Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

हिटलर सिर्फ़ ‘हिटलर’ में नहीं होता

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 6, 2022
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हां
सही कह रहे हो तुम
रवीश कुमार !

हिटलर सिर्फ़
हिटलर में नहीं होता
हिटलर सिर्फ़ जर्मनी में नहीं होता
हिटलर सिर्फ़
अधकटी मूंछ और फ़ौजी पोशाक में
नहीं होता

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

हिटलर सिर्फ़ यहूदियों के
ख़िलाफ़ ही नहीं होता

हिटलर !
बेरंग
बेरूप
हवा की तरह
बे रोक-टोक
कहीं भी चला जाता है

सभी सरहदों के पार
हर बंदिश को लांघ

वह तो
हवा में विषाणु जैसे
महामारी बन
फैल जाता है !

हिटलर !
बनने से पहले
दिखाई नहीं देता
लेकिन
हमारे भीतर घुसकर
हमारे
दिल-दिमाग़ को रोज़
थोड़ा-थोड़ा जहरीला बनाता रहता है

उसके निशान
यहां-वहां
उभरते रहते हैं,
जब भी हम हिंसक जानवर की तरह
करने लगते हैं बरताव

हमारे अंदर का हिटलर
कभी किसी को काटकर
सताकर
लेता है मज़ा !
हमारी भी बन जाती है एक फ़ौज
और उसकी
अपनी एक संहिता !
ख़ुद के लिये नहीं
सिर्फ़ दूसरों के लिये

अब सिर्फ़ हम
और हम होते हैं,
बाक़ी सब दुश्मन !
हम
धरती पर चाहते हैं
सिर्फ़
हमारा साम्राज्य !
हमें
धर्म, नस्ल, जाति, भाषा, रंग
किसी भी बहाने
ख़ून है बहाना
यही है मज़ा !

हम
आतंक और ख़ौफ़ बन
चाहते हैं
बेधड़क घूमना
पहन आदमी को
जूते की तरह
चाहते हैं
खट-खट करते चलना
छाती के पूरे ज़ोर के साथ

आदमी एक चलता हुआ जूता,
या एक चलती हुई
लाश
क्या फ़र्क़ है !

देखो !
यह होलोकास्ट म्यूज़ियम !
यह सिर्फ़
वाशिंगटन में
जर्मनी में
वियतनाम में
अफ़्रीका में
अफ़ग़ानिस्तान में नहीं
हिटलर के ये यातना शिविर !
मृत्यु शिविर !
हर जगह हैं !
हमारे यहां भी है
जलियांवाला बाग़
या फिर गुजरात 2002 !

और सिर्फ़ जूतों में तब्दील हो चुकी जो लाशें
रवीश कुमार ! तुमने देखी !
उन जूतों में ही
इंसानियत अब तक
ज़िंदा है,
सिसकती, रोती और पुकारती
एक तस्वीर के फ़्रेम में क़ैद
फिर किसी यात्रा पर
निकल पड़ने को तैयार

रविश कुमार !
सुन रहे हैं हम ये सिसकियां !
ये पुकार !

  • सरला माहेश्वरी
    रविश कुमार के जन्न्मदिन पर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

चोर

Next Post

जेएनयू की दीवार पर संघी नारा, संघी सांप्रदायिकता का घिनौना खेल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

जेएनयू की दीवार पर संघी नारा, संघी सांप्रदायिकता का घिनौना खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रिटिश साम्राज्यवाद ही क्यों, कभी सोचा है ?

June 13, 2020

अमित शाह मार्च 2026 तक माओवादियों को समाप्त करेंगे ?

March 20, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.