Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

आज बचेंगे तो कल सहर देखेंगे

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 7, 2022
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुछ लोग मुझे इसलिए छोड़े
कि मैं उनके जैसा
उनके जितना उतना अच्छा नहीं था
वे लोग मुझे ज्यादा छोड़े
जो बहुत ज्यादा अच्छा थे

उस पीपल पेड़ के नीचे बैठ, लेकिन
मैं यही जाना कि सच्चा होना
अच्छा होना नहीं होता
लेकिन साथ ही यह भी जाना
अच्छा नहीं होने के डर से
सच्चा नहीं होना भी अच्छा नहीं होता

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

जो खुद शीशा तोड़ते हैं
वही उंगली कटने का इल्जाम
शीशों पर मढ़ते रहे हैं

उन्हें मैं क्या कहूं
उन्हें मैं यही कहूं
मधुमेह में करेला खाना अच्छा रहता है
एक ग्लास नीम का जूस
खून माफ तो नहीं करता
खून साफ जरुर कर देता है

कुछ में दैवीय प्रतिभा होती है
झूठ पर कालजयी कविता लिख कर भी
कालजयी कालपुरुष बन जाते हैं
नवरत्नों में और सप्तर्षियों में जगह पा लेते हैं

अकबर इलाहाबादी इश्क पर ज़ोर देते हैं और
एक मैं हूं इस चौराहे पर खड़ा
कब से आग आग चिल्ला रहा हूं
न लोग सुनते हैं, न दमकल आती है
मैं इसे किसी तरह किसी की आरामतलबी नहीं कहूंगा

ऐसे भी सार्वजनिक क्षेत्र की परिसंपत्तियां बिकने को हैं
नाम में क्या है विमुद्रीकरण कहो या विनिवेश
या बपौती का एहसानफ़रामोश ऐश

हाड़ कंपाती इस भीषण ठंड में बेहतर है
घर की छपरी जो फिल्हाल वही मेरे पास है
पहले जला लेते हैं

आज बचेंगे तो कल सहर देखेंगे

मुझे लगता है
चंदन टीका लगाना
दाढ़ी बढ़ाना
दीवारों को विशेष रंग से
रंग रोगन कर नया नाम देना
गंगा की विशेष आरती में
शामिल होना
ज्यादा अच्छा है
बनिस्बत उस सच के बोलने और उस सच के स्वीकारने के

शायद, अब आप समझ रहे होंगे
फिर भी, आम से अलग, आप
खास अमरूद होना क्यों चाहते हैं

  • राम प्रसाद यादव

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

BHU : पकौड़ा रोजगार की अपार सफलता के बाद पेश है कंडा पाथो योजना

Next Post

अक्‍लमंद, मूर्ख और गुलाम

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

अक्‍लमंद, मूर्ख और गुलाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अथ नीतीश-मोदी रिश्ता कथा

March 26, 2022

लोकतंत्र की सत्ता पर काबिज अपराधी सरगना मोदी-शाह, साबित हो सकता है लोकतंत्र की ताबूत में आखिरी कील

December 9, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.