Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

एक शुद्ध ‘कामरेड’ का शुद्ध गीत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 29, 2023
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
एक शुद्ध 'कामरेड' का शुद्ध गीत
एक शुद्ध ‘कामरेड’ का शुद्ध गीत

‘कामरेड’ को हर चीज शुद्ध चाहिए
चाहे वह चाय हो या क्रांति
थोड़ी चीनी ज्यादा होने पर
‘कामरेड’ कप को दूर सरका देते हैं
बड़ी विनम्रता से
उस वक़्त उनकी मुस्कुराहट भी शुद्ध होती है
न ज्यादा न कम
एकदम मोनालिसा सी
हर आंदोलन को उनका पूर्ण समर्थन होता है
लेकिन कुछ शर्तों के साथ
शर्त यह कि आन्दोलन शुद्ध होना चाहिए

अहिंसावादियों के साथ बहस में
वे अगिया बैताल हो जाते हैं
मेज ठोक कर कहते हैं कि
इतिहास हिंसा से ही आगे बढ़ा है
लेकिन मेज को इतना ही ठोकते हैं
कि उनकी शुद्ध चाय छलक न जाय
अहिंसावादी को धराशायी करने के बाद
वे लंबी सांस लेते हैं
और धीमी मगर सधी आवाज में कहते हैं-
‘मगर हिंसा का समय अभी नहीं आया है
यह विपर्यय का दौर है
अभी तो शुद्ध खतरे को
शुद्ध तरीके से पहचानने का वक़्त है’

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

इसके लिए वे शुद्ध कविताओं की
श्रृंखला लिख डालते हैं
वे कहते हैं-
‘अभी जनता को जगाने का वक़्त है’
लेकिन यह चेतावनी भी देते हैं कि
जनता को ज्यादा नहीं जगाना है,
ज्यादा जागने पर वह अशुद्ध हो सकती है
और हमारे नियंत्रण से बाहर हो सकती है
फिर शुद्धता का क्या होगा ?

उनकी शुद्धता के कई दीवाने हैं
यहां तक कि सरकार भी

वे दो बजे रात शुद्ध चाय के साथ
अपने कार्यकर्ताओं को समझाते हैं
धैर्य से शुद्ध तरीके से
अपनी शुद्ध लाइन लागू करनी है
एक दिन निश्चित ही
सुबह भोर में इस देश की विशाल जनता
हमारे शेल्टरों की कुंडी खटखटाएगी
और कहेगी- ‘हम तैयार हैं, शुद्ध क्रांति के लिये
शुद्ध ‘कामरेड’ ने शुद्ध शून्य में
ताकते हुए शुद्ध मुस्कान के साथ कहा-
‘वह दिन कितना ऐतिहासिक दिन होगा न…’

  • मनीष आजाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

तेजोमहालय के खोजक इतिहाहाहा-हास्यकार पुरुषोत्तम नागेश ओक

Next Post

‘सोनी सोरी, अब तुम बस्तर माता बन गयी’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

'सोनी सोरी, अब तुम बस्तर माता बन गयी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों के प्रेस काम्फ्रेंस पर एक नजरिया

January 15, 2018

मैंने लोहे का चांद निगला है

May 4, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.