Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

अवैध

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 3, 2022
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धरती पर कुछ साम्राज्य थे
जिनका राष्ट्रों पर अवैध कब्जा था.
राष्ट्र लड़ रहे थे साम्राज्यवादियों के खिलाफ.

राष्ट्र में धरती थी हरी-भरी
जंगल, नदी, पहाड़ थे
कुछ कॉर्पोरेट्स का अवैध कब्जा था इन पर
आदिवासी लड़ रहे थे कॉर्पोरेट्स के खिलाफ.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

राष्ट्र में उपजाऊ जमीनें थीं
सामंतों का अवैध कब्जा था इन पर.
जमीन जोतने वाले लड़ रहे थे, सामंतों के खिलाफ.

राष्ट्र में कारखाने थे, खदान थे कई
मेहनत पर अवैध कब्ज़ा था पूंजीपतियों का
मजदूर लड़ रहे थे पूंजीपतियों के खिलाफ.

राष्ट्र में धर्म थे कई
एक धर्म का अवैध कब्जा था संस्थानों पर
अल्पसंख्यक लड़ रहे थे, हिंदू फासीवाद के खिलाफ.

राष्ट्र में न्यायपालिकाएं थीं
कानून पर अवैध कब्ज़ा था जिसका.
न्याय लड़ रहा था न्यायपालिका के खिलाफ.

राष्ट्र में परिवार थे
पितृसत्ता का अवैध कब्जा था घरों पर
औरतें बच्चे लड़ रहे थे पितृसत्ता के खिलाफ.

राष्ट्र के इन अवैध कब्जाधारियों की एक अवैध सरकार थी
अवैध सरकार के पास बुलडोजर थे
इसलिए ये सारे अवैध कब्जे वैध थे
अवैध थी जनता,
उसकी लड़ाइयां अवैध थी.

वैधता की इस व्याख्या में
लड़ती जनता ने
अवैध होना अपना नया नागरिक धर्म चुना है
अवैध होना सच्ची नागरिकता है.

यह कविता
लड़ते नागरिकों के
अवैध होने की खुली घोषणा हैं

आओ, अपना बुलडोजर इधर भी लाओ।

  • सीमा आज़ाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

शुद्र मोदी के नेतृत्व में दासता की बेड़ियां पहनने को बेताब शुद्र

Next Post

मांओं की अपनी प्रेम कहानियां

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

मांओं की अपनी प्रेम कहानियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पुंसवादी मोदी का पापुलिज्म और मीडिया के खेल

October 15, 2023

Above the Law यानी कानून से ऊपर यानी अब चोर भी Above the Law हो गए !

November 26, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.