बॉट्स को हराकर और सभी मनुष्यों को प्रमाणित करके ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं.’

उन्होंने कहा, ‘ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है. मैं कंपनी और उपयोगकर्ताओं के समुदाय के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.’ एलन मास्क ने ट्विटर के ख़रीदने के पीछे की वजह फ़्री स्पीच को बताया है. दरअसल एलन मास्क ने कहा था कि ट्विटर में काफी पोटेंशियल है, लेकिन इसके लिए कंपनी को प्राइवेट बनाना होगा. अब चूँकि मस्क कंपनी खरीद ली है तो अब जो भी उन्होंने वादे किए हैं वो जल्द ही दिखने शुरू हो सकते हैं.

कैसे हुई ट्विटर की शुरुआत ?

क्या आपको पता है कि ट्विटर का सफर एक पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ. आइए जानते हैं कि एक पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म से ट्विटर बनने का सफर आखिरकार कंपनी ने कैसे तय किया है ? आखिर कैसे Odeo से Twttr और फिर Twitter तक का सफर अपने मुकाम तक पहुचा है. गूगल के पूर्व कर्मचारी इवान विलियम्स और बिज़ स्टोन ने एक स्टार्टअप शुरू किया था, जो कि एक पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म था. इस पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म का नाम Odeo था जिसमें जैक डोर्सी और नोआन ग्लास भी साथ में काम करते थे.

इस Odeo पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत 2005 की गयी थी. ये पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म किसी भी मैसेज को एमपी3 में बदलकर मोबाइल नंबर के जरिए प्रसारित करता था. Odeo को टक्कर देने के लिए एप्पल ने अपना पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म iTunes साल 2005 में ही लॉन्च कर दिया. इसी समय नोआन ग्लास और इवान विलियम्स को महसूस हुआ कि उनका Odeo पॉडकास्ट उतना नहीं सुना जा रहा, जितना की उन्होंने सोचा था. आईट्यून्स इस मामले में उनके आगे निकल रहा है.

इवान विलियम्स का समझ में आ गया था कि Odeo का भविष्य पॉडकास्टिंग में नहीं है. उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों से नए सजेशन की डिमांड की. उस दौरान नोआन ग्लास ने कंपनी के सबसे बेहतरीन कर्मचारी और को-फाउंडर जैक डोर्सी से बातचीत की तो उन्होंने Twttr के बारे में बताया जो कि कुछ आकर्षक था. फरवरी 2006 में नोआन ग्लास, जैक डोर्सी और एक जर्मन डेवलपर फ्लोरियन वेबर ने कंपनी के सभी सदस्यों के सामने Twttr का प्लान पेश किया.

इस प्लान में इवान विलियम्स को संदेह था लेकिन उन्होंने नोआन ग्लास को इस परियोजना का प्रभारी बना दिया. ट्विटर का आइडिया फाउंडर टीम को Flickr शब्द सुनकर आया, जिसके बाद उन्होंने इस नीली चिड़िया वाली ड्रीम कंपनी को twttr कह कर पुकारा. जैक डोर्सी ने 21 मार्च 2006 को पहला ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘just set up my twttr.’ जुलाई 2006 में इसे लॉन्च किया गया.

15 जुलाई, 2006 तक ट्विटर की माइक्रोब्लॉगिंग सेवा आधिकारिक रूप से आम जनता के लिए शुरू की गयी. आगे चलकर अक्टूबर 2006 में विलियम्स, स्टोन और डोर्सी ने ओडियो के निवेशकों और शेयरधारकों से इसकी अधिकांश संपत्ति का अधिग्रहण कर लिया. अब ये कंपनी twttr से Twitter बन गयी थी. वर्तमान में भारतवंशी पराग अग्रवार ट्विटर के सीईओ हैं. मस्क के साथ कंपनी का डील फाइनल होने पर उनकी ओर से जो प्रतिक्रिया दी गयी है, इसमें उन्होंने कहा है कि ‘कंपनी का भविष्य अंधेरे में है.’

जनवादी ताकतों के खिलाफ राजकीय दमन का हथियार बनेगा ट्विटर

दक्षिणपंथी एलन मस्क के हाथों की मिल्कियत बनी टि्वटर, अब अपने नये मालिक के हाथों की कठपुतली बनकर दुनियाभर के दक्षिणपंथियों के ऐजेंडा पर काम करेगी और तमाम जनवादी ताकतों पर राजकीय दमन को प्रोत्साहित करेगी. इस बात की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि रुस के द्वारा यूक्रेन में चलाये जा रहे स्पेशल ऑपरेशन में एलन मस्त ने जिस तरह बढ़चढ़कर कर हिस्सेदारी ली और यूक्रेन के फासीवादी जेलेंस्की के समर्थन में अपने सेटेलाइट इंटरनेट का खुलकर इस्तेमाल किया, एलन मस्क टि्वटर का भी इस्तेमाल हथियार की तरह नहीं करेगा, इसकी संभावना बेहद कम है.

टि्वटर के रुप में एलन मस्त के हाथों में एक भयानक हथियार मिल गया है, जिसका इस्तेमाल वह जनवादी ताकतों के दमन में करेगा. जिस तरह गूगल मैप की सैटेलाइट तकनीक का इस्तेमाल कर रुस के मास्कोवा युद्धपोत को डुबोने में प्रयोग किया गया, जल्दी ही एलन मस्क की ट्विटर भी अमेरिकी साम्राज्यवादी के साथ मिलकर युद्ध में भूमिका निभायेगा. जनवादी ताकतों को अब ट्विटर की बदलती भूमिका के प्रति सतर्क हो जाना चाहिए.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मोदी के प्रचार अभियान की विशेषताएं

Next Post

प्रशांत किशोर राजनीति में विचारों की भूमिका से छद्म स्वप्न में सिमटते जाने का प्रतीक है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

प्रशांत किशोर राजनीति में विचारों की भूमिका से छद्म स्वप्न में सिमटते जाने का प्रतीक है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुमार विश्वास और ‘खाली दिमाग’ अमिताभ बच्चन

July 28, 2017

घृणित संघी राष्ट्रवाद के बजाय ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ आज का सच है

October 3, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.