Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पुराने प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त प्रधानमंत्री को दिया लोगों को बेवकूफ बनाने का नुख्सा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 14, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हेमन्त मालवीय

नव नियुक्त प्रधानमंत्री को पुराने प्रधानमंत्री ने जाते-जाते अपने झोले से निकालकर तीन बन्द लिफाफे दिये, जिन पर क्रमशः 1, 2, 3 की गिनती लिखी थी, और कहा कि ‘जब कभी भी तुम्हें कोई बड़ी समस्या ही आ जाए और हल न सूझे तो ये 1 नंबर का लिफाफा खोलना, जब कभी दूसरी बड़ी समस्या आ जाए तो ये 2 नंबर का लिफाफा खोलना और जब कभी तुम्हें तीसरी बड़ी समस्या आ जाए तो ये 3 नंबर का लिफाफा खोलना.’ नव नियुक्त प्रधानमंत्री ने खुश होकर हामी भरी और तीनों लिफाफों को संभाल कर रख लिया.

पहले कार्यकाल के 4 साल जुमलों से जनता को बहलाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के पहले कार्यकाल की तरह ही वर्तमान प्रधानमंत्री पर अपने वादे पूरे न करने, महंगाई कम बेरोजगारी खत्म न करने पे जनता ने विपक्षी दल के साथ बड़ा आंदोलन खड़ा कर लिया. वर्तमान प्रधानमंत्री के चुनाव हारने की नौबत आ गई. प्रधानमंत्री को कुछ सूझा नहीं कि अब क्या जवाब दें…?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

तभी उसे याद आया और उसने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा दिया लिफाफा नंबर 1 खोला. अंदर जो पत्र निकला उस पर लिखा था, ‘जनता को आपस में लड़वाकर, पड़ोसी देश से मिल जुल कर आपस में आतंकी हमले करवा कर देश संकट का माहौल बना कर जवाबी हमला करारा जवाब दिया. अब सीमाएं सुरक्षित है का ड्रामा कर के सारा दोष पुराने प्रधानमंत्रियों के माथे डाल दो कि ऐसा वीरता का काम उन्होनें तो 70 साल में किया ही नहीं, मैंने किया.’

‘अतः वह सब नये सिरे से ठीक कर रहा है. वो जनता के अच्छे दिन लाकर रहेगा. समस्याओं को खत्म कर सबका साथ सबका विकास सबकी आय दुगनी कर देगा. वह बेहद ईमानदार इंसान हैं, मुद्रा बंदी कर रहा है, कर वसूली करेगा … नए कानून से हालत बेहतर से बेहतर हो जाएंगे, टेक्स कम होगा, जनता उसे 5 साल और दे दे.’
प्रधानमंत्री ने वैसा ही किया और समस्या टल गई. प्रधानमंत्री और उसका दल भारी बहुमत से फिर सत्ता में आ गया.

नए कार्यकाल के 2 साल बीते जनता की स्थिति सुधरने की अपेक्षा पहले से अत्यधिक ख़राब हो गई. फिर वैसा ही गुस्सा जनता में पैदा हुआ. साल दर साल बीत रहे हैं, वादे पूरे नहीं हो रहे हैं. आधी करने के वादे के उल्टे महंगाई बेरोजगारी दुगनी हो रही है, क्यों न उसे भी पिछले की तरह हटा दिया जाए. घबराकर प्रधानमंत्री ने लिफाफा नंबर 2 खोला.

उसमें लिखा था, ‘और नए कानून बनाओ. 18-18 घण्टे काम का ड्रामा करो. देश विदेश डंका बजाने के लिए इवेन्ट मैनेजरों को हायर करो और फिर भी मंत्रिमंडल, नौकरशाही बराबर काम नहीं करता तो कुछ को हटाओ, कुछ को ट्रान्सफर करो, दिखावा करो कि जनता की तकलीफों के मद्देनजर उसके प्रशासन में कानून कायदों में भारी परिवर्तन किया जा रहा है…’.

मीडिया में बेतहाशा विज्ञापन जारी किये गए कि जन कल्याण के लिए यह प्रधानमंत्री बेहद गम्भीर है. पुरानों से बिल्कुल अलग है, संकट काल नही यह अमृत काल चल रहा है, समुद्र मंथन होगा तो जनता को थोड़ा-सा कष्ट तो होगा ही. जनता धैर्य रखें. अबकी अच्छे दिन आकर ही रहेंगे, प्रधानमंत्री ने वैसा ही किया और मुसीबत फिर टल गई.

कुछ वर्ष और बीते दूसरा कार्यकाल ख़त्म होने की अंतिम घड़ियां आ पहुंची. फिर से जनता में कोई आर्थिक सुधार स्थिति परिवर्तन नहीं होने महंगाई, बेरोजगारी, कीमते जो आधी करने के बदले चार गुनी होने पे जनता में भारी नाराजगी फैलने लगी है. अंततः गुप्तचर विभाग ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया कि जनता अबकी तो बहुत ही नाराज हैं. प्रधानमंत्री की कोई जुमलेबाजी साम, दाम, दण्ड, भेद, फुट डालो राज करो, नीति भी उसे किसी भी हालत में बचा नही पाएगी, वो झोला उठाने की तैयारी कर ले. जनता भले ही पुराने को फिर चुन लें, पर अबकी तीसरा कार्यकाल किसी भी हालत में उसे नही चुनेगी.

प्रधानमंत्री को तीसरे लिफाफे की याद आई, उसने लिफाफा नंबर 3 खोला. उसमें लिखा था – ‘पिछले 75 साल से यही परम्परा थी. मगर तुम तो नसीबवाले हो, तुमको अगले प्रधानमंत्री के लिए ऐसे ही तीन लिफाफे बना झोला उठा कर निकलने की जरूरत नही है. अब तो वाट्सप पे अंधभक्त और चुनावो में EVM सेट कर लो और आजीवन राज करो !’

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

ये किस्सा मध्ययुग का नहीं, उसी दौर का है जिसमें आप जी रहे हैं

Next Post

डेविड के सवालों का जवाब दो स्पार्टाकस

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

डेविड के सवालों का जवाब दो स्पार्टाकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चुनाव नतीजे, भक्त गवर्नर, और वामपंथी

December 12, 2018

फ़ासिस्ट भाजपा से संवैधानिक (चुनावी) तरीके से नहीं जीत सकते हैं !

March 17, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.