Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मुग़लों से लोहा ले रहे प्रवक्ताओं को बीजेपी ने अरबों के दबाव में हटाया ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 5, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मुग़लों से लोहा ले रहे प्रवक्ताओं को बीजेपी ने अरबों के दबाव में हटाया ?
मुग़लों से लोहा ले रहे प्रवक्ताओं को बीजेपी ने अरबों के दबाव में हटाया ?

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान देने के कारण भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही नुपुर शर्मा के बयान पर विवादित ट्वीट करने के कारण दिल्ली भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई करते हुए जिंदल को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है. वहीं, कतर की फॉरेन मिनिस्ट्री ने भारतीय राजदूत डॉक्टर दीपक मित्तल को तलब कर लिया और उन्हें इसमें भाजपा प्रवक्ता द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी पर विरोध जताते हुए ऑफिशियल नोट सौंप दिया.

नूपुर शर्मा के विवादास्पद बयान पर क़तर ने भारतीय राजदूत को तलब किया, कहा- माफी मांगे भारतhttps://t.co/9ByVfHiYVK pic.twitter.com/qQ6NaJhOeR

— BBC News Hindi (@BBCHindi) June 5, 2022

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

इससे घबराई भाजपा ने आनन-फानन में अपने दोनों प्रवक्ताओं को पार्टी से निकाल बाहर किया, वहीं कतर में मौजूद भारतीय दूतावास को एक बयान जारी कर कहना पड़ा कि ‘जिन ट्वीट्स के बारे में बात की जा रही है, वो भारत सरकार के विचार नहीं हैं. भारत सरकार सभी धर्मो का सम्मान करती है. जिन लोगों ने आपत्तिजनक बयान जारी किए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.’ वहीं, एक ख़बर के अनुसार कतर ने अभी हमारे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दिया जाने वाला रात्रि भोज रद्द कर दिया है.

कुवैत में सरकारी डस्टबिन पर चप्पल के चिह्नों के साथ छपा नरेन्द्र मोदी का तस्वीर

140 करोड़ का प्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा के कारण भारत दुनिया भर में बदनाम हो गया है और उससे भी शर्मनाक है कि विदेश में होती बदनामी के कारण उसे अपने नफरती समर्थकों को निकाल बाहर करना पड़ रहा है. हलांकि यह निकाल बाहर करने की प्रक्रिया कितना वास्तविक और कितना दिखावा है, यह तो हम सभी जानते हैं लेकिन इसने भारत के छबि पर जो बट्टा लगाया है, वह शायद ही भाजपा धो सके. बहरहाल, रविश कुमार ने तंज कसते हुए भाजपा को जो आईना दिखाया है, वह शायद मलहम का काम कर सके. रविश कुमार लिखते हैं.

मुग़लों से लोहा ले रहे प्रवक्ताओं को बीजेपी ने अरबों के दबाव में हटाया ? क्या अरब देशों और उनके शेखों के दबाव में बीजेपी ने अपने दो प्रवक्ता निकाले हैं ? बीजेपी ने उस वक्त कार्रवाई क्यों नहीं की, जिस वक्त विवाद सामने आया था ? ज़ाहिर है अरब देशों के दबाव में एक राष्ट्रवादी पार्टी को अपना प्रवक्ता हटाना पड़ा, यह कई तरह से शर्मनाक है.

अरब देशों में बीजेपी के प्रवक्ताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलने लगा. भारत के बारे में अच्छी बातें नहीं कही जा रही थी. बीजेपी के पास अपनी आईटी सेना है, पार्टी जवाबी अभियान चला सकती थी. अरबी सोशल मीडिया को जवाब दे सकती थी. सोशल मीडिया पर बीजेपी के समर्थक राज करते हैं. वे अरब देशों की ईंट से ईंट बजा देते लेकिन उल्टी बीजेपी ने अपने प्रवक्ता हटा लिए.

इससे उन समर्थकों और मूर्खों का मनोबल टूट सकता है, जो इन दिनों मुग़लों का बदला लेने में लगाए गए थे. इन दिनों वीरता सप्ताह चल रहा है. इसी सप्ताह में पृथ्वीराज फ़िल्म रिलीज़ हुई है. पृथ्वीराज फ़िल्म देखकर बीजेपी के नेता वर्जिश करने में लगे थे. जब एक फ़िल्म से मुग़लों का बदला लिया जा सकता है तो सोशल मीडिया से बीजेपी ने अरबों को जवाब क्यों नहीं दिया ? क्या अरब शेख़ तय करेंगे कि बीजेपी का प्रवक्ता कौन होगा ? फिर बीजेपी और समर्थक मुग़लों का बदला कैसे लेंगे ?

मज़ाक़ से इतर एक सवाल और है. क्या धंधे के दबाव के आगे कथित धर्म युद्ध से बीजेपी और गोदी मीडिया ने पांव खींच लिए ? ऐसी ख़बरें हैं कि अरब देशों के सोशल मीडिया पर भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की अपील की जा रही थी. क्या इसके लिए अरब देशों में धंधा कर रहे भारतीय उद्योग जगत ने मोदी सरकार और बीजेपी पर दबाव डाला ? यह तो और भी बुरी बात है. यूरोप को नेहरू के बयान से जवाब देने वाले विदेश मंत्री जयशंकर क्या हैं ? क्या संडे को छुट्टी पर हैं ?

आठ साल से गोदी मीडिया पर एक धर्म के खिलाफ नफ़रत फैलाई जा रही है. हर डिबेट में बीजेपी के प्रवक्ता होते हैं और नफरती बयान देते हैं. सुप्रीम कोर्ट तक ने नाराज़गी ज़ाहिर की है. बीजेपी ने सबका बचाव किया. कोई कार्रवाई तक नहीं की. कोर्ट का आदेश न होता तो हरिद्वार धर्मसंसद के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी.

बीजेपी को कई मौक़े मिले कि इन बहसों से दूर रहें लेकिन उसके प्रवक्ता से लेकर मंत्री तक कभी इशारे में तो कभी सीधे-सीधे एक धर्म के खिलाफ बयान देते रहे. लेकिन अरब देशों के सोशल मीडिया पर दो घंटे अभियान क्या चला, उसके दबाव में बीजेपी पीछे हट गई. शायद पहली बार बीजेपी ने दो-दो प्रवक्ताओं को हटाया है और पार्टी से निकालना पड़ा है.

सिम्पल बात है, जिस तरह से इस वक्त में अंग्रेजों से बदला नहीं लिया जा सकता, उसी तरह से इस वक्त में मुग़लों से बदला नहीं लिया जा सकता क्योंकि दोनों के सुल्तान, गवर्नर और सेना अब नहीं है. वो अतीत का हिस्सा हैं. उनके वक्त में जिन्हें लड़ना था, उन्होंने क़ुर्बानी दी है.

दबाव में प्रवक्ताओं को हटा कर बीजेपी ने एक और बड़ी गलती की है. सही फ़ैसला वो होता जब दोनों प्रवक्ताओं को तभी का तभी निकाल दिया जाता. सही काम तब बड़ा होता है जब आप ख़ुद करें या किसी को बताने पर समय से करें. बाहरी देशों के दबाव में आंतरिक फ़ैसले नहीं लिए जाते. बीजेपी के प्रवक्ताओं ने भारत का नाम ख़राब किया तो बीजेपी ने मान कर समर्थकों का काम ख़राब कर दिया.

वहीं, कृष्ण कांत अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखते हैं कि क्या नफरत के खिलाफ गोलबंदी से मोदी जी घबरा गये ? भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया है. इन दोनों ने पैगम्बर मोहम्मद साहेब का अपमान करने वाले बयान दिए थे. इनके बयानों का खंडन भी जारी कराया गया है.

खबर है कि इस टिप्पणी के बाद अरब देशों में भाजपा प्रवक्ता के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हुई. भारतीय कंपनियों का बहिष्कार शुरू हो गया. वहां काम कर रहे भारतीयों पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा था. सऊदी अरब, पाकिस्तान समेत कई देशों के लोगों ने विश्वव्यापी ट्विटर ट्रेंड चलाया. खाड़ी देशों में कूड़ाघरों पर मोदीजी के पोस्टर लगा कर उन पर जूते छापे गए.

इसके बाद बीजेपी ने अपने दो प्रवक्ताओं की टिप्पणी का खंडन किया और कहा कि वह सभी धर्मों आदर करती है और किसी भी धार्मिक महापुरुष के किसी अपमान का पुरजोर निंदा करती है.

जैसे भारत से बाहर हमेशा गांधी और नेहरू लाज बचाते हैं, वैसे ही अब लोकतंत्र और सेकुलरिजम लाज बचाएगा. भारत जिन आधुनिकतम मूल्यों की बुनियाद पर खड़ा हुआ है, वह बुनियाद गांधी, नेहरू और अंबेडकर जैसे विश्वपुरुषों ने रखी थी. आखिरकार साम्प्रदायिकता का चोला उतार कर सेक्युलरिज़म के पर्दे के पीछे दुबकना पड़ेगा.

सौमित्र राय लिखते हैं – अरब देशों के दबाव में बीजेपी की तरफ़ से अपने दो प्रवक्ताओं पर हुई कार्रवाई से 2 सवाल उठते हैं :

  1. यह उस भारत सरकार का सरेंडर है, जो सभी देशों को अंदरूनी मामला बताकर टरका देती थी. आज ऐसा क्यों नहीं हुआ ?
  2. बीजेपी ने आज आधिकारिक रूप से मान लिया कि उसकी ही पार्टी के लोग साम्प्रदायिक सद्भाव पर घासलेट छिड़क रहे हैं. राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में ठीक यही कहा था.

हालांकि इससे दो बातें और जुड़ी हैं –

  1. भारत के गोदी मीडिया एंकर शाम को बीजेपी IT सेल से गलबहियां करते हैं. डिबेट की भड़काऊ स्क्रिप्ट तैयार करते हैं. उन्हीं के इशारे पर पैनलिस्ट तैयार होते हैं. घासलेट वहां भी बीजेपी IT सेल ही डालती है. माचिस तो नूपुर शर्मा जैसे प्रवक्ता जलाते हैं.
  2. बीजेपी नूपुर शर्मा और नरसिंहानंद जैसे लोगों को घासलेट डालने देती है. उसे ऐसे ही भड़काऊ लोग चाहिए, जो आप जैसे विद्वानों के पिछवाड़े पर माचिस लगा जाएं.

बात यहीं खत्म नहीं होती. हिन्दू समाज अपने पड़ोसी गैर हिन्दू को गाली देता है. उसकी भावनाओ को आहत करता है यह सोचकर कि ये हमारा मुल्क है, तुम क्या कर लोगे ? हम अपनी जाति, मज़हब को सर्वोपरि मानते हैं, इंसानियत को नहीं. हम चाहते हैं कि अपने धर्म, जाति का दबदबा हो. यही धार्मिक दक्षिणपंथ है- जिसे कट्टरवाद कहें.

आज कुवैत ने फ़िल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान को बैन कर दिया. अरब मुल्कों के हाथ तेल है, पैसा है, यह पैसा हमारे देश को भी चलाता है. आज जो कुछ हुआ, उसके बाद भारत की बीजेपी सरकार को संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद जैसे शब्दों को हटाने की बात भूल जानी चाहिए.

याद रखें- आपकी सरपंची भारत तक है. यहां आप पृथ्वीराज चौहान भी हो सकते हैं और औरंगज़ेब भी. कुएं का मेंढक जब बाहर झांकता है तो ही उसे अपनी औकात का पता चलता है. विदेश नीति यहीं से शुरू होती है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

लॉकडाउन का एक डरावना-क्रूर चेहरा : गरीबों की साईकिल बेचकर यूपी सरकार कमाई 21 लाख रुपये

Next Post

अरबों से मुक़ाबला करने के लिए रवीश कुमार ने की अक्षय कुमार से अपील

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

अरबों से मुक़ाबला करने के लिए रवीश कुमार ने की अक्षय कुमार से अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

होलोकास्ट बनाम ‘होलोकास्ट इंडस्ट्री’…

February 8, 2024

बस्तर : आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या करने के लिए सरकार पुलिस फोर्स भेजती है

July 21, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.