Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

जेएनयू की दीवार पर संघी नारा, संघी सांप्रदायिकता का घिनौना खेल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 6, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
जेएनयू की दीवार पर संघी नारा, संघी सांप्रदायिकता का घिनौना खेल
जेएनयू की दीवार पर संघी नारा, संघी सांप्रदायिकता का घिनौना खेल
राम अयोध्या सिंह

अभी हाल में ही जेएनयू कैंपस की दीवारों पर लिखे ये नारे दिखाई पड़े कि भारत के ब्राह्मणों और बनिए भारत छोड़ दो. यह समझना कोई मुश्किल काम नहीं है कि ऐसी गंदी हरकतें करने वाले कौन होंगे ? केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद से लगातार ही जेएनयू का महौल खराब करने की कोशिश होती रही है और यह भी सबको मालूम है कि ऐसा करने वाले विशुद्ध रूप से संघ और भाजपा से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लफंगे ही हैं, जिनके लिए जेएनयू से वामपंथियों को समाप्त करना ही एकमात्र उद्देश्य है.

सांप्रदायिकता का घिनौना खेल संघ के इशारे पर भाजपा, एबीवीपी और उनके अन्य आनुषंगिक ईकाईयां खेल रही हैं. मोदी सरकार ने तो भारतीय राजनीति का केन्द्रीय विमर्श ही सांप्रदायिकता को बना दिया है. संघ और भाजपा के नेताओं के साथ ही तमाम केन्द्रीय मंत्रियों, स्वयं प्रधानमंत्री इस घिनौने सांप्रदायिक खेल में सक्रिय रूप से शामिल हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

ये लोग हर जगह और हर समय इसी प्रयास में लगे हुए होते हैं कि सांप्रदायिक दंगों की श्रृंखला सतत जारी रहे. अपने इस अभियान के लिए ये लोग हर तरह के षड्यंत्र, तिकड़म और साजिश में लगे रहते हैं. सांप्रदायिक दंगा इनकी राजनीति के लिए प्राणवायु है, जिसके बिना ये मर जाएंगे. इसके पूर्व ये ही संघी और भाजपाई अयोध्या में भी इसी तरह का खुराफात कर चुके हैं, जब मुसलमानों के वेश में भाजपाई हिन्दुओं ने दंगा फैलाने के लिए मंदिर को अपवित्र करने की कोशिश की थी, और कुछ ही समय के बाद वे पकड़े गए, जिससे सारा भेद खुल गया. तेजपुर और असम के तिनसुकिया में भी ऐसा ही प्रपंच रचा गया. बंगाल के हुगली, कर्नाटक के हुबली और ओडिशा के कटक में भी ऐसा ही घिनौना षड्यंत्र रचा गया था.

इसी कड़ी में हैदराबाद में पाकिस्तान का झंडा फहराया गया, पर वहां भी ऐसा करने वाले भाजपाई ही निकले. बंगाल के मिदनापुर में पुनः सांप्रदायिकता का यही जहरीला खेल खेला गया, और वहां भी पकड़े गए लोग हिंदू और भाजपाई ही निकले. आखिर ये लोग चाहते क्या हैं ? इतना तो स्पष्ट है कि मोदी सरकार के स्थायित्व के लिए ये लोग संघ और भाजपा के नेतृत्व में सांप्रदायिकता का यह जहर पूरे देश में फैलाना चाहते हैं, ताकि चुनाव में हिन्दू मतों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में हो, और उनके गोलबंदी और लामबंदी से चुनावी वैतरणी को पार किया जा सके.

देश को बेचने की जो साजिश चल रही है, उसके खिलाफ कोई आवाज़ न उठे, इसके लिए जरूरी है कि सांप्रदायिकता का यह खेल चालू रहे. सांप्रदायिकता के इसी खेल के बीच देश को पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के हाथों बेच दिया गया. संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका को पंगु बना दिया गया, और संवैधानिक संस्थाओं को तोता बनाकर छोड़ दिया गया है. शिक्षा और स्वास्थ्य को बर्बाद कर दिया गया और उनके निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

धर्म और खोखले राष्ट्रवाद के मुखौटे तले नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर उन्हें गुलाम बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. राष्ट्रवाद के झूठे नारों के बीच राष्ट्र के विध्वंस का खतरनाक खेल जारी है, और जनता खामोश है. यही तो उनकी राजनीति है कि वे देश को लूटते और लूटवाते रहें और जनता मौन साधे चुपचाप देखती रहे. आज भारत फासीवाद के बूटों के तले रौंदा जा रहा है, और जनता की जुबां बंद है. सांप्रदायिकता के संघी यज्ञ में देश की आहुति दी जा रही है.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

हिटलर सिर्फ़ ‘हिटलर’ में नहीं होता

Next Post

ईरान में हिजाब से जीत मगर यहां ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

ईरान में हिजाब से जीत मगर यहां ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अगर दर्शन सूफियाना हो तो वह साइंसदाना कैसे हो सकता है ?

May 21, 2023

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बनाम दलाल नरेन्द्र मोदी

February 10, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.