Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

तेजोमहालय के खोजक इतिहाहाहा-हास्यकार पुरुषोत्तम नागेश ओक

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 28, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
तेजोमहालय के खोजक इतिहाहाहा-हास्यकार पुरुषोत्तम नागेश ओक
तेजोमहालय के खोजक इतिहाहाहा-हास्यकार पी. एन. ओक यानी, पुरुषोत्तम नागेश ओक
मनीष सिंह

महान राष्ट्रवादी इतिहासकार- पी. एन. ओक (पुरुषोत्तम नागेश ओक) वामपंथियों द्वारा कब्जाए गए इतिहास लेखन क्षेत्र के अकेले दक्षिणपंथी योद्धा पी.एन. ओक हैं. इनकी लिखी मनोरंजक पुस्तकें व्हाट्सप यूनिवर्सिटी का प्रमुख रेफरेंस पॉइंट हैं. 2 मार्च को उनकी 105 वीं जयंती थी. याद दिला रहा हूं, ताकि कृतघ्न हिन्दू, उन्हें थैंक्यू कहना भूल न जाये.

इंदौर में 2 मार्च 1917 को इंदौर रियासत में जन्मे ओक साहब के पास एमए, एलएलबी की डिग्री थी. एक इंटरव्यू में ओक साहब बताते हैं कि इसके बाद इन्होंने ब्रिटिश आर्मी जॉइन कर ली. जापानियों द्वारा पकड़े गए, जहां दूसरे प्रिजनर्स ऑफ वार के साथ आजाद हिंद फौज जॉइन कर ली.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

वहां तोप, तलवार, बन्दूक नहीं. शॉर्टहैंड में, कलम चलाते और डिक्टेशन लेते थे क्योंकि ओक साहब के यू-ट्यूब पर उपलब्ध इंटरव्यू अनुसार, वे जेके भोंसले नामक अफसर के प्राइवेट सेक्रेटरी थे. जब जापान हार गया, आजाद हिंद फौज को सपोर्ट मिलना बंद हो गया, तो ओक साहब अपने दो साथियों के साथ सिंगापुर से छुपकर पैदल असम आ गए और ट्रेन में बैठकर इंदौर पहुंच गए.

यह वैसे तो बहादुरी का काम था, मगर कुछ असभ्य लोग इसे युद्धभूमि से खिसक लेना कहते हैं. 1947 के बाद, इसके बाद इन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय में सर्विस जॉइन की, जहां वे वैदिक साहित्य पर मनोरंजक कार्यक्रम लिखते थे.

ठीक वैसे ही जैसे आजकल देवदत्त पटनायक एक लोकप्रिय शो, रेडियो मिर्ची पर करते हैं. जीवन मे उन्होंने गप्प साहित्य अलावे कुछ लिखा नहीं. किसी कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ाया नहीं. तो उनके नाम के आगे प्रोफेसर क्यों लगा, यह जानना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन भी है.

प्रोफेसर साहब ने वामपन्थी इतिहासकारों की तरह इतिहास के मोटे मोटे क्रॉनिकल्स नहीं लिखे हैं. पतली-पतली किताबें है, जिसमें वामपन्थी इतिहास में, कभी यहां और कहीं वहां प्रश्न उठाये हैं.

उन्होंने ताजमहल के भीतर शिवमंदिर की खोज की, जिसे देशद्रोही ASI ने 200 बार खारिज कर दिया है. लेकिन ओक साहब की लेखनी, रक्तबीज है. व्हाट्सप पर तेजोमहालय बार-बार उगता रहता है.

ओक साहब एक्टिविस्ट भी थे. भारतीय इतिहास के ब्लंडर्स को सुधारने के लिए एक सोसायटी बनाई, कई कोर्ट केस किये. सारे केस, मुल्ला वामपंथी ज्युडिशयरी ने खारिज कर दिया.

एक केस पर कोर्ट ने कहा – We cannot handle a bee in bonnet. Just get out please. जुमला अच्छा है, आप चाहें तो उनके भक्तों को आप यह न्यायिक जुमला भेंट कर सकते हैं.

ओक साहब इंटरनेशनल आदमी थे. केवल भारत नहीं, विश्व इतिहास पर भी नजर रखते हैं. जैसे वेटिकन वस्तुतः वाटिका (मुनियों की) है. काबा शिव मंदिर है. इस्लाम -ईशालयम है. अब्राहम ब्रम्हा का अपभ्रंश है और भी बहुत मजेदार वन-लाइनर थ्योरीज हैं.

मगर उनकी मृत्यु 2007 में हो जाने के कारण कई जरूरी थ्योरी पब्लिश न हो सकी. इनमें से प्रमुख है – मोदी शाह विष्णु के बारहवें और तेरहवें अवतार है.

अब आप दशावतार जानते हैं, तो पूछेंगे की ग्यारहवां अवतार कौन था ?? खुद इतिहाहाहा-हास्यकार पुरुषोत्तम नागेश ओक… और कौन ??

Read Also –

फासीवादी व्यवस्था को भारत में स्थायित्व प्रदान करने के लिए धर्म और छद्म राष्ट्रवाद से बेहतर और क्या हो सकता है ?
एक गुमराह समाज का हिस्सा होना कितना अजीब होता है ?
गुजरात चुनाव को सामने देखकर भाजपा के काले चेहरे को ढ़कने के लिए गढ़ा गया ‘ताजमहल’ का शिगूफानिजी चिकित्सा प्रणाली के लूट और बदइंतजामी का जीताजागता नमूना पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Tags: ओकतेजोमहालय
Previous Post

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भाजपाई का ओबीसी राग

Next Post

एक शुद्ध ‘कामरेड’ का शुद्ध गीत

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

एक शुद्ध 'कामरेड' का शुद्ध गीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जो पोशाक मैं पहनती हूंं

January 18, 2021

एक झूठा आदमी जब सत्ता पर काबिज हो जाये

August 27, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.