Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

रोड हिप्नोसिस / सड़क सम्मोहन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 20, 2022
in लघुकथा
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रोड हिप्नोसिस / सड़क सम्मोहन

मैं पतिदेव से – ‘पता चला, मेरी मित्र रूचि का मित्र अपने कुछ मित्रों के साथ एक शादी से लौट रहा था. रास्ते में सुबह चार बजे के करीब भयानक दुर्घटना में कोई मित्र नहीं बचा. बहुत बुरा हुआ. ऐसा कैसे हो जाता है ? कहीं वो सोने तो नहीं लगा था ? ज्यादातर सड़क दुर्घटनायें इसीसमय होती हैं !’

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

पतिदेव – ‘हो सकता है वह रोड हिप्नोसिस का शिकार हो गया हो !’

मैं – ‘अब यह क्या बला है … ? हिप्नोसिस यानी सम्मोहन ? ऐसा भी कोई सम्मोहन होता है क्या ?’

पतिदेव – ‘बिल्कुल होता है. किसी भी वाहन की ड्राइविंग करते समय की एक शारीरिक स्थिति होती है. सामान्यतः लगातार ढाई-तीन घंटे की ड्राइविंग के बाद रोड हिप्नोसिस प्रारम्भ होता है. ऐसी सम्मोहन की स्थिति में आंखें खुली होती हैं लेकिन दिमाग अक्रियाशील हो जाता है. अतः जो दिख रहा है उसका सही विश्लेषण नहीं हो पाता, नतीजा सीधी टक्कर वाली दुर्घटना हो जाती है.’

मैं – ‘अच्छा ऐसा होता क्या है ऐसे टाइम ?’

पतिदेव – ‘इस सम्मोहन की स्थिति में दुर्घटना के 15 -20 मिनिट तक चालक (ड्राइवर) को न तो सामने के वाहनों का आभास होता है और न ही अपनी स्पीड का और जब 100 की स्पीड से टक्कर होती है तो भयानक दुष्परिणाम सामने आते हैं.’

मैं – ‘तो इससे बचने के कुछ उपाय भी तो होंगे ?’

पतिदेव – ‘बिल्कुल है ! रोड हिप्नोसिस या सड़क सम्मोहन की स्थिति से बचने के लिए हर दो से ढाई-घंटे ड्राइविंग के पश्चात रुकना चाहिए. चाय-कॉफी पियें, 5-10 मिनिट आराम करें और मन को शांत करें. आपस में बात करते रहें.

‘ड्राइवर के बगल में सो रहे व्यक्ति को सोने ना दें. तुम्हें याद होगा जब तुम बगल में सोने लगती हो तो मैं तुम्हें पीछे भेज कर बच्चों को आगे बुलावा लेता हूं … !’

मैं – ‘हां जिस कारण में अक्सर चिढ़ भी जाती हूं.’

पतिदेव – ‘हां और बच्चे चिढ़ाते भी हैं. और हां एक और उपाय ये है कि ड्राइविंग के दौरान स्थान विशेष और आते-जाते कुछ वाहनों को याद करते चलें. अगर आप महसूस करें कि पिछले 15 मिनिट का आपको कुछ याद नहीं है तो इसका मतलब है कि आप खुद को और साथ बैठे लोगों को मौत के मुंह में ले जा रहे हैं.

‘और हां रोड हिप्नोसिस या सम्मोहन अचानक रात के समय होता है जब अन्य यात्री सो या ऊंघ रहे होते हैं. अतः बेहद गंभीर दुर्घटना हो सकती है इसलिए दो दो ढाई ढाई घंटे के पश्चात, अगर कहीं का लंबा सफर कर रहे हो तो रास्ते में रुक कर चाय पानी, कॉफी, नाश्ता करते हुए चलना चाहिए.

‘कई बार चालक लोग रुकना नहीं चाहते. उन्हें लगता है जितना जल्दी गंतव्य स्थल पर पहुंच जायं उतना अच्छा है. ऐसी सिचुएशन में साथ चल रहे यात्रियों को जानबूझकर नेचर कॉल का बहाना बनाकर रोक देना चाहिए ताकि 10-20 मिनट का गैप हो जाए.’

मैं – ‘लेक्चर तो बहुत अच्छा दे रहे हो. जब हम लोग रुकने को कहते हैं तो कहीं जल्दी रुकते नहीं. 10 मिनट बाद रुकने को कहकर एक डेढ़ घंटे का सफर तो कर ही लेते हैं आप !’

पतिदेव – ‘अब तुमको रोड हिप्नोसिस के बारे में बता दिया. इसका मतलब यह नहीं कि हर आधे घंटे पर मैं गाड़ी रोकता चलूंगा !’

मैं – ‘हां हमें अच्छे से पता है कि गाड़ी वहीं रुकेगी जहां ड्राइवर का मन होगा. मैंने…., जाने दो ज्यादा न बोलें तो ही अच्छा है !’

पतिदेव – ‘नहीं तुम बोल लो. कुछ भी मन में नहीं रखने का ! काश रोड हिप्नोसिस की तरह कोई पति हिप्नोसिस भी होता !’

मैं – ‘क्या कहा !’

पतिदेव – ‘कुछ नहीं… मेरी इतनी मजाल….!’

  • सीमा मधुरिमा, लखनऊ

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

बुढिया की जिद और उसका बेटा

Next Post

वे डरते हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

वे डरते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कल्याण सिंह : सांप्रदायिक राजनीति इसकी उपलब्धि जिसकी क़ीमत कल्याण सिंह नहीं, आपके बच्चे चुकाएंगे

August 23, 2021

बेरोजगारी का दंश और छात्र आन्दोलन का भूकम्प

January 25, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.