Saturday, September 12, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

विश्वगुरु भारत से दुनिया महिला बराबरी का पाठ सीख सकती है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 31, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
फरीदी अल हसन तनवीर

वो छोटी-सी, प्यारी-सी मासूम लड़की थी. हमारे पड़ोस में रहती थी. मैं हर नवरात्र और रक्षा बंधन पर उसे चिढ़ाता था – ‘बोहनी हुई ?कितना मुनाफा हुआ ?’

वह बड़े जतन, गर्व और गंभीरता से मुझे गिफ्ट में मिले चॉक्लेट, टॉफी, चिप्स के पैकेट्स, बर्तन, पेंसिल, इरेज़र, हेयर बैंड, माता वाली चुनरी, चांदी के सिक्के, पैरों की आर्टिफिसियल पायल और पूजा में मिले पैसे गिनाती थी.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

अपनी इस कमाई दौलत पर उसके कुछ ख्वाब होते थे. बहुत पहले वह उस दौलत से बार्बी डॉल लेना चाहती थी. एक साल पहले तक वह एक साईकल चाहने लगी थी.

उसको थोड़ा/सा तंग कर में उसकी दौलत में थोड़ा-सा इज़ाफ़ा कर देता था. वह खुश होकर एक राजकुमारी की तरह बड़ी शान से अपने ख़ज़ाने से मुझे एक टॉफी अता फरमा देती थी.

हमेशा की तरह कल भी जब मैं उसके घर पहुंचा और पूछ बैठा – ‘कितनी कमाई हुई आज ?’

‘अब मुझे कोई कन्या खिलाने नहीं बुलाता भैया. मैं बड़ी हो गयी हूं. मैं अब नहीं जाती. वहां छोटी लड़कियां ही जाती हैं.’

एक झटका खाने के बाद मैं मुंह झुकाए उसके माता-पिता के साथ चने के प्रसाद के साथ चाय की चुस्की ले रहा हूं.

अब भाईसाहब और भाभी मुझे छोटी कुआंरी लड़कियों के पूजन और देवत्व के बारे में हिन्दू माइथोलॉजी के अनुसार परंपराएं बता रहे हैं.

मैं कुछ सुन नहीं पा रहा हूं. बस सोच रहा हूं कि अब कभी उसकी दौलत में अपना अंशदान मिला कर उसके हिस्से की टॉफी नहीं पा सकूंगा. मुझे उसके नुकसान में अपना नुकसान ज़्यादा लग रहा है.

कमरे में चल रहे टीवी पर न्यूज़ एंकर बता रहा है कि हिंदुत्व के रक्षकों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार शबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास करने वाली चार महिलाओं को गिरा-गिरा कर पीटा. अपने काम पर निकली महिला पत्रकारों की कारों के शीशे तोड़ दिए गए. उन पर भी हमला किया गया.

रिमोट से चैनल बदला तो दूसरी एंकर देश भर में स्त्री शक्ति के त्योहार नवदुर्गा को हर्षोउल्लास से मनाने का समाचार पढ़ रही है. भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां महिला को देवी मान पूजा जाता है.

अगले चैनल पर कोई भगवा वस्त्र पहने साधू महाराज बोल रहे थे कि विश्वगुरु भारत से दुनिया महिला बराबरी का पाठ सीख सकती है.

अभी-अभी छोटी-सी लड़की मुझे वास्तविक पाठ का अनुभव करा कर गई है. दूसरा प्रचलित पाठ टीवी पर चल रहा है. धर्म ग्रंथों, डिबेट्स, कक्षाओं, सभाओं, पुस्तकों, नेताओं और धर्मगुरुओं के भाषणों, संस्कृति के प्रवक्ताओं की ओज पूर्ण वाणी में चहुं ओर चल रहा है, सब जगह यह प्रचारित होता है.

मेरा सत्य अभी-अभी समझी इस वास्तविकता और प्रचार के शोर के बीच कहीं खो गया है. क्या आपको कहीं दिखा ? किसी को मिले तो मेरे सत्य को मेरे पते पर भेज देने की कृपा करें.

जो देवियां और सज्जन राजा जनक से प्रश्न पूंछने में व्यस्त थे, वे राजा जनक से मेरे सत्य के बारे में भी पूछते आएं प्लीज !

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

पोस्टर से कांपती झूठ की बुनियाद पर टिकी सत्ता

Next Post

भारतीय संविधान और संविधान रक्षा करने की प्रतिगामी राजनीति

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

भारतीय संविधान और संविधान रक्षा करने की प्रतिगामी राजनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Survey : क्या संयुक्त किसान मोर्चा को यूपी समेत अन्य राज्यों के चुनाव में भाग लेकर सत्ता पर काबिज होना चाहिए ?

December 17, 2021

आदमखोर

June 19, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.