अडानी-मोदी क्रोनी कैपिटलिज़्म : यह कैसा राष्ट्रवाद है तुम्हारा ?
756 बार पढ़ा गया

अडानी-मोदी क्रोनी कैपिटलिज़्म : यह कैसा राष्ट्रवाद है तुम्हारा ?
श्याम सिंह रावत
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर लगे वित्तीय गड़बड़ी और खातों में हेराफेरी के आरोप के बाद यह चौतरफा संकट में घिर गया है. इस समूह को दुनिया भर से लगातार झटके लग रहे हैं. इससे गौतम अडाणी के न केवल विदेशों में चल रहे कारोबार पर संकट गहराने लगा है, बल्कि वैश्विक रेटिंग एजेंसियों द्वारा स्तर गिरा देने से इस समूह में निवेश करने वालों का रास्ता भी बंद हो गया है. इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ना लाजिमी है -
श्याम सिंह रावत
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर लगे वित्तीय गड़बड़ी और खातों में हेराफेरी के आरोप के बाद यह चौतरफा संकट में घिर गया है. इस समूह को दुनिया भर से लगातार झटके लग रहे हैं. इससे गौतम अडाणी के न केवल विदेशों में चल रहे कारोबार पर संकट गहराने लगा है, बल्कि वैश्विक रेटिंग एजेंसियों द्वारा स्तर गिरा देने से इस समूह में निवेश करने वालों का रास्ता भी बंद हो गया है. इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ना लाजिमी है -
- बांग्लादेश ने अडाणी पॉवर लिमिटेड के साथ 2017 के बिजली खरीद समझौते में संशोधन की मांग की है. बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड के अनुसार कोयले से पैदा होने वाली बिजली काफी महंगी है. बांग्लादेश ने भारत के झारखंड में अडाणी के संयंत्र के लिए खरीदे जाने वाले कोयले की अत्यधिक कीमत का पेंच फंसा दिया है.
- ऑस्ट्रेलिया में अडाणी ग्रुप ब्रैवस नाम से वहां के क्वींसलैंड राज्य में कारमाइकल कोयला खदान, उससे जुड़ी एक रेल लाइन और नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल का संचालन करता है, जो क्वींसलैंड का कोयला निर्यात के लिए एक प्रमुख बंदरगाह है. कंपनी के पास वहां एक सोलर फार्म भी है. अब ऑस्ट्रेलिया के कॉरपोरेट नियामक ने कह दिया है कि वह हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की समीक्षा करेगा. ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ सालों से पर्यावरणीय एक्टिविस्ट्स अडाणी ग्रुप का बड़े पैमाने पर विरोध कर रहे हैं. वे संगठित होकर 'स्टॉप अडाणी' नाम से एक कैंपेन चला रहे हैं.
- फ्रांस की एनर्जी कंपनी टोटल एनर्जी ने अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है. टोटल एनर्जी अडाणी ग्रुप में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है. टोटल एनर्जी ने अडाणी ग्रुप के हाइड्रोजन प्रोजेक्ट में निवेश को होल्ड पर डाल दिया है और कहा है कि जब तक अडाणी ग्रुप की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप की जांच नहीं हो जाती, तब तक वह आगे निवेश नहीं करेगी.
- ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंटरनैशनल (MSCI) ने अडाणी ग्रुप की चार 4 कंपनियों—अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी टोटल गैस, अडाणी ट्रांसमिशन और ACC की सिक्योरिटीज के फ्री-फ्लोट स्टेटस में कटौती की है. एमएससीआइ ने कहा है कि गौतम अडाणी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों को अब फ्री फ्लोट कैटेगरी से बाहर निकाला जा रहा है. यह कदम MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में अडाणी समूह के प्रभाव पर बुरा असर डालेगा.
- मूडीज (Moody’s rating) ने अडाणी ग्रुप को झटका देते हुए इसकी 8 कंपनियों की रेटिंग में बदलाव किया है. अडाणी की 4 कंपनियों में से 4 कंपनियों को स्थिर से नकारात्मक रेटिंग में बदल दिया गया है.
- इंग्लैंड में हिंडेनबर्ग रिपोर्ट से मचे हंगामे के बाद अडाणी ग्रुप के 20,000 करोड़ रुपए के एफपीओ (वापस ले लिया है) से जुड़ी ब्रिटिश कंपनी एलारा कैपिटल पीएलसी के कार्यकारी निदेशक और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई लॉर्ड जो जॉनसन को वहां मचे हंगामे के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा.
- सिटी ग्रुप, उसके बाद क्रेडिट सुइस और फिर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने भी अडाणी समूह को झटका दिया है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने अडाणी ग्रुप की कंपनियों के बॉन्ड्स को मार्जिन लोन पर कोलैटरल के रूप में स्वीकार करना बंद कर दिया है.
- गौतम अडाणी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा नियामक ढांचे पर वित्त मंत्रालय, सेबी से भी जानकारी मांगी है और केंद्र सरकार से पूछा है कि 'आप कैसे भारतीय इन्वेस्टर को प्रोटेक्ट करेंगे ?'
- क्रिस्टा फंड्स—₹13,778 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है जो उसकी कुल कैपिटल का 99.94% है.
- मार्शल ग्लोबल कैपिटल—₹2,580 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 99.73% है.
- एशिया इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन—कुल कैपिटल ₹9,808 करोड़ है, जिसका 99.36% हिस्सा अडाणी की कंपनी में निवेश किया है.
- लिमिटेड इन्वेस्टमेंट फंड—₹11,881अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 99.21% है.
- पीपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड—₹14,897 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 98.80% है.
- फलूश ग्लोबल फंड—₹2,580 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 98.12% है.
- एलारा कैपिटल— ₹27,000 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 98.5% है.
- न्यू लियाना इन्वेस्टमेंट—₹2,087 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 97.97% है.
- अल बुला इन्वेस्टमेंट—₹12,846 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 96.98% है.
- वेस्पारा फंड—₹10,017 करोड़ अडाणी की कंपनी में निवेश किया है, जो उसकी कुल कैपिटल का 91.35% है.
हमारे काम में सहयोग करें
हमें सहयोग करें
स्वतंत्र लेखन और जनपक्षीय पत्रकारिता को जारी रखने में अपना योगदान दें। इस QR code को scan करके सहयोग करें।


0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया दें
आपकी टिप्पणी approval के बाद प्रकाशित होगी।