Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पोस्टर से कांपती झूठ की बुनियाद पर टिकी सत्ता

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 1, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
पोस्टर से कांपती झूठ की बुनियाद पर टिकी सत्ता
पोस्टर से कांपती झूठ की बुनियाद पर टिकी सत्ता

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में किसी ने ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगवा दिए. इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने लगभग सौ एफ़आईआर दर्ज की और छह लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं. पुलिस के मुताबिक़, दो प्रिंटिंग प्रेस कंपनियों को ऐसे पचास-पचास हज़ार पोस्टर छापने का ऑर्डर दिया था. इन कंपनियों से जुड़े लोगों ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक ऐसे तमाम पोस्टर चिपकाए. इन प्रेस मालिकों को पोस्टरों पर प्रेस का नाम नहीं छापने की वजह से गिरफ़्तार किया गया है.

एफ़आईआर में इन लोगों पर प्रधानमंत्री की छवि को ख़राब करने के साथ ही सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कम से कम दो हज़ार पोस्टर हटाए हैं और दो हज़ार से ज़्यादा पोस्टरों को एक वैन से बरामद किया गया है. गिरफ़्तार किए गए शख़्स ने पुलिस को बताया है कि उसे उसके नियोक्ता ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय में पोस्टर डिलीवर करने के लिए कहा था और उसने एक दिन पहले भी ये पोस्टर डिलीवर किए थे. गौरतलब है कि इससे दो साल पहले भी कोविड के दौरान ऐसे ही मोदी विरोधी पोस्टर छापे जाने के मामले में पुलिस ने तीस लोगों को गिरफ़्तार किया था और 25 एफ़आईआर दर्ज की थी. अब एक बार फिर नया पोस्टर विवाद देखने मिल रहा है.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

आम आदमी पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि क्या इस पोस्टर में ऐसा क्या है, जो एफ़आईआर करवाई गई है. आप के नेता इसे तानाशाही भरा कदम बता रहे हैं. दिल्ली में आप और भाजपा के बीच की अदावत सब जानते हैं. हालांकि आप पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगता रहा है, लेकिन अभी जिस तरह से आप के कई नेताओं पर कानूनी कार्रवाई चल रही है, उससे फ़िलहाल ये दोनों दल एक-दूसरे को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं. राजनीति में ऐसी चुनौतियां और आरोप-प्रत्यारोप आम बात हैं और लोकतंत्र तो विपक्ष की आवाज, विरोध के सुर के कारण ही धड़कता है. अगर यह सब न हो, तो लोकतंत्र मृतप्राय हो जाएगा, फिर नयी शासन व्यवस्थाओं का रास्ता साफ होगा, जिसमें तानाशाही या सैन्य दबदबे का ख़तरा बढ़ जाएगा.

दुनिया के कई देशों में अब एक राजनैतिक पार्टी के दबदबे, सैन्य तानाशाही या शासकों की निरंकुशता के नुकसान देख रहे हैं. भारत इन सबसे बचा हुआ है क्योंकि यहां हर पांच साल में चुनाव होते ही हैं और पांच सालों के शासन के दौरान शासन करने वाले की आलोचना भी ख़ूब होती है. यह सब सत्ता पर अंकुश और निगरानी बनाए रखने का काम करते हैं. विपक्ष जब किसी गड़बड़ी की ओर ध्यान दिलाता है तो शासक को यह अवसर मिलता है कि वह भूल सुधार कर ले. इसी से शासन सुव्यवस्थित और पारदर्शी होता है और लोकतंत्र का मान बना रहता है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में अगर पोस्टर लग रहे हैं, तो उस पर पुलिस की कार्रवाई और तत्परता देखकर सवाल उठते हैं कि आख़िर इसकी वजह क्या है ?

पोस्टर में प्रिटिंग प्रेस का नाम न लिखना या सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुंचाना ग़लत बात है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई इन ग़लतियों से आगे कहीं और संकेत कर रही है. देश में इससे पहले कई जगहों पर प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर लगाए जा चुके हैं. बल्कि मुफ़्त राशन के थैलों से लेकर कोरोना वैक्सीन के प्रमाणपत्र तक मोदीजी की मुस्कुराती तस्वीर देखने मिली है. क्या तब भी यह पता लगाया गया कि मोदीजी की प्रशंसा में किसने पोस्टर लगाए ? क्या तब भी पोस्टर हटाने की चेष्टा की गई, ताकि सरकारी संपत्ति को नुक़सान न हो. अगर प्रशंसा कबूल है, तो निंदा से परहेज क्यों ? वैसे भी मोदी हटाओ, देश बचाओ लिख देने से कोई सत्ता परिवर्तन तो होगा नहीं, ये बदलाव तो तब होगा, जब जनता चाहेगी.

अभी आम चुनाव में एक साल का वक़्त है, जिसके लिए सभी राजनैतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. भाजपा तो अगले 50 साल सत्ता का दावा करती ही है, लेकिन इसके लिए भी संविधान में बनाए नियम के मुताबिक उसे हर पांच साल में जनता के बीच जाना ही होगा. जनता अपने मताधिकार से तय करेगी कि किस राजनैतिक दल को बहुमत देकर शासन करने देना है, तो किसे हटाकर देश बचाना है, किसे लाकर देश को आगे ले जाना है, ये मसला जनता पर ही छोड़ दिया जाए. भाजपा को फिलहाल शासन करने का आदेश जनता ने दिया है, तो भाजपा उस आदेश का सम्मान करे. इस तरह की कार्रवाईयों से तो भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था पर सवाल उठेंगे. अगर सरकार दावा करती है कि उसके शासन में लोकतंत्र का सम्मान हो रहा है, तो फिर यह दावा हकीकत में भी दिखना चाहिए.

अभी कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को बेंगलुरु में गिरफ़्तार कर लिया गया क्योंकि उन्होंने एक ट्वीट में कुछ उदाहरणों के साथ कहा कि हिंदुत्व झूठ पर बना है. इस ट्वीट पर कुछ हिंदू-समर्थक संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अभिनेता पर एक धर्म या धार्मिक भावनाओं का अपमान करने और वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान देने के आरोप लगाए गए और फिर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.

इस देश में सोशल मीडिया पर रोज न जाने कितने तरह से अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहर उगला जाता है, तब गिरफ़्तारी की बात सुनने नहीं मिलती. अगर चेतन कुमार के ट्वीट पर आपत्ति थी, तो उसे हटाने की मांग की जा सकती थी या फिर पुष्ट तर्क देकर उनकी बात को गलत साबित किया जा सकता था लेकिन ऐसा कुछ न करके सीधे गिरफ्तार करने का रास्ता लिया गया. जिससे यह संकेत मिलते हैं कि बहुसंख्यकों की सत्ता स्थापित करने के लिए भयाक्रांत करने का सहारा लिया जा रहा है. क्या यह स्थिति लोकतंत्र के लिए उचित है, ये सवाल सत्ताधारी खुद से करें.

वैसे याद दिला दें कि 1977 में जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा हटाओ, देश बचाओ का नारा दिया था. इंदिरा गांधी को देश के लोगों ने हराया भी और बाद में बहुमत से जिताया भी. उसके बाद देश में कई शासक आए, कई हटे, लेकिन देश बचा रहा. देश अब भी बचा ही रहना चाहिए. देश मोदी को हटाने के बाद बचा रहेगा. दुबारा आये तो सबक ले बचा के रखेंगे.

  • देशबन्धु का संपादकीय

Read Also –

न्यूज चैनल न देखें – झुग्गियों, कस्बों और गांवों में पोस्टर लगाएं
अब सिगरेट पीतीं और LGBT का झंडा लहराती मां काली दक्षिणपंथियों के निशाने पर
लोगों को इतना मूर्ख बना दिया गया है कि दंगा कराने के लिए नया सोचना नहीं पड़ता
देशवासियों को लूटकर खा जाने की आजादी नया राष्ट्रवाद है 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

केसरिया, बुद्ध के चीवर का रंग…लेकिन अब आक्रामकता की पहचान !

Next Post

विश्वगुरु भारत से दुनिया महिला बराबरी का पाठ सीख सकती है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

विश्वगुरु भारत से दुनिया महिला बराबरी का पाठ सीख सकती है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दलित चेतना एक प्रति–सांस्कृतिक चेतना है

July 28, 2024

मयंक सक्सेना : जिंदगी लंबी नहीं, भरपूर होनी चाहिए बाबू मोशाय !

June 29, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.