Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मोदी के प्रचार अभियान की विशेषताएं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 26, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मोदी के प्रचार अभियान की विशेषताएं
मोदी के प्रचार अभियान की विशेषताएं
जगदीश्वर चतुर्वेदी

मोदी का प्रचार अभियान रेसकार में भाग लेने वाली कार की तेज गति से चला रहे हैं. यह कार इतनी तेज गति से दौड़ती है कि इसमें एक्सीडेंट भी उतना ही तेज होता है जितना तेज वह दौड़ती है. यह एक तरह का इनफार्मेशन शॉक पैदा करती है. मोदी ने भी यही किया है. उसने अनेक को इनफार्मेशन शॉक दिया है.

मोदी ने जिस गति से गुजरात को चलाया है उसमें कार रेस की तरह लगातार तगड़े एक्सीडेंट होते रहे हैं, किंतु उनके एक्सीडेंट की खबरें तो खबरें ही नहीं बन पायीं क्योंकि कार रेस का एक्सीडेंट कोई खबर नहीं होता बल्कि उसे सामान्य एक्सीडेंट के रूप में पेश किया जाता है. उसे सामाजिक खतरा नहीं माना जाता.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

मोदी के शासन में जिस तरह की कार रेस चली है उसने यह बोध निर्मित किया है कि मोदी से कोई सामाजिक खतरा नहीं है क्योंकि मोदी हाइपररीयल है, कार रेस का हिस्सा है. कार रेस में एक्सीडेंट होना सामान्य बात है, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

मोदी की हाइपरीयल राजनीति की विशेषता है कि किसी को भी नहीं मालूम होता कि सूचनाएं जनता में कैसे जा रही हैं. हम सब जानते हैं कि कोई रिमोट कंट्रोल है, जो सूचनाओं और प्रचार को नियंत्रित कर रहा है किंतु कौन है इसका किसी को पता नहीं है. मोदी का नया रूप ट्रांसप्लांटेशन की पद्धति की देन है.

अभी तक हम संप्रेषण के जिस रूप के आदी थे वह रूप परिवहन और संचार के जरिए प्राप्त हुआ था. ठोस रूप हुआ करता था. किन्तु, पीएम मोदी हाइपररीयलिटी की देन है. उनका संप्रेषण ट्रांसप्लांटेशन की देन है. मुखौटा संस्कृति की देन है. वह वास्तव समय और स्थान के साथ जल्दी एकीकृत हो जाता है.

मोदी की हाइपररीयल प्रचार रणनीति मूलत: मैग्नेटिक निद्राचारी की रणनीति है. हाइपररीयल प्रौपेगैण्डा वातावरण बनाता है. यह निर्मित वातावरण है, स्वाभाविक वातावरण नहीं है. इसमें दाखिल होते ही इसकी भाषा बोलने के लिए मजबूर होते हैं. इसके स्पर्श में बंधे रहने के लिए अभिशप्त होते हैं.

एक बार इस वातावरण में दाखिल हो जाने के बाद वही करते हैं जो वातावरण निर्देश देता है. आप बातें नहीं करते, बहस नहीं करते सिर्फ निर्मित वातावरण के निर्देशों के अनुसार काम करते हैं. इस क्रम में धीरे-धीरे आपकी चेतना भी बदलनी शुरू हो जाती है. इसी को चुम्बकीय प्रचार अभियान का जादुई असर कहते हैं. इसी को ‘मोदी लहर’ और ‘मोदीमीनिया’ कहते हैं.

मोदी की मीडिया लहर एक तरह का ‘माइक्रोवेब डिसकम्युनिकेशन’ है. इलैक्ट्रिक संवेदना और भावों का निर्माण है. इसमें आंकड़े चकाचौंध करने वाले हैं. भाषण भ्रमित करने वाले हैं. प्रौपेगैण्डा के जरिए ‘सिंथेटिक कल्ट’ पैदा किया गया है. इसके परिणामस्वरूप बौने लोग बड़े नजर आने लगते हैं. महानायक नजर आने लगते हैं. यही वजह है कि बिना किसी ठोस सकारात्मक योगदान के बिना मोदी महानायक नजर आ रहा है.

मोदी की रणनीति है सोचो मत मानो ! बोलो मत मुझे कहने दो ! सच वह है जो मैं कहता हूं ! इस भावबोध को उसने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से उपजे असंतोष के आख्यानों में लपेटकर गले उतारने की कोशिश की है.

मोदी की मीडिया रणनीति यह है कि मैं मैदान में हूं तो सिर्फ़ मेरे बारे में सोचो ! इसके लिए सबसे पहले मीडिया में समय और स्थान को घेरा गया, फिर बहसों को टीवी टाॅक-शो के ज़रिए अपदस्थ किया गया. फलत: चुनाव हो रहा है लेकिन ज़मीनी स्तर पर बहस नहीं हो रही. मीडिया निर्मित मोदी फेक है और उसे ही असली सच मानने के लिए बाध्य किया जा रहा है.

मीडिया निर्मित संघी सच ही एकमात्र सच है ! मीडिया के पब्लिक शो में संघी सच से भिन्न बोलोगे तो सुनियोजित जत्थों के हमलों और हंगामेबाजी के लिए तैयार रहो. मोदी सच के अलावा सार्वजनिक जीवन में अन्य सच कहोगे तो पिट सकते हो. बोलना है तो मोदी के पक्ष में बोलो वरना गाली खाओ, चांटे खाओ, कालिख झेलो, लात खाओ !

यानी मोदी की मीडिया प्रस्तुतियों के पूरक के तौर पर हर गली – मुहल्ले में संघ के आक्रामक जत्थे परंपरागत आतंक भाव के साथ सक्रिय हैं. यही वजह है कि एक तरफ़ मीडिया आक्रमण दूसरी ओर संघ के ‘ख़ाकी बटुकों’ के शारीरिक हमले जारी हैं.

नरेन्द्र मोदी की लहर ने एक काम किया है उसने ग़ैर-समस्यामूलक मध्यवर्गीय मन को आकर्षित किया है. जो लोग समस्याओं की जटिलताओं और देश के परिप्रेक्ष्य में सोचने के आदी नहीं हैं, उनको मोदी के मीडिया प्रचार ने आकर्षित किया है. नव्य-आर्थिक उदारनीति ने बड़े पैमाने पर जिस मध्यवर्ग की मनोदशा बनायी थी, उसका नायक मनमोहन न होकर मोदी है.

मनमोहन नीति ने ‘खाओ पीओ मौज करो’ की मनोदशा पैदा की, साथ ही परजीविता को मूल्यवान बनाया. इस परजीविता का मोदी ने बड़ी चतुराई के साथ दोहन किया है और परजीविता को आश्वासन दिया है – तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हारा काम करुंगा.’

परजीविता को विकास की चाशनी में कुछ इस तरह परोसा गया है कि सब कह रहे हैं मोदी मीठा है ! परजीविता और समस्याहीन मन का इस क़दर दोहन पहले कभी नहीं हुआ था. अब गौतम अदानी कह रहे हैं देस में कोई भूखा नहीं सोएगा. पूछो अदानी किस हैसियत से बोल रहा है ? देस को सरेआम सत्ता की मदद से लूटने वाला शख्स यह सब बोल रहा है. यानी भुखमरी आपके घर आने वाली है. आप मोदी को वोट दें, अदानी आपको राशन देगा. अदानी दानी, आप भिखारी और मोदी जी भिखारी और अदानी के संरक्षक.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

ब्राह्मण राज्य स्थापित कर अपने ही पैरों में गुलामी की जंजीर पहनने के लिए बेताब शुद्र

Next Post

दक्षिणपंथी एलन मस्क के ट्विटर पर मालिकाना हक से दक्षिणपंथी ताकतों को बल मिलेगा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

दक्षिणपंथी एलन मस्क के ट्विटर पर मालिकाना हक से दक्षिणपंथी ताकतों को बल मिलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रूस का यूक्रेन में स्पेशल सैन्य ऑपरेशन से बदला विश्व ऑर्डर

November 11, 2022

सारागढ़ी, कोरेगांव और राष्ट्रीयता

January 21, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.