Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मैं कवि हूं !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 13, 2023
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मैं कवि हूं !
कविता रचता हूं !
कविता पढ़ता हूं !
यह रोजगार है मेरा
यह पेशा है मेरा
मैं पेशेवर कवि हूं !

मेरी कविता में कसावट होती है.
रस से परिपूर्ण, छंद से सजी हुई
अलंकार से अलंकृत, बिंब की बुनावट
सौंदर्य का बोध कराती शब्दों का जाल
उधेड़ती हुई बाल की खाल
मेरी कविता में कमाल होती है !

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

ये कहां मिलती है उनकी कविताओं में
जो लिखते हैं शोषित, मजलूमों, किसानों पर
बात करते हैं जुल्म, अत्याचारों पर
बस यथार्थ का बोध कराती हुई भाव
ब्याकर्णिय गलतियों से भरपूर
उनकी कविताएं निष्प्राण होती है,
मेरी कविता !
मेरी कविता तो महान होती है !

मैं बड़ा कवि हूं !
पढ़ी जाती है मेरी कविताएं
बड़े सरकारी व पूंजीपतियों द्वारा आयोजित
सम्मेलनों ने
अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में
सरकारी आयोजनों में
जहां जमा होते हैं सरकारी अमला
अफसर, मंत्री, काले कोट वाले
बड़े बड़े लोग.

क्या कहते हो ? ये जुल्मी, हत्यारे
भ्रष्ट, व्यभिचारी, लुटेरे होते हैं !
शूट बूट के अंदर
मजलूमों के खून से सने, वे
पहने गंजी बनियान होते हैं !
अरे छोड़ो यार, हमें इससे क्या मतलब
इनके यहां ही तो हमारी कविता जवान होती है !

अहा ! क्या कविता पाठ होता है !
क्योंकि
यहां कविता पाठ में
सूरा सुंदरी का इंतजाम होता है.
जब सुनाता हूं कविता में
किसी मंत्री, अफसर का गुणगान
उन्हें बना देता हूं
अपनी कविता से महान
या सुनाता हूं कविता
किसी कमसिन लड़की के बारे में
वर्णन करता हूं उसके
काले सुनहरे शिलकी बालों की
बड़ी कजरारी आंखें, गुलाबी गालों की
सुराही जैसा गला, लिपिस्टिक लगे पतले होंठ
पतली लचकती कमर, लम्बे सुडौल पांवों की
गोलाई लिए हुए उसके पुष्ट छाती के बारे में,

तब क्या कहने !
सबलोग एक साथ वाह ! वाह ! करते हैं
होंठों से जाम लगाये
मेज थपथपाते हुए
नोटों की बरसात करते हैं !

सोचो ! उस समय के खुशी का ठिकाना
क्या स्थिति रहती होगी हमारी
जब कोई अफसर, मंत्री
स्टेज पर आकर
ये एलान करता है
कि कवि सम्राट फलां बाबू को
ये अवॉर्ड मिलता है,
आज से कहाएंगे ये कवि दरबारी !

  • सुमन

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अडानी-मोदी क्रोनी कैपिटलिज़्म : यह कैसा राष्ट्रवाद है तुम्हारा ?

Next Post

दरिंदा बुलडोजर, बेशर्म सरकार, बेजुबान लोग

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

दरिंदा बुलडोजर, बेशर्म सरकार, बेजुबान लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

डाकू के शक्ल में स्टेट बैंक ऑफ इंडियाः कामनवेल्थ बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया से तुलनात्मक अध्ययन

September 23, 2018

हर शहर में एक बदनाम औरत होती है

August 5, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.